Dr. Virender Singh Chauhan

Call Directions Contact the organization

Dr. Virender Singh Chauhan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Virender Singh Chauhan, Haryana Institute of Rural Development, Assandh.

डॉ. वीरेंद्र सिंह, निदेशक, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान(HIRD)

हरियाणा सरकार के प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा

हरियाणा के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में एक परिचित चेहरा डॉ. वीरेंद्र सिंह 2016-2023 तक हरियाणा सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान हरियाणा ग्रंथ अकादमी में बतौर उपाध्यक्ष/निदेशक कार्यरत रहे हैं।हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा ग्रन्थ अकादमी के पदेन अध्यक्ष होतें हैं।

डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान मूल रूप से करनाल जिले के गोंदर ग्राम के निवासी हैं। प्रारंभिक शिक्षा गाँव से हुई.कुरूक्षेत्र के गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में पढ़ते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आये।
कुरुक्षेत्र विवि के यूनिवर्सिटी कालेज से स्नातक के बाद पत्रकारिता को अध्ययन और व्यवसाय के क्षेत्र के तौर पर चुना।जनसंचार में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से स्नातकोत्तर व पीएचडी की उपाधियाँ प्राप्त की।

बाल्यकाल से राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रो. चौहान ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी के रूप में आकाशवाणी के कुरूक्षेत्र केंद्र के ‘युवाओं के लिए’ व ‘सन्निहित तीरे’ कार्यक्रमों के ज़रिये मीडिया जगत में पदार्पण किया। उसके बाद दैनिक दिव्य हिमाचल में उप-संपादक, अमर उजाला में ब्यूरो चीफ, दैनिक ट्रिब्यून रोहतक में स्टाफ रिर्पोटर के रूप में कार्य किया।

एक दशक से अधिक मुख्यधारा के मीडियाकर्मी के नाते कार्य करने के बाद मीडिया शिक्षण से जुड़े और वर्ष 2007 में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में रीडर व विभागाध्यक्ष के नाते शिक्षण कार्य आरम्भ किया। इसी कड़ी में उन्होंने सामुदायिक रेडियो क्षेत्र में पदार्पण करते हुए हरियाणा के किसी भी सरकारी विश्वविद्यालय के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘रेडियो सिरसा’ की संकल्पना से स्थापना तक का कार्य किया और निदेशक का पदभार संभाला। प्रो. चौहान कम्युनिटी रेडियो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्‍ट्रीय सेक्रेटरी जनरल और हरियाणा भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी भी रहे।

सामाजिक संस्था मानव सेवा चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में करनाल के गोंदर गांव में प्रदेश का पहला ग्राम्य सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘रेडियो ग्रामोदय’ स्थापित किया है। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य करते हुए स्वामी विवेकानंद के 150 वें जयन्ती वर्ष में अन्य समाजसेवी मित्रों के साथ ‘ग्रामोदय अभियान’ का श्री गणेश किया।
-टीम ग्रामोदय / Email: [email protected]

08/10/2026
उचाना में होने वाली देवी भागवत कथा के निमंत्रण पत्र के साथ पधारे दोनों छोटे भाइयों मनीष चौहान और अमित चौहान का नीलोखेड़ी...
08/10/2026

उचाना में होने वाली देवी भागवत कथा के निमंत्रण पत्र के साथ पधारे दोनों छोटे भाइयों मनीष चौहान और अमित चौहान का नीलोखेड़ी निवास पर स्वागत किया। ढेर सारी बातें, नए पुराने किस्से और सकारात्मक ऊर्जा देने वाली मुलाकात।

08/10/2026

राम राम हरियाणा

कुछ कलाकार पर्दे पर सिर्फ अभिनय नहीं करते, वे अपने किरदारों के माध्यम से दिलों में बस जाते हैं। नाना पाटेकर जी ऐसे ही वि...
08/10/2026

कुछ कलाकार पर्दे पर सिर्फ अभिनय नहीं करते, वे अपने किरदारों के माध्यम से दिलों में बस जाते हैं। नाना पाटेकर जी ऐसे ही विलक्षण कलाकार थे।
उनका जाना भारतीय सिनेमा और रंगमंच के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी दमदार आवाज़, सशक्त अभिनय और यादगार किरदार हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व करोड़ों प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏

आरज़ू काजमी जी की वॉल से साभार बाबर अकबर इनको अपनी शान दिखाई देते हैं,कन्वर्टेड हैं सारे कुल की आन दिखाई देते हैं। न अम्...
08/10/2026

आरज़ू काजमी जी की वॉल से साभार

बाबर अकबर इनको अपनी शान दिखाई देते हैं,
कन्वर्टेड हैं सारे कुल की आन दिखाई देते हैं।
न अम्मी अफगान गई न वालिद ही मंगोल गए,
फिर काहे मुगलों में अब्बा जान दिखाई देते हैं।

जिन पुरखों ने माटी सींची, उनके त्याग को भूल गए,
हमलावरों में क्यों इनको भाईजान दिखाई देते हैं।
डीएनए में राम-कृष्ण हैं, रक्‍त में बहती गंगा है,
फिर भी अपनी जड़ों से ये अनजान दिखाई देते हैं।

गज़नी, गोरी, ख़िलजी, बाबर सब बाहर से आए थे,
ढूँढते उनमें क्यों ये अपनी पहचान दिखाई देते हैं।
जिन हाथों ने मंदिर तोड़े, जिन हाथों ने ज़ुल्म किए,
उन हाथों के आगे ये नादान दिखाई देते हैं।

अम्मी भी इस देश की बेटी, वालिद भी इस माटी के,
फिर क्यों काबुल-गज़नी के अरमान दिखाई देते हैं।
जिस दिन पहचानोगे अपनी ही जड़ों के रुतबे को,
उस दिन देखोगे अल्लाह में भी भगवान दिखाई देते हैं।

07/10/2026

अनंत शुभकामनाएं आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी..... दोस्तों 25 साल पहले शुरू हुआ एक सफर आज एक खास पड़ाव पर पहुंच गया। 7 अक्टूबर 2001 को श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से सरकार के प्रमुख के तौर पर उनकी जिम्मेदारी लगातार आगे बढ़ती रही। इसी सफर के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी BJP के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने आडवाणी का हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया।

7 अक्टूबर 2001 को ली थी पहली बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 साल पहले आज ही के दिन यानी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से वह लगातार सरकार के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में करीब 12 साल तक जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद से वह लगातार प्रधानमंत्री के पद पर हैं।

Address

Haryana Institute Of Rural Development
Assandh
132117

Telephone

+919812600387

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Virender Singh Chauhan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr. Virender Singh Chauhan:

Shortcuts

Share