09/04/2026
‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर JITO नई दिल्ली चैप्टर द्वारा “One World, One Chant Together For Peace” थीम पर आयोजित सामुहिक नवकार महामंत्र जाप कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।
वर्तमान समय में जब विश्व युद्ध, आतंकवाद और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भगवान महावीर के सिद्धांत और नवकार महामंत्र मानवता को शांति, करुणा और समरसता का मार्ग दिखाते हैं।
आइए, इस पावन अवसर पर नवकार महामंत्र के जाप के माध्यम से अपने अंतर्मन को शुद्ध करें, नकारात्मकता से मुक्त होकर आत्मविकास की दिशा में अग्रसर हों और समस्त सृष्टि के कल्याण हेतु एक शांतिपूर्ण एवं सद्भावनापूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।