07/05/2026
आज जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम मलिकपुरा, कवाल पहुंचकर शहीद सचिन एवं गौरव स्मारक स्थल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
बहन-बेटियों के मान-सम्मान और परिवार की गरिमा की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत सचिन और गौरव का त्याग पीढ़ियों तक स्मरणीय रहेगा।
आज स्मारक स्थल पर लैंटर डाले जाने के अवसर पर ग्रामवासियों एवं उपस्थित सम्मानित साथियों का समर्पण और भावनात्मक जुड़ाव देखकर मन भावुक हो उठा।
यह स्मारक केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि सम्मान, साहस और बलिदान की अमर गाथा है।