30/08/2026
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही लगातार जुटी हुई है। टिकट वितरण को लेकर दोनों ही पार्टी में काफी मंथन चल रहा है। इस बीच बीजेपी भी टिकट वितरण के मंथन को लेकर काफी गंभीर है। बीजेपी की बैठक में मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाई गई है। इसको लेकर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया। जब बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष मदन राठौड़ के मोबाइल को भी बैठक से बाहर भिजवा दिया। यह वीडियो अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश का अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में समिति के सदस्य मौजूद दिखाई दे रहे हैं। यह बैठक नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के टिकट वितरण के मंथन को लेकर आयोजित की गई थी। इस बीच CM भजनलाल शर्मा इस बैठक में पहुंचते हैं। बैठक में मौजूद भाजपा के नेता उनका स्वागत करते थे। CM जब अपनी कुर्सी पर बैठने लगते हैं, तो उन्हें मदन राठौड़ का मोबाइल टेबल पर दिखाई देता है। इस पर CM पीएसओ को कहते हैं कि अध्यक्ष जी का भी मोबाइल बाहर ले जाओ। मोबाइल उस समय चार्जिंग में लगा हुआ था। यह वीडियो अब सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।