NRMU TKD Main Branch

NRMU TKD Main Branch युवाओं को जगाना है
नेशनल पेंशन (एन.पी.एस.) को भगाना है

03/02/2026

अति के बाद क्षति तय है
चाहे
आप कितने बड़े दिग्गज क्यों न हो

समस्त देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।        🇮🇳 जय हिन्द🇮🇳
26/01/2026

समस्त देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
🇮🇳 जय हिन्द🇮🇳

26/12/2025

जो अन्नदान दे वह अन्नदाता
जो धनदान दे वह धनदाता
जो विद्यादान दे वह विद्यादाता
परंतु जो रक्तदान दे वह जीवन दाता

08/12/2025

सरकारी कर्मचारियों को एक जरा सी बात पर कह देने वाले कि- तुम्हें हमारी वजह से सैलरी मिलती है, आज एयरपोर्ट पर मजबूर से खड़े है अब उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही।

जिन अमीर और “एलीट क्लास” पढ़े-लिखे लोगों को हर रोज़ यह शिकायत रहती है कि सारे सरकारी संस्थान बंद कर दो, सब कुछ प्राइवेट को दे दो। उनको नहीं पता कि असली सर्विस सरकारी संस्थान ही देते हैं।

उन्हीं एलीट क्लास लोगों में से कई पिछले चार दिन से एयरपोर्ट पर फंसे पड़े हैं। किसी की फ्लाइट शिफ्ट हो गई, किसी की कैंसिल, कोई टर्मिनल में ही रात काट रहा है।
लेकिन मज़े की बात कि
आज तक किसी को यह कहते नहीं सुना कि हमारे पैसे से तुम्हें सैलरी मिलती है।
(जबकि ये लाइन वे सरकारी संस्थानों में बेझिझक बोल देते हैं)

🤔 क्यों?
क्योंकि यहाँ सामने सरकारी कर्मचारी नहीं, एक सुपर प्रीमियम प्राइवेट ब्रांड की यूनिफॉर्म दिख रही है।
और यूनिफॉर्म देखकर व्यवहार भी बदल जाता है।

थोड़े तथ्य भी सुन लीजिए

1️⃣ एयरपोर्ट और एयरलाइंस- 90% प्राइवेट हैं
ज़्यादातर बड़े एयरपोर्ट PPP मॉडल पर निजी कंपनियाँ चलाती हैं।
एयरलाइंस तो पूरी तरह प्राइवेट—और लेट, मिस मैनेजमेंट, ओवर बुकिंग इनके “सुपर सर्विस” का हिस्सा है।

2️⃣ भारत में बैंकिंग- संकट के समय निजी बैंक भागे, बचाया सरकार ने
YES बैंक डूबा - बचाया SBI ने
ICICI पर संकट आया - स्थिरता सरकार ने दी
निजी बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाएँ खोलने से बचते हैं
सरकारी बैंक अकेले 60% देश की आबादी तक पहुँच रखते हैं

3️⃣ कोविड के समय- हवाई यात्रा बंद, निजी अस्पतालों ने दुगुना पैसा माँगा लेकिन सरकारी अस्पताल, सरकारी बैंक, सरकारी बस, सरकारी रेल, सबने बिना भेदभाव सेवा दी।

⚡फिर भी दोष?
लाइन में लगना - सरकारी की गलती
लोन में देरी - सरकारी की गलती
ATM में भीड़ - सरकार की गलती

लेकिन एयरलाइन घंटों रोक दे, 2–2 दिन एयरपोर्ट पर भटकाओ। “अरे भाई, ये तो अंतरराष्ट्रीय मानक हैं… ऐसा हो जाता है।”

असली सवाल
सरकारी हो तो गाली, प्राइवेट हो तो “साहब, कोई बात नहीं”…
ये दोहरा रवैया ही सबसे बड़ा मुद्दा है।
इसलिए सरकारी विभाग और सरकारी कर्मचारी से नफरत करना बंद करो।

माना कि सरकारी संस्थानों में भी अव्यस्था है लेकिन उन्हें प्राइवेट संस्थानों में बदल देना समाधान नहीं है…

19/09/2025

19 सितंबर 1968 के शहीदों की याद में तथा आठवीं वेतन आयोग की कमेटी का एवं बोनस की सीलिंग सातवें वेतन आयोग के अनुसार करवाने के संबंध में वैगन केयर सेंटर तुगलकाबाद में प्रदर्शन

*सभी साथियों को लाल सलाम*🚩🚩*साथियो आज 19 सितंबर 2025 को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन तुगलकाबाद मुख्य शाखा के द्वारा वैगन क...
19/09/2025

*सभी साथियों को लाल सलाम*🚩🚩
*साथियो आज 19 सितंबर 2025 को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन तुगलकाबाद मुख्य शाखा के द्वारा वैगन केयर सेंटर तुगलकाबाद के पार्क में पठानकोट 19 सितंबर 1968 के शहीदों की याद में शहीदी दिवस मनाया गया..ऑर 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी ना बनाने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गया.. आज बड़ी संख्या में हमारे बहादुर साथी आये और अपना रोष प्रकट किया..सभी साथियों से अपील है कि आगे भी अपनी एकता ऐसे ही बनाएं रखें..हम सभी मिल कर सरकार को झुकाने का काम करेंगे और जल्दी से जल्दी 8 वें वेतन आयोग को लागू करवाने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगे*🚩
*ए.आई.आर एफ. जिंदाबाद*
*एन. आर. एम. यू. जिंदाबाद*🚩
*का. शिव गोपाल मिश्रा जिंदाबाद*
*का. एस. के. त्यागी जिंदाबाद*
*का. अनूप शर्मा जिंदाबाद*
*का. राजेंद्र भारद्वाज जिंदाबाद*
*युवा शक्ति जिंदाबाद*
*महिला शक्ति जिंदाबाद*
*एक-एक साथी जिंदाबाद*
*नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन तुगलकाबाद मुख्य शाखा जिंदाबाद*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

24/07/2025

लोग कहते हैं कि मैं लोगों को भड़काता हूं यदि अपने साथियों के हक की आवाज उठाना भड़काना है तो मैं गर्व से कहता हूं कि बागी हूं मैं और वचन देता हूं कि अपने रेल कर्मी साथियों के हक की आवाज उठाता रहूंगा और न मैं झुकूंगा न मैं रुकूंगा आपके हक के लिए पूरी ईमानदारी से लडूंगा

*🚩नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन तुगलकाबाद मुख्य शाखा के द्वारा सोमवार दिनांक 7 जुलाई 2025 को समय प्रातः 11:00 बजे वैगन केयर...
06/07/2025

*🚩नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन तुगलकाबाद मुख्य शाखा के द्वारा सोमवार दिनांक 7 जुलाई 2025 को समय प्रातः 11:00 बजे वैगन केयर सेंटर तुगलकाबाद के उद्यान में कैंसर के विषय में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप लगाया जा रहा है जिसमें कैलाश हॉस्पिटल नोएडा के वरिष्ठ डॉक्टर भाग लेंगे और आपसे बातचीत करेंगे अतः आपसे अनुरोध है कि आप उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं🚩*

🚩आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन तुगलकाबाद मुख्य शाखा के द्वारा वैगन केयर सेंटर उत्तर रेलवे तुगलकाब...
04/07/2025

🚩आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन तुगलकाबाद मुख्य शाखा के द्वारा वैगन केयर सेंटर उत्तर रेलवे तुगलकाबाद में कैलाश अस्पताल नोएडा के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर में रेल कर्मी साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और शाखा के सभी साथियों ने अपना अपना योगदान दिया🚩

Address

NRMU OFFICE TKD
New Delhi
110044

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919818777902

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NRMU TKD Main Branch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NRMU TKD Main Branch:

Share