17/05/2026
रविदासी समाज की एकता अखंडता के लिए करे तन मन धन से कार्य: सूरज भान कटारिया
श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ सामाजिक संगठन की बैठक आयोजित
कुरुक्षेत्र: आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यअतिथि महापीठ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य सुरजभान कटारिया और महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्षता एडवोकेट हितेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली, नगर परिषद थानेसर के अध्यक्ष प्रतिनिधि मलकीत ढांड भी विशेष रूप से शामिल हुए। सूरज भान कटारिया ने बैठक में सभी से रविदासी समाज की एकता अखंडता एवं सनातनता को मजबूत करने के लिए तन मन धन से कार्य करने करने का आहवान किया। कटारिया ने समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने सदियों पहले “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर समाज को समानता, भाईचारे और मानवता की राह दिखाई थी। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं। आज की बैठक में गुरु रविदास समाज कल्याण सभा एवं धर्मशाला कुरुक्षेत्र के लगभग 2 वर्षों से चुनाव नहीं होने का मामला, राष्ट्रीय राजमार्ग उमरी में बनने वाले गुरु रविदास धाम का कार्य शीघ्र आरंभ करने बारे चिंता जताई गई। इस दौरान हितेंद्र चौधरी और मलकीत ढांडॉ ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्षों और उनके द्वारा दिए गए संविधान, शिक्षा और अधिकारों के संदेश को भी याद किया गया। रवि सोनू कुंडली ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बैठक में महापीठ के प्रदेश महामंत्री कृष्ण भुक्कल ने कहा कि समाज में युवाओं को शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक एकता और संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में सभी सदस्यों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और समानता मजबूत करने का संकल्प शपथ लिया। बैठक में बलबीर मुंडे, रणबीर नंबरदार खेरी, दलबीर रंगा सरपंच, राजेंद्र पाटिल एडवोकेट कैथल, महावीर कटारिया पानीपत, सुशील धानिया सोनीपत, बलबीर बीबीयान करनाल, जयभगवान नागल एडवोकेट कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष सहित जगमाल सिंह चंदेल, राजेंद्र सरपंच गराडसी, रामकुमार राहुल, महिपाल फूले अमीन, जिला महामंत्री रामकुमार सरोहा, सोमनाथ कटारिया मेहरा, अमित पंवार धन्तोडी, बलजोर सिंह सरपंच, गुलाब इसराना, ईशम सिंह अंजनथली, तथा सुनील संग्रोली आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।