12/10/2023
ज्ञानोत्सव - 2080 राजस्थान
(शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत)
राजस्थान स्तर का दूसरा ज्ञानोत्सव - 2080, दिनांक 9 अक्टूबर, 2023 को श्री अग्रवाल शिक्षा समिति, जयपुर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, राजस्थान, वरदा फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल पी. जी. महाविद्यालय, जयपुर के प्रांगण में आयोजित हुआ । इस आयोजन के उद्घाटन सत्र में माननीय अतुल कोठारी, राष्ट्रीय सचिव, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली का आशीर्वाद प्राप्त हुआ साथ ही UGC के संयुक्त सचिव श्री राजेश वर्मा जी का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचार रवि जी अय्यर, दुर्गाप्रसाद जी अग्रवाल, नितिन जी कासलीवाल एवं अन्य शिक्षाविद, कुलपति, प्राचार्य, स्कमाजसेवी एवं छात्र छात्राओं ने सहभाग किया।