दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा

  • Home
  • India
  • New Delhi
  • दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली प्रान्त में स्थित आर्य समाजों ?

ये लड़ाई सिर्फ आर्य समाज की नहीं बल्कि आने समाज की भी है कि हम अपने धर्म को किस ओर ले जा रहे है.. आने वाली पीढ़ी को हम क्य...
31/08/2026

ये लड़ाई सिर्फ आर्य समाज की नहीं बल्कि आने समाज की भी है कि हम अपने धर्म को किस ओर ले जा रहे है.. आने वाली पीढ़ी को हम क्या देकर जाना चाहते तथाकथित बाबाओ का पाखंड अंधविश्वास या वो महान वैदिक धर्म जो ज्ञान विज्ञान से बना है ..इस कारण अब पाखंडियो के खिलाफ आर्य समाज ये तीसरी लड़ाई लड़ने जा रहा है....

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की अन्तरंग सभा का आयोजनआर्य समाज हनुमान रोड में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की अन्तरंग सभा का आय...
30/08/2026

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की अन्तरंग सभा का आयोजन

आर्य समाज हनुमान रोड में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की अन्तरंग सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली की विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य जी, महामंत्री विनय आर्य जी, उपप्रधान अरुण प्रकाश वर्मा जी, मंत्री वीरेंद्र सरदाना जी, सुखवीर सिंह आर्य जी कृपाल सिंह जी सहित आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान जोगिंदर खट्टर जी एवं महामंत्री मुकेश आर्य जी ने सहभागिता की।

सभा में आर्य समाज के संगठनात्मक विषयों, सामाजिक सेवा कार्यों एवं आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आर्य समाज के सिद्धांतों एवं समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने के लिए अपने विचार साझा किए।

आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के तत्वावधान में रामपाल दास के खिलाफ दयानन्द मठ, रोहतक में पाखण्ड खण्डन सम्मेलन में दिल्ली आर...
30/08/2026

आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के तत्वावधान में रामपाल दास के खिलाफ दयानन्द मठ, रोहतक में पाखण्ड खण्डन सम्मेलन में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री श्री विनय आर्य जी ने पाखण्ड, अंधविश्वास एवं आडंबर के विरुद्ध अपने विचार रखते हुए महर्षि दयानन्द सरस्वती के वैदिक सिद्धांतों और सत्य के मार्ग को अपनाने का आह्वान किया।

रामपाल दास के खिलाफ रोहतक में गरजा आर्य समाज — पाखण्ड खण्डन सम्मेलन में उमड़ा हजारों का जनसैलाबआर्य प्रतिनिधि सभा हरियाण...
30/08/2026

रामपाल दास के खिलाफ रोहतक में गरजा आर्य समाज — पाखण्ड खण्डन सम्मेलन में उमड़ा हजारों का जनसैलाब

आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के तत्वावधान में आज दयानन्द मठ, रोहतक में रामपाल दास के खिलाफ “पाखण्ड खण्डन सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया।

सम्मेलन में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान धर्मवीर आर्य, मंत्री कन्हैयालाल आर्य, सौम्या माथुर, सुभाष फौजी, धर्मेंद्र हुडा के पिताजी, स्वामी सच्चिदानंद जी एवं आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के अधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री श्री विनय आर्य जी सहित हजारों की संख्या में आर्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पाखण्ड, अंधविश्वास एवं आडंबर के विरुद्ध अपने विचार रखते हुए महर्षि दयानन्द सरस्वती के वैदिक सिद्धांतों और सत्य के मार्ग को अपनाने का आह्वान किया।

श्रावणी पूर्णिमा पर आर्य महिला सेवा समिति ने किया सामूहिक यज्ञ का आयोजनदिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आर्य म...
29/08/2026

श्रावणी पूर्णिमा पर आर्य महिला सेवा समिति ने किया सामूहिक यज्ञ का आयोजन

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आर्य महिला सेवा समिति द्वारा श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जहांगीर पुरी में सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यज्ञ में भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति प्रदान की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

समिति द्वारा समाज के विभिन्न सेवा क्षेत्रों में भी वैदिक संस्कार एवं यज्ञ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जहांगीर पुरी मैट्रो अपार्टमेंट की सेवा बस्ती, जवाहर कैम्प, कीर्ति नगर में पारिवारिक यज्ञ संपन्न कराए गए।

श्रावणी पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
28/08/2026

श्रावणी पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

आर्य समाज कीर्ति नगर द्वारा श्रावणी पर्व एवं वार्षिक उत्सव का शुभारंभ भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में प्रभात फेरी के साथ...
27/08/2026

आर्य समाज कीर्ति नगर द्वारा श्रावणी पर्व एवं वार्षिक उत्सव का शुभारंभ भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में प्रभात फेरी के साथ किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ-साथ उत्साही आर्य वीरों एवं वीरांगनाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रभात फेरी के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं कीर्तन से पूरा क्षेत्र वेदमय और भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण वैदिक संस्कृति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

प्रभात फेरी का समापन डॉ. सुशील भसीन जी के निवास स्थान, D-24, कीर्ति नगर पर हुआ। उपस्थित सदस्यों ने श्रावणी पर्व एवं वार्षिक उत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
आर्य समाज कीर्ति नगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने वैदिक संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य जी का जन्मदिन आर्य समाज, 15 हनुमान रोड पर यज्ञ के माध्यम से मनाया गया। ...
26/08/2026

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य जी का जन्मदिन आर्य समाज, 15 हनुमान रोड पर यज्ञ के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के अधिकारीगण एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने विनय आर्य जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित सदस्यों ने उनके सामाजिक एवं आर्य समाज के कार्यों में निरंतर योगदान की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आर्य समाज रमेश नगर में श्रावणी पर्व बड़े ही उत्साह के साथ हुआ संपन्नआर्य समाज रमेश नगर में श्रावण मास के तीन सोमवार से मह...
25/08/2026

आर्य समाज रमेश नगर में श्रावणी पर्व बड़े ही उत्साह के साथ हुआ संपन्न

आर्य समाज रमेश नगर में श्रावण मास के तीन सोमवार से महामृत्युंजय मंत्र जाप तथा यज्ञ आर्य समाज के सदस्यों द्वारा किया जा रहा था। इस अवसर पर कल शाम आर्य समाज रमेश नगर के सदस्यों तथा महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल रमेश नगर की अध्यापिकाओं द्वारा 4.30 से 6.30 बजे तक यज्ञ द्वारा इस पर्व का समापन किया। आर्य समाज के प्रधान श्री नरेन्द्र आर्य तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुसुम मुख्य यजमान रहे तथा आर्य समाज के धर्माचार्य श्री अभिषेक जी ने यज्ञ करवाया तथा श्रीमती इंद्रा शर्मा जी का विशेष उद्बोधन हुआ।

श्रावणी पर्व महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल, शादीपुर खामपुर में बड़े उत्साह के साथ हुआ संपन्नआज पंच दिवसीय श्रावणी पर्व आर्य...
25/08/2026

श्रावणी पर्व महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल, शादीपुर खामपुर में बड़े उत्साह के साथ हुआ संपन्न

आज पंच दिवसीय श्रावणी पर्व आर्य समाज के प्रधान श्री भीमसेन कामराह जी, विद्यालय प्रबंधक श्री कृपाल सिंह जी और कोषाध्यक्ष श्री जोगिंदर रोहिल्ला जी के आशीर्वाद से यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ।

विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य सोहन जी द्वारा विद्यार्थियों को श्रावण मास की महत्ता, खानपान, रहन - सहन के बारे में बताया।

शास्त्री जी ने वेदों एवं सत्यार्थ प्रकाश में दिए गए ज्ञान को सरल एवं रोचक ढंग से विद्यार्थियों को समझाया। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी एवं योगीराज श्री कृष्ण जी के जीवन से विचारों एवं आदर्शों की कहानियों के माध्यम से जानकारी दी।

कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बड़े उत्साह से प्रश्नों के उत्तर दिये।

Address

15, Hanuman Road
New Delhi
110001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

911123360150

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा:

Shortcuts

Share

Category