Nationfirst

Nationfirst To build a nation of responsible citizens, who are socially and morally aware, having strong inter-personal relationships based on mutual trust, harmony.

Nation First (राष्ट्र सर्वोपरि) राष्ट्र पुनर्निर्माण को समर्पित एक राष्ट्रवादी गैर राजनैतिक सामाजिक संगठन जिसे हमारी खो चुकी मूल्य आधारित सांस्कृतिक चेतना की पुनर्स्थापना एवं विकास के सर्वोत्कृष्ट सनातन स्वरुप को प्राप्त करने के उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है I Nation First महज एक संगठन नहीं वरन एक आन्दोलन है I यह एक आन्दोलन है राजनैतिक अहंकार की आंधी में खो चुके लोकतान्त्रिक व्यवस्था के मूल

आलंबन एवं जन-अधिकार को पुनः स्थापित करने का I यह आन्दोलन है सर्व – धर्म समभाव की संस्थापना का, यह आन्दोलन है सामाजिक समरसता एवं भाई-चारा द्वारा राष्ट्र को विकासोन्न्मुख बनाने का, यह आन्दोलन है राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को कायम करने का, यह आन्दोलन है सत्य – अहिंसा और प्रेम की व्यक्तिगत स्तर पर प्रति-स्थापना का, यह आन्दोलन है सद्भाव के संग एकजूट होकर हर क्षेत्र में उन्नति के शिखर को प्राप्त करने का I यह आन्दोलन है आपसी सद्भाव का, यह आन्दोलन है गरीबों – पिछड़ो – दलितों को बराबरी का हक़ दिलाने का, यह आन्दोलन है व्यक्तिगत हितों को त्याग राष्ट्र-हित को सर्वोपरि बनाने हेतु सुसंस्कृत हो अखंड भारत की संकल्पना को साकार बनाने का और देश को उन्नति के सर्वोच्च शिखर तक ले जाने का I यह आन्दोलन है राष्ट्र – प्रेम का, यह आन्दोलन है देश में फैले भ्रष्टतम व्यवथा को मिटा कर भारत को स्वर्ग तुल्य बनाने का, यह आन्दोलन है लूट तंत्र को ध्वस्त कर उन्नत जनतंत्र कायम करने का I यह आन्दोलन है देश के नौनिहालों को उन्नत शैक्षणिक वातावरण में सुशिक्षित करने का, यह आन्दोलन है माताओं –बहनों के सम्मान का, युवकों के स्वाभिमान का एवं वुजुर्गों के सम्मान का I यह आन्दोलन है सत्य सेवियों का, यह आन्दोलन है व्यवस्था के संग मिलकर देश के कार्य-बल में उर्जा के संचरण का, यह आन्दोलन है अनुकरण एवं अनुशासन का, यह आन्दोलन है समृद्धि को साधने का, यह आन्दोलन है राष्ट्र की खोई प्रतिष्ठा को पुनः प्राप्त कर इसे विश्व गुरु बनाने का I

तो आईए; आप सभी का भारत नव-निर्माण के इस महायज्ञ में स्वागत है I “जननी जन्मभूमशि्च स्वर्गादपि गरीयसी” की सांस्कृतिक गरिमा का ध्यान करते हुए भारत नव-निर्माण के इस महायज्ञ में हम सभी अपनी – अपनी भूमिका तय करते हैं I

Address

1A GALI NO-4, EAST GURU ANGAD NAGAR , NIRMAN VIHAR DELHI-110092r
New Delhi
110092

NIRMAN VIHAR METRO STATION ,near sai mandir

Telephone

011-30557275

Products

1.Know Your Blood Group
2.Marriage Assistance
3.Skill Development
4.Legal Assistance
5.De Addiction
6.Rashtra Bhoj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nationfirst posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nationfirst:

Share

Category