Akhil Bharatiya Janshakti Party

Akhil Bharatiya Janshakti Party पार्टी नहीं ये प्रण है | संघर्षों का रण है
Akhil Bhartiya Janshakti Party (ABJP) – Official Page.

Public Interest, Public Service, Public Empowerment.

13/08/2026

आज संसद में प्रदर्शन हुआ!
नारा गूँजा:
“56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर!”

छात्रों पर कार्रवाई का जवाब दो। भागने से काम नहीं चलेगा।

06/08/2026

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षांत में साफ कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री का अपना शहर है, फिर भी यहाँ भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण दिख रहा है तो बाकी जगहों का क्या हाल होगा?

यह सवाल जायज है। शिक्षा संस्थानों में कमियां सरकार की जिम्मेदारी हैं। राज्यपाल के इस तार्किक बयान का हम स्वागत करते हैं। सरकार को तुरंत सुधार करना चाहिए।

जय भारत!

#आनंदीबेनपटेल #गोरखपुर #यूपीसरकार #जनशक्तिपार्टी #सुशासन

06/08/2026
06/08/2026

सेक्टर-78 स्थित वाल्मीकि बस्ती में लगभग 400 परिवार पिछले 20 दिनों से बिजली और पानी के बिना तड़प रहे हैं। प्रशासन “तकनीकी कारण” का बहाना बनाकर बुनियादी सुविधाएं बंद किए बैठा है, जबकि महिलाएं, बुज़ुर्ग और बच्चे गंदे नाले से पानी ढोने को मजबूर हैं।यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सरकार की घोर असंवेदनशीलता और विफलता है। सत्ता में बैठे लोग विज्ञापनों और दावों में व्यस्त हैं, लेकिन आम गरीबों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं।अखिल भारतीय जनशक्ति पार्टी सरकार को सीधे जवाबदेह ठहराती है और स्पष्ट कहती है। तुरंत बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल करो। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। अब और बहाने नहीं चलेंगे। जनता के बुनियादी अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #वाल्मीकिबस्ती #सेक्टर78 #सरकारकीनाकामी #जनशक्तिपार्टी #बिजलीपानीसंकट

05/08/2026

आज राज्यसभा में टीएमसी सांसद डॉ. मेनका गुरुस्वामी का भाषण न सिर्फ साहसिक था बल्कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का जीवंत उदाहरण भी था।उन्होंने साफ कहा कि न्यायपालिका की समस्याएं सिर्फ जजों की संख्या बढ़ाने से हल नहीं होंगी। असली समस्या यह है कि महिलाओं अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यकों और विविध पृष्ठभूमि के लोगों को न्यायाधीश बनाने में सरकार की उदासीनता साफ दिखती है। आप सिर्फ अपनी विचारधारा वाले लोगों को ही जज बनाते हैं यह बात उन्होंने साहस के साथ रखी।अखिल भारतीय जनशक्ति पार्टी मेनका गुरुस्वामी जी के इस स्पष्ट और तथ्यपरक रुख की सराहना करती है। संसद में ऐसी आवाजें ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती हैं। हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि न्यायपालिका की विविधता पारदर्शिता और स्वतंत्रता के मुद्दे पर खुलकर बोलें।अखिल भारतीय जनशक्ति पार्टी #अखिलभारतीयजनशक्तिपार्टी #मेनकागुरुस्वामी #राज्यसभा #न्यायपालिका #संविधान #लोकतंत्र

05/08/2026

सेबी के नए CAS (Closing Auction Session) फैसले ने पूरे शेयर बाजार का दिमाग चकरा दिया है!

3 अगस्त से लागू हुई इस नई क्लोजिंग ऑक्शन प्रणाली में नियमित ट्रेडिंग 3:15 बजे बंद हो जाती है और उसके बाद 20 मिनट का ऑक्शन होता है। नतीजा?
निफ्टी और सेंसेक्स में अजीब अंतर
स्पॉट और फ्यूचर्स में भारी डिस्क्रिपेंसी
रिटेल ट्रेडर्स, स्कैल्पर्स और छोटे निवेशकों में भ्रम
कम भागीदारी के कारण कीमतों में अचानक उछाल-गिरावट

बाजार को “वैश्विक मानकों” के नाम पर लाई गई यह व्यवस्था आम निवेशक और छोटे ट्रेडर पर भारी पड़ रही है। जहां पहले क्लोजिंग प्राइस साफ और समझ में आने वाली थी, वहां अब “स्पॉट देखूं, फ्यूचर्स देखूं या CAS का रिजल्ट?” वाली स्थिति बन गई है।

जनशक्ति पार्टी मांग करती है कि सेबी तुरंत इस व्यवस्था की समीक्षा करे, रिटेल निवेशकों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और बिना पर्याप्त तैयारी व जागरूकता के लाए गए बदलाव को सुधारे। बाजार का स्थिर और पारदर्शी संचालन आम निवेशक के हित में होना चाहिए, न कि केवल कुछ बड़े खिलाड़ियों के।

#जनशक्ति_पार्टी

05/08/2026

उत्तर प्रदेश में मिड डे मील योजना फिर सवालों के घेरे में है।

सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पानी जैसी सब्जी और जली हुई रोटियां परोसी गईं। वीडियो वायरल होने के बाद भी सवाल ये है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को ऐसा भोजन क्यों मिल रहा है?

बच्चों का पोषण और स्वास्थ्य किसी समझौते का विषय नहीं हो सकता। मिड डे मील सिर्फ योजना का नाम नहीं, बल्कि गरीब बच्चों की पढ़ाई और सेहत की बुनियाद है।

अखिल भारतीय जनशक्ति पार्टी सरकार से सवाल करती है:
हर स्कूल में भोजन की गुणवत्ता की नियमित और सख्त निगरानी क्यों नहीं हो रही?
रसोई व्यवस्था, बजट और आपूर्ति में पारदर्शिता क्यों नहीं लाई जा रही?
अभिभावकों और स्थानीय समिति की भूमिका को और मजबूत क्यों नहीं किया जा रहा?
बच्चों की थाली में पौष्टिक और साफ भोजन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सरकार कब पूरी करेगी?

बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

05/08/2026

बीबीसी की ताज़ा रिपोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला फिर से उजागर किया है।

दो साल से अधिक समय बाद भी श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए नकद, आभूषण, सोना-चांदी जैसे दान में करोड़ों रुपये की हेराफेरी के आरोप लग रहे हैं। व्हिसलब्लोअर महिपाल सिंह के खुलासे, पूर्व विधायक के आरोप, एसआईटी जांच, आठ लोगों की गिरफ्तारी और ट्रस्ट में बदलाव, ये सब बीबीसी रिपोर्ट में सामने आए हैं।

भगवान राम के भक्तों की आस्था से जुड़ा धन किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं कर सकता। पारदर्शिता, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

अखिल भारतीय जनशक्ति पार्टी मांग करती है कि:
दान व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो
सीसीटीवी और खातों का विस्तृत ऑडिट सार्वजनिक हो
दोषियों को सजा मिले ताकि भक्तों का विश्वास फिर से मजबूत हो

जय श्री राम!
श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है।

Address

2538 Hudson Line GTB Nagar
New Delhi
110009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bharatiya Janshakti Party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akhil Bharatiya Janshakti Party:

Shortcuts

Share