Kuldeep Bishnoi

Kuldeep Bishnoi Served as a Member of Parliament of 14th & 15th Lok Sabha. Served four terms as an MLA, Haryana. Ch. Prior to this, Ch.
(620)

Kuldeep Bishnoi is a serving Member of Legislative Assembly, representing the Adampur constituency in Hisar district in the state of Haryana. Kuldeep Bishnoi had also served as a Member of Parliament in the 14th and 15th Lok Sabha representing the constituencies of Bhiwani and Hisar, respectively, in the state of Haryana. He has also been elected four times as a member of Haryana Legislative Assembly from Adampur constituency in the years 1998, 2009, 2014 and 2019…

“आभार जींद ”🙏🏻“पिता से मिली विरासत मेरे माथे का ताज है,मगर जनता का विश्वास मेरे कर्मों का हिसाब है।उन्होंने रिश्तों की ज...
23/08/2026

“आभार जींद ”🙏🏻

“पिता से मिली विरासत मेरे माथे का ताज है,
मगर जनता का विश्वास मेरे कर्मों का हिसाब है।
उन्होंने रिश्तों की जो नींव रखी थी बरसों पहले,
आज तीसरी पीढ़ी भी साथ है, यही मेरा सबसे बड़ा खिताब है।”

आज सियासी राजधानी, जींद की धरती पर उमड़ा अपार स्नेह, आशीर्वाद और जनसमर्थन एक मजबूत संदेश दे गया।

यह कोई रैली नहीं थी, कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं था, सिर्फ अपनों से मिलने का एक ‘स्नेह मिलन’ था। फिर भी जिस अभूतपूर्व संख्या, उत्साह और आत्मीयता के साथ आप सब पहुंचे, उसने इस आयोजन को हर लिहाज़ से यादगार बना दिया। 🙏🏻

इस शानदार आयोजन की असली ताकत मेरे वे समर्पित कार्यकर्ता साथी हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इसे ऐतिहासिक बनाया। आपका पसीना, आपका समर्पण और जनता का विश्वास, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

जब कार्यकर्ता का जोश और जनता का विश्वास एक साथ खड़ा हो जाए, तो सियासत की दिशा बदलती है।

राजनीति में भीड़ जुटाई जा सकती है, लेकिन पीढ़ियों का विश्वास कमाया जाता है। और आज जींद ने फिर साबित कर दिया कि चौधरी भजनलाल जी द्वारा दशकों पहले जो रिश्ते बनाए गए थे, उनकी जड़ें आज भी उतनी ही गहरी और मजबूत हैं।

“मेहनत मेरे साथियों की, आशीर्वाद मेरी जनता का,
सियासी राजधानी जींद ने आज इतिहास रच दिया।”🙏🏻

दिल की गहराइयों से आभार, जींद।
यह स्नेह मेरा संबल है, यह विश्वास मेरी जिम्मेदारी। 🙏🏻

23/08/2026

“आभार जींद ”🙏🏻

“पिता से मिली विरासत मेरे माथे का ताज है,
मगर जनता का विश्वास मेरे कर्मों का हिसाब है।
उन्होंने रिश्तों की जो नींव रखी थी बरसों पहले,
आज तीसरी पीढ़ी भी साथ है, यही मेरा सबसे बड़ा खिताब है।”

आज सियासी राजधानी, जींद की धरती पर उमड़ा अपार स्नेह, आशीर्वाद और जनसमर्थन एक मजबूत संदेश दे गया।

यह कोई रैली नहीं थी, कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं था, सिर्फ अपनों से मिलने का एक ‘स्नेह मिलन’ था। फिर भी जिस अभूतपूर्व संख्या, उत्साह और आत्मीयता के साथ आप सब पहुंचे, उसने इस आयोजन को हर लिहाज़ से यादगार बना दिया। 🙏🏻

इस शानदार आयोजन की असली ताकत मेरे वे समर्पित कार्यकर्ता साथी हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इसे ऐतिहासिक बनाया। आपका पसीना, आपका समर्पण और जनता का विश्वास, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

जब कार्यकर्ता का जोश और जनता का विश्वास एक साथ खड़ा हो जाए, तो सियासत की दिशा बदलती है।

राजनीति में भीड़ जुटाई जा सकती है, लेकिन पीढ़ियों का विश्वास कमाया जाता है। और आज जींद ने फिर साबित कर दिया कि चौधरी भजनलाल जी द्वारा दशकों पहले जो रिश्ते बनाए गए थे, उनकी जड़ें आज भी उतनी ही गहरी और मजबूत हैं।

“मेहनत मेरे साथियों की, आशीर्वाद मेरी जनता का,
सियासी राजधानी जींद ने आज इतिहास रच दिया।”🙏🏻

दिल की गहराइयों से आभार, जींद।
यह स्नेह मेरा संबल है, यह विश्वास मेरी जिम्मेदारी। 🙏🏻

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं मेरे पूज्य पिताजी युगपुरुष स्वर्गीय चौ. भजनलाल जी के घनिष्ठ मि...
19/08/2026

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं मेरे पूज्य पिताजी युगपुरुष स्वर्गीय चौ. भजनलाल जी के घनिष्ठ मित्र चौ. धर्मपाल मलिक जी के छोटे भाई श्री जोगिंदर मलिक जी का निधन हमारे लिए एक पारिवारिक क्षति है।

आज गोहाना पहुँचकर शोक-संतप्त परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जोगिंदर जी अत्यंत सरल, सज्जन, मिलनसार और जमीन से जुड़े हुए व्यक्तित्व के धनी थे। लोगों के सुख-दुःख में सहभागी होना और आत्मीयता से रिश्ते निभाना उनके स्वभाव का अभिन्न हिस्सा था। उनका यूँ हमारे बीच से चले जाना न केवल परिवार, बल्कि हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। मैं इसे अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक क्षति मानता हूँ।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा समस्त मलिक परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।🙏🏻

15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳

आज 15 अगस्त का पावन दिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करने का दिन है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। किसी ने हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूमा, किसी ने गोलियाँ अपने सीने पर खाईं, किसी ने कालापानी की यातनाएँ सहीं और लाखों देशवासियों ने अपने सुख, परिवार और जीवन की चिंता किए बिना स्वतंत्र भारत का सपना देखा। आज हम जिस खुले आकाश में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों का रक्त, संघर्ष और अदम्य साहस है।

यह तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है—यह हमारे स्वाभिमान, हमारी एकता, हमारे बलिदान और 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। इसकी आन-बान-शान के लिए हमारे वीर सैनिक आज भी दुर्गम सीमाओं पर हर मौसम और हर परिस्थिति में अडिग खड़े हैं। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर जवान और उनके परिवार के प्रति राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

स्वतंत्रता हमें अधिकार देती है, लेकिन साथ ही राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराती है। हमें ऐसा भारत बनाना है जहाँ किसान समृद्ध हो, युवा के पास अवसर हों, माताएं-बहनें सुरक्षित और सशक्त हों, गरीब को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं न्याय पहुँचे।

हमारा भारत आज आत्मविश्वास के साथ विश्व के सामने आगे बढ़ रहा है। विज्ञान हो, तकनीक हो, कृषि हो, रक्षा हो, अंतरिक्ष हो या बुनियादी ढाँचा—हर क्षेत्र में भारत नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। लेकिन हमारी सबसे बड़ी शक्ति सदैव हमारी एकता, विविधता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम रहेगी।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि जाति, क्षेत्र, भाषा और छोटे-छोटे मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे। अपने हिस्से का कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को ऐसा सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत सौंपेंगे, जिस पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की आत्माएं भी गर्व कर सकें।

स्वतंत्रता के महानायकों को शत्-शत् नमन।
भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे हमारे वीर जवानों को सलाम।
देश के किसान, मजदूर, युवा, मातृशक्ति और प्रत्येक मेहनतकश भारतीय को प्रणाम।

देश पहले था, देश पहले है और देश सदैव पहले रहेगा।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम्! 🇮🇳

#स्वतंत्रता_दिवस िंद #वंदे_मातरम् #भारत_माता_की_जय

अमावस्या के पावन पर्व पर आज रावतखेड़ा स्थित श्री प्राचीन साथरी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में विधायक भाई श्री रणधीर प...
12/08/2026

अमावस्या के पावन पर्व पर आज रावतखेड़ा स्थित श्री प्राचीन साथरी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में विधायक भाई श्री रणधीर पनिहार जी के साथ शिरकत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर गांव में निर्माणाधीन नए मंदिर के लिए बिश्नोई समाज सहित 36 बिरादरियों के महानुभावों ने जिस श्रद्धा और खुले मन से सहयोग दिया, उसे देखकर *पिता जी की वह बात याद आ गई कि मंदिर निर्माण में हर साथी और हर बिरादरी का सहयोग होना चाहिए।

गुरु जम्भेश्वर महाराज जी के आदर्श हमें आपसी भाईचारे, प्रकृति संरक्षण और समाजहित की प्रेरणा देते हैं। इन्हीं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करके ही हम एक समरस, संस्कारित और आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं।
सभी सहयोगी महानुभावों का हृदय से आभार एवं साधुवाद। 🙏

गांव डोबी में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान अंबेडकर भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ...
11/08/2026

गांव डोबी में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान अंबेडकर भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण तथा अमर शहीद अनुज जी की स्मृति में निर्मित गेट का लोकार्पण किया।

ग्राम सचिवालय, धानक चौपाल, बाबा साहेब लाइब्रेरी, गेट व जिम सहित अनेक विकास कार्यों की सौगात भी ग्रामीणों को समर्पित की।

डॉ. अंबेडकर जी की शिक्षाएं सामाजिक समानता और संविधान के मूल्यों की राह दिखाती हैं।
वर्ष 2022 के बाद से भव्य बिश्नोई के प्रयासों से अकेले “डोबी” गांव में 11 करोड़ 99 लाख 44 हजार रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं और कई कार्य प्रगति पर हैं।
इसके पश्चात हलके के विभिन्न गांवों में अपनों के सुख दुख में शिरकत की। हिसार आवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं।

“आपकी मजबूती में ही हमारी मजबूती है। “

02/08/2026

आभार पीलीबंगा - आभार राजस्थान 🙏🏻

पीलीबंगा, राजस्थान स्थित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में समाज के प्रबुद्धजनों एवं सभी सम्मानित साथियों द्वारा मिले अपार स्न...
02/08/2026

पीलीबंगा, राजस्थान स्थित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में समाज के प्रबुद्धजनों एवं सभी सम्मानित साथियों द्वारा मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत और मान-सम्मान से मैं अभिभूत हूँ। आप सभी का यह प्रेम मेरे लिए अमूल्य धरोहर है, जिसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभारी हूँ।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य साथियों के साथ खेजड़ी सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए सशक्त एवं प्रभावी कानून बनाए जाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इस दिशा में समाज की एकजुटता अत्यंत प्रेरणादायी है।

पीलीबंगा में आधा दर्जन से अधिक जलपान एवं आत्मीय मिलन कार्यक्रमों में समाज के बंधुओं से मिलने, उनके विचार जानने और उनका स्नेह प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। आप सभी ने जो सम्मान, विश्वास और अपनापन दिया, उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा।

इस दौरान विधायक भाई रणधीर पनिहार जी, पीलीबंगा के विधायक श्री विनोद गोठवाल जी, श्री परसराम जी, श्री पप्पूराम डारा जी, श्री सुभाष देहडू, श्री जगदीश कड़वासरा जी, श्री बलदेव जी, जी, श्री रामगोपाल जी, श्री जयसुख सिगड़ जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्य बंधुओं का स्नेह एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।

आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव मुझे समाज सेवा एवं जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Address

135, Golf Links
New Delhi
110003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kuldeep Bishnoi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kuldeep Bishnoi:

Shortcuts

Share

Category