19/08/2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शासकीय कार्यों के डिजिटलीकरण एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस, SPARROW एवं e-HRMS पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) द्वारा e-HRMS में प्रोफाइल अपडेट, ऑनलाइन अवकाश आवेदन एवं डिजिटल प्रणालियों के उपयोग का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही ई-ऑफिस एवं SPARROW के माध्यम से पारदर्शी, त्वरित एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India
Digital India
Korba District
DPR Chhattisgarh