26/08/2026
देवली विधानसभा - बदहाली की मिसाल बन गया है।
बंध रोड की हालत देख लीजिए, सड़क कम गटर ज्यादा लगती है। सड़कों पर पानी बह रहा है, नालियां गंदगी से जाम हैं।
अवैध रेहड़ी-पटरी का कब्जा, लेकिन देखने वाला कोई नहीं।
कारण साफ है - क्षेत्र के विधायक कभी क्षेत्र में दिखते ही नहीं और देवली गांव से निगम पार्षद का ध्यान सिर्फ देवली गांव में नारियल तोड़ने पर है, संगम विहार क्षेत्र के काम पर नहीं। बंध रोड बदहाल, नालियां गंदगी से भरी, सड़कों पर बहता पानी और अवैध कब्जे।
देवली की जनता पूछ रही है - आखिर विकास कब होगा?