Namami Gange

Call Directions Website Contact the organization

Namami Gange Namami Gange or National Mission for Clean Ganga is an authority formed by Government of India
(292)

नमामि गंगे और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला प्रशासन, सिवान द्वारा शुक्रवार की संध्या दाहा नदी तट पर श्रीराम मंदिर ...
10/10/2026

नमामि गंगे और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला प्रशासन, सिवान द्वारा शुक्रवार की संध्या दाहा नदी तट पर श्रीराम मंदिर के समीप पुलवा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। काशी की तर्ज पर आयोजित इस आरती में काशी से आए पुजारियों ने मंत्रोच्चार और सुमधुर संगीत के बीच वाण गंगा नदी की आरती की, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सिवान श्री विजय प्रकाश मीणा, भा. प्र. से. ने नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया। आयोजन का उद्देश्य नदी के प्रति श्रद्धाभाव जगाना, संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को प्रेरित करना था। आरती में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने काशी से आए पुजारियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

शनिवार को पितृ विसर्जन के अवसर पर मणिकर्णिका घाट स्थित गंगा तट पर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ...
10/10/2026

शनिवार को पितृ विसर्जन के अवसर पर मणिकर्णिका घाट स्थित गंगा तट पर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों और नगर निगम द्वारा घाट एवं गंगा की तलहटी में साफ-सफाई की गई, ताकि तर्पण करने आए श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इस दौरान गंगा तट पर स्नान कर रहे नागरिकों से लाउडस्पीकर के माध्यम से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।

गंगा हमारी जीवनदायिनी ही नहीं, बल्कि जीवन और मृत्यु के बाद भी हमारी आस्था का आधार हैं। अपने नश्वर शरीर के अंतिम अवशेषों तक को मां गंगा को समर्पित करने की भावना भारतीय संस्कृति में गहराई से रची-बसी है। पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली मां गंगा के प्रति सच्ची श्रद्धा तभी सार्थक होगी, जब हम उनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संकल्प लें। पितृ विसर्जन का यह पावन पर्व पूर्वजों के प्रति श्रद्धा के साथ गंगा संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी बने।

10/10/2026

आस्था और भक्ति का दिव्य संगम।

झारखंड के रामगढ़ में स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए DAV पब्लिक स्कूल, पतरातू और ओरियन इंटरनेशनल स्कू...
09/10/2026

झारखंड के रामगढ़ में स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए DAV पब्लिक स्कूल, पतरातू और ओरियन इंटरनेशनल स्कूल, केदला नंबर 02 में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस पहल में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सफाई के महत्व को समझा और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई।

बच्चों की यह सक्रिय भागीदारी दर्शाती है कि स्वच्छता की आदतें बचपन से विकसित हों, तो उनका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। स्वच्छ परिसर और हरित वातावरण की दिशा में ऐसे प्रयास स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करते हैं।

स्वच्छता हमारी आदत बने, पर्यावरण संरक्षण हमारा संकल्प।

पटना के मीनार घाट पर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए  और भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पटना ...
09/10/2026

पटना के मीनार घाट पर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए और भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पटना शाखा के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट परिसर से 622 किलोग्राम कचरा हटाया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है। आइए, नदियों और उनके तटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें और इस जिम्मेदारी को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित IIT कानपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वास्थ्य केंद्र से बारा सिरोही गेट तक और परिसर ...
09/10/2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित IIT कानपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वास्थ्य केंद्र से बारा सिरोही गेट तक और परिसर की चारदीवारी के आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता में सक्रिय योगदान दिया और स्वच्छता की शपथ लेकर अपने परिसर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वच्छ परिसर, स्वच्छ परिवेश और सामूहिक जिम्मेदारी, स्वच्छता की संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में हर प्रयास महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में स्वच्छता अभियान, स्वच्छता रैली और घर-घर ...
09/10/2026

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में स्वच्छता अभियान, स्वच्छता रैली और घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक परिसर में फैले कचरे को हटाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। पहले और बाद की तस्वीरें सामूहिक प्रयास से आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाती हैं।

स्वच्छता केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ परिसर, स्वच्छ शहर और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प साकार हो सकता है।

PMDS अपनाने वाले किसान क्या बताते हैं?- खर्च प्रति एकड़ 7,000 से 10,000 रुपये कम।- जड़ें ज़्यादा मज़बूत (जड़-तना अनुपात ...
09/10/2026

PMDS अपनाने वाले किसान क्या बताते हैं?
- खर्च प्रति एकड़ 7,000 से 10,000 रुपये कम।
- जड़ें ज़्यादा मज़बूत (जड़-तना अनुपात 0.312 बनाम 0.242)।
- भारी बारिश में भी फसल नहीं गिरी।
- पशुओं का चारा, दूध की फैट, सब बढ़ा।

एक बीज किट, कई कमाइयाँ।
#प्राकृतिकखेती

09/10/2026

कुछ लोग खुद आगे बढ़कर बदलाव की राह बनाते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ एक स्वच्छ और बेहतर कल देख सकें।

डॉ. संजीवनी जी और Kanpur Ploggers का समर्पण हमें सिखाता है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जब कर्म में बदलती है, तो हर कदम बदलाव की एक नई कहानी लिखता है। गंगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका यह प्रयास जनभागीदारी की शक्ति और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।

नमन है ऐसे नायकों को, जो अपने प्रयासों से प्रकृति को सँवारते हैं और समाज में बदलाव की अलख जगाते हैं।



Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR C R Paatil MYogiAdityanath Namami Gange Uttar Pradesh - SMCG UP Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Government of UP Swachh Bharat Mission - Urban The Uttar Pradesh Index Press Information Bureau - PIB, Government of India

हर प्रदूषण नाले से नहीं आता।कई बार प्लास्टिक, फूल-माला, थर्माकोल और तैरता हुआ कचरा भी नदी को गंदा करते हैं।ऐसे में trash...
09/10/2026

हर प्रदूषण नाले से नहीं आता।
कई बार प्लास्टिक, फूल-माला, थर्माकोल और तैरता हुआ कचरा भी नदी को गंदा करते हैं।
ऐसे में trash skimmer पानी की सतह से कचरा हटाकर गंगा को राहत देता है।
यह गंगा की सफाई का दिखने वाला, लेकिन बेहद ज़रूरी योद्धा है।

Address

1st Floor, Major Dhyan Chand National Stadium India Gate, New Delhi/110002
New Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namami Gange posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Namami Gange:

Shortcuts

Share