Indian National Lok Dal - INLD

Indian National Lok Dal - INLD Indian National Lok Dal (INLD) is a political party of Haryana, led by Ex-CM Ch. Om Prakash Chautala

Indian National Lok Dal (INLD) is the principal political party in Haryana and is always working in the interest of farming community and rural people. INLD was constituted in the year 1998 and under supervision of Ch. Om Parkash Chautala it is constantly working for the welfare of the society. INLD is dedicated to the all-round uplift of farmers, labourers, rural and urban areas and the downtrodden and exploited. It draws inspiration from Gandhian principles, our rich heritage and the noble traditions of our struggle for national independence. The party considers the right of peaceful and democratic dissent including Satyagrah or non-violent resistance as a fundamental right of the people.

जेजेपी पार्टी की यमुनानगर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती गुरजीत कौर जी ने अपनी सैकड़ों महिला साथियों के साथ इनेलो पार्टी में...
03/09/2026

जेजेपी पार्टी की यमुनानगर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती गुरजीत कौर जी ने अपनी सैकड़ों महिला साथियों के साथ इनेलो पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की महिला प्रदेश प्रभारी श्रीमती सुनैना चौटाला जी ने गुरजीत कौर जी एवं उनके साथ आई सैकड़ों महिलाओं को इनेलो परिवार में शामिल करवाया और सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आदरणीय चौधरी अभय सिंह चौटाला जी के संघर्ष, जनहित की नीतियों एवं किसान-कमेरे की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाली विचारधारा से प्रभावित होकर महिलाओं का यह जुड़ाव इनेलो संगठन को नई ताकत और ऊर्जा प्रदान करेगा।

02/09/2026
प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलआज कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो धरने पर ना बैठा हो और बीजेपी सरकार ने उनके ऊपर लाठीचार्ज और ...
01/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

आज कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो धरने पर ना बैठा हो और बीजेपी सरकार ने उनके ऊपर लाठीचार्ज और अत्याचार ना किया हो: अदित्य देवीलाल

चंडीगढ़, 1 सितंबर। विधान सभा के मानसून सत्र के तीसरे और अखिरी दिन इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने शून्यकाल में सफाई कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ बीजेपी सरकार अन्याय और अत्याचार कर रही है। उसपे हैरानी इस बात की है कि मंत्री कह रहे हैं कि इन सफाई कर्मचारियों की मांगों को मानने के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई जा सकती। अगर इच्छाशक्ति हो तो लोक भलाई के लिए कोई भी कानून बनाया जा सकता है। उन्होंने स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने बयान दिया था कि उनके मुख्यमंत्री बनते ही वो बुजुर्गों के लिए 100 रूपए प्रति माह पेंशन देंगे। उसपर तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल ने कहा था कि वे खुद वकील हैं और अगर ऐसा कोई कानून बन सकता तो वे खुद बना देते। चौधरी देवीलाल ने जवाब में कहा था कि मैं भेड़ चराने नहीं जा रहा हूं, मेरी सरकार बनते ही कानून बनाऊंगा, 100 रूपए पेंशन दूंगा और नीचे लिखूंगा देवीलाल। अपनी कही बात को कानून बना कर दिखाया।
अदित्य देवीलाल ने कहा कि आज बीजेपी की सरकार है और मंत्री भी उसी समाज से आते हैं ऐसे में मंत्री अपने समाज की जायज मांग को लेकर पॉलिसी क्यों नहीं बना सकते। अगर नहीं बना सकते तो सत्ता छोड़ दें, अपने समाज को क्यों गुमराह कर रहे हैं। आज कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो धरने पर ना बैठा हो और बीजेपी सरकार ने उनके ऊपर लाठीचार्ज और अत्याचार ना किया हो। किसानों और मजदूरों पर डंडे चलवाए।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक अर्जुन चौटाला ने एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के खिलाफ अपराध और अत्याचार किए जाने पर चिंता व्यक्त की और पूछा कि सरकार द्वारा इन अपराधों पर काबू पाने के लिए क्या नीति बनाई गई है?

31/08/2026

प्रदेश की धरती पर स्थापित लोहपुरुष चौ. ओमप्रकाश चौटाला जी की प्रथम प्रतिमा…

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलचंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों में आईएसओ की तरफ से डीएवी कॉलेज से अजय संधु उपप्रधान के पद पर ...
31/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों में आईएसओ की तरफ से डीएवी कॉलेज से अजय संधु उपप्रधान के पद पर और करण प्रताप सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

चंडीगढ़, 31 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई आईएसओ ने चंडीगढ़ के कॉलेजों के छात्रसंघ चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डीएवी कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आईएसओ की तरफ से डीएवी कॉलेज से अजय संधु उपप्रधान के पद पर और करण प्रताप सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों में आईएसओ की यह पहली जीत है। चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों को जीतने में इनेलो के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला और आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला की बड़ी भूमिका रही जिन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और चुनाव जीतने के लिए प्रेरित किया। इस छात्रसंघ चुनाव के लिए करण चौटाला और अर्जुन चौटाला ने आईएसओ के चंडीगढ़ के प्रभारी तेजस्वी दलाल को जिम्मेदारी दी थी। डीएवी कॉलेज के चुनाव को जीतने में आईएसओ के चंडीगढ़ के उपप्रधान राहुल फतेहपुर और गवर्नमेंट कॉलेज का चुनाव जीतने में विक्रम के साथ साथ आईएसओ के चंडीगढ़ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का बहुत बड़ा रोल रहा। छात्रसंघ की इस जीत के बाद आईएसओ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में पूरा जोश दिखाई दिया।

अभय में है दम, चलो चले साथ हम – इनेलो के साथ जुड़कर बदलें प्रदेश का हर कदम!🦶🦶आज इनैलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला जी ...
31/08/2026

अभय में है दम, चलो चले साथ हम – इनेलो के साथ जुड़कर बदलें प्रदेश का हर कदम!🦶🦶
आज इनैलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला जी की मौजूदगी में निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान हलका बवानीखेड़ा, तोशाम, लोहारू, भिवानी, बाढ़ड़ा एवं दादरी में हजारों साथियों ने इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी में शामिल हुवे! सभी साथियों का हार्दिक स्वागत है!

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलपिछले 11 वर्षों में गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम के लिए कितना बजट आवंटित किया गया, वह पै...
30/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

पिछले 11 वर्षों में गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम के लिए कितना बजट आवंटित किया गया, वह पैसा कहाँ, किस काम पर और कैसे खर्च किया गया इसका विस्तृत श्वेत-पत्र जारी करे बीजेपी सरकार - चौधरी अभय सिंह चौटाला

गुरुग्राम हरियाणा का सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है, उसके बाद भी भाजपा सरकार ने इसे मिलेनियम सिटी से नर्क सिटी बना दिया है: अभय सिंह चौटाला

भाजपा ने गुडग़ाँव का नाम बदलकर गुरुग्राम तो कर दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया

चंडीगढ़, 30 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार के शासनकाल में पिछले 11 वर्षों में गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम के लिए कितना बजट आवंटित किया गया, वह पैसा कहाँ, किस काम पर और कैसे खर्च किया गया इसका विस्तृत श्वेत-पत्र जारी करे। जनता को सच्चाई जानने का पूरा हक है क्योंकि यह जनता के टैक्स के पैसे हैं जिसको बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार करके लूट रही है। भाजपा ने गुडग़ाँव का नाम बदलकर गुरुग्राम तो कर दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया। इन पिछले 11 सालों में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएँ लाँघ दी गईं। आज गुरुग्राम के लोग नर्क जैसे वातावरण में जीने को मजबूर हैं। थोड़ी-सी बारिश होते ही पूरा गुरुग्राम पानी में डूब जाता है। कई-कई फीट पानी खड़ा हो जाता है। लोग दफ्तर या व्यापार स्थल नहीं पहुँच पाते, गाड़यिाँ पानी में डूब जाती हैं और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। गुरुग्राम हरियाणा का सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है, उसके बाद भी भाजपा सरकार ने इसे मिलेनियम सिटी से नर्क सिटी बना दिया है। विदेशियों सहित बड़े-बड़े ओहदों पर रहे अधिकारी और आर्मी जनरल तक ने सोशल मीडिया पर इसकी बदहाली पर कड़ी से कड़ी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही। यह सरासर लापरवाही, भ्रष्टाचार और विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा है। भाजपा सरकार को चेतावनी देता हूँ कि गुरुग्राम की इस त्रासदी के लिए वे पूरी तरह से जवाबदेह हैं। बीजेपी सरकार गुरूग्राम पर श्वेत-पत्र जारी कर पारदर्शिता दिखाएँ, वरना जनता उन्हें आने वाले समय में माकूल जवाब जरूर देगी।

भिवानी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौ जगन्नाथ जी की धर्मपत्नी श्रीमती धर्मदेवी जी के निधन पर इनेलो सुप्रीमों माननीय चौ अभय...
30/08/2026

भिवानी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौ जगन्नाथ जी की धर्मपत्नी श्रीमती धर्मदेवी जी के निधन पर इनेलो सुप्रीमों माननीय चौ अभय सिंह चौटाला जी ने शोक प्रकट किया!

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलइनेलो की तरफ से प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर विध...
27/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

इनेलो की तरफ से प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने बीजेपी सरकार को घेरा

मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में नशे पर एक शब्द नहीं कहा, क्या नशा कानून व्यवस्था में नहीं आता: अदित्य देवीलाल

चंडीगढ़, 27 अगस्त। विधान सभा में इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर नोटिस देते हुए कहा कि हम बीजेपी सरकार का प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि राज्य के विभिन्न जिलों में हत्या, लूट, डकैती, फिरौती, मानव तस्करी, दलित महिलाओं के विरूद्ध अपराध आदि को लेकर जनता में भय और असुरक्षा का वातावरण है। इस पर सरकार अपना वक्तव्य दे।
अदित्य देवीलाल ने अपना सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना पूरा भाषण पढ़ दिया और पूर्व की सरकारों के आंकड़े तो दे दिए लेकिन खुद की सरकार के आंकड़े नहीं दिए। बढ़ते नशे पर एक शब्द नहीं बोला। क्या नशा कानून व्यवस्था में नहीं आता? आज प्रदेश का कोई गांव और शहर नहीं बचा है जहां चिट्टा नहीं बिक रहा है। आज तक कब कहां और कितना नशा पकड़ा गया? नशा तस्कर जो हमारे युवाओं को तबाह कर रहे हैं उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? सिरसा की एक घटना का जिक्र करते हुए अदित्य ने कहा कि पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम पकड़ी और उसमें से अफीम निकाल ली। हालत यह है कि नशा पकड़ कर पुलिस वाले ही उस नशे को बेच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अपराध के ग्राफ में ढाई प्रतिशत की कमी आई है। इस पर आंकड़े देते हुए कहा कि बीजेपी के राज में अब तक 7 हजार हत्याएं, 57 हजार महिलाओं के विरूद्ध अपराध, 8 हजार दलितों के खिलाफ अपराध, 9 हजार सेंधमारी और झपटमारी के अपराध, 1500 से अधिक बलात्कार के अपराध हो चुके हैं। थानों और तहसीलों में सरेआम पैसों का लेनदेन हो रहा है। क्या ये सब अपराध में शामिल नहीं हैं?

मुख्यमंत्री ने चैट जीपीटी का लिखा हुआ जवाब दे दिया: अर्जुन चौटाला

विधायक अर्जुन चौटाला ने ध्यानाकर्षण पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बताया कि 2001 से 2005 के बीच क्या क्या हुआ पर यह नहीं बताया कि बीजेपी का उस समय इनेलो की सरकार को बिना शर्त के समर्थन था। तब चौटाला साहब का राज आपको अच्छा लगता था। आज कह रहे हैं कि उस समय पर हादसे हुए थे, हादसे तो किसी भी सरकार में हो सकते हैं। सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो डाटा दिया है उसमें कहीं 2 प्रतिशत और कहीं 3 प्रतिशत अपराध में कटौती दिखाई है। जबकि सरकार को यह बताना चाहिए था कि प्रतिवर्ष कितने अपराध हुए हैं ताकि पता चल सके कि अपराध कम हुए हैं या बढ़े हैं। ये तो मुख्यमंत्री ने चैट जीपीटी का लिखा हुआ जवाब दे दिया। चैट जीपीटी को छोड़ो और अधिकारियों को सही आंकड़े निकालने पर लगाओ।

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलइनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने 27 सिंतबर को चौधरी देवीलाल की जयंती...
26/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने 27 सिंतबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी

31 अगस्त से पूरे हरियाणा में हलकावार बैठक करने के लिए महिलाओं के बीच जाएंगी और उन्हें सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देंगी

चंडीगढ़, 26 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला को इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने 27 सिंतबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। सुनैना चौटाला इनेलो की महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा के साथ 31 अगस्त से पूरे हरियाणा में हलकावार बैठक करने के लिए महिलाओं के बीच जाएंगी और उन्हें सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देंगी। सुनैना चौटाला अपने हलकावार दौरे के दौरान गांवों में भी जाएंगी। पहले चरण में सुनैना चौटाला 31 अगस्त को हलका जुलाना और बरौदा, 1 सितंबर को हलका गोहाना और गन्नौर, 2 सितंबर को हलका राई और खरखौदा, 3 सितंबर को जिला यमुनानगर और अंबाला, 5 सितंबर को हलका सफीदों और जींद, 6 सितंबर को हलका उचाना और नरवाना एवं 7 सितंबर को हलका महम और किलोई कवर करेंगी। दूसरे चरण की बैठकों का शेड्यूल जल्दी जारी किया जाएगा।

Address

New Delhi

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919465268166

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Lok Dal - INLD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian National Lok Dal - INLD:

Shortcuts

Share