dmhpdurg

dmhpdurg District Mental Health Program Unit, Durg, Chhattisgarh, India

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सिंतबर
09/09/2022

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सिंतबर


    दुर्ग। “जिंदगी को जी कर देखिए, यह बहुत खूबसूरत है।“ ऐसे ही संदेश के साथ जिंदगी के प्रति उत्साह जगाने के लिए स्वास....

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Su***de Prevention Day)World Su***de Prevention day 2021 in Hindi- International Asso...
09/09/2021

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Su***de Prevention Day)
World Su***de Prevention day 2021 in Hindi- International Association for Su***de Prevention (IASP) द्वारा हर वर्ष 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। यह दिवस आत्महत्या को रोकने के लिए मनाया जाता है। इस लिए प्रत्येक वर्ष आत्महत्या रोकथाम के लिए एक थीम रखी जाती है।
#ज़िंदगीचुनेंविजेताबने

***dePreventionDay

World Su***de Prevention History
विश्व में आत्महत्या के बढ़ते मामले को देखते हुए WHO और International Association for Su***de Prevention (IASP) ने मिलकर 2003 में इसकी शुरुआत की। तभी से हर वर्ष 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इसके लिए International Association for Su***de Prevention (IASP) हर वर्ष एक थीम जारी करती है। वर्ष 2020 की थीम; Working Together to Prevent Su***de (आत्महत्या को रोकने के लिए मिलकर काम करना)

भारत में आत्महत्या दर और कारण
2016 से भारत में आत्महत्या करने की संख्या में 230,314 की वृद्धि हुई है। आत्महत्या करने वाले में 15-19 वर्ष और 19-35 वर्ष की उम्र के बीच मृत्यु दर काफी ज्यादा है।

दुनिया भर में हर वर्ष लगभग 8 लाख लोग आत्महत्या करते है। इसमें से 1,35,000(कुल का 17%) भारत की जनसंख्या आती है। जिसमें सबसे ज्यादा युवा वर्ग के लोग होते है।(World Su***de Prevention day 2021 in Hindi)

2019 में, तमिलनाडु (12.5%), महाराष्ट्र (11.9%), और पश्चिम बंगाल (11.0%) में आत्महत्याओं का उच्चतम अनुपात था। बड़ी आबादी वाले राज्यों में, तमिलनाडु और केरल में 2012 में प्रति 100,000 लोगों में आत्महत्या की दर सबसे अधिक थी। पुरुष और महिला आत्महत्या का अनुपात लगभग 2:1 रहा है। (Note:- 2019 से अभी तक को नया डेटा अपडेट नहीं किया गया है। कोविड-19 के कारण सारा कार्य ठप पड़ा है।)

भारत में आत्महत्या करने के दो कारण है एक तो मानसिक विकार और दूसरा किसानों का कर्ज में डूबा होना है। 2019 में आत्महत्या करने की रिपोर्ट जारी की गयी, जिसमें भारत के किसान की आत्महत्या की दर निरन्तर बढ़ रही है इसका सबसे बड़ा कारण किसानों द्वारा बैंकों से लिए गया लोन समय से न चुका पाने के कारण किसान सबसे ज्यादा आत्महत्या कर रहे है।

World Mental Health Awareness day
हर वर्ष 10 अक्टूबर को World Mental Health Awareness day मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसी जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर WFMH संस्था थीम जारी करती है। 2021 की थीम हैः-‘Mental Health in an Unequal World’. WFMH के अध्यक्ष डॉ इंग्रिड डेनियल ने विषय की घोषणा की है।

आत्महत्या का डेटा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार हर 4 मिनट में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। इस प्रकार हर वर्ष 8,00,000 से ज्यादा लोग आत्महत्या करते है। WHO के अनुसार इससे ज्यादा लोग आत्महत्या की कोशिश करते है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि समाज में कितना मानसिक तनाव है। दुनिया में सबसे ज्यादा आत्महत्या करने वाले गरीब और मध्यम परिवार को लोग होते है। जिसमें सबसे ज्यादा किसान परिवार होते है।

World Su***de Prevention day 2021 theme in Hindi इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस का विषय ‘कार्रवाई के माध्यम से आशा बनाना’ ( World Su***de Prevention day 2021 theme:- Creating Hope Through Action) है और हमारी परियोजना टीम आत्महत्या की रोकथाम में ‘आशा’ के जटिल विचार पर ध्यान केंद्रित करने और उसका पता लगाने के लिए सहमत हुई है।

आत्महत्या करने का लक्षण, कारण और बचाव
WHO की रिपोर्ट के आधार पर 79% मृत्यु आत्महत्या के कारण होती है। आत्महत्या करने वाले में 81% लोग कुछ न कुछ संकेत दे देते है। जिससे लोगों को उनसे ताल-मेल बना कर रखाना चाहिए। उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए।

आत्महत्या करने के संकेत/लक्षण
1. लोग कैसे आत्महत्या कर लेते है?

2. क्या मेरे जाने के बाद लोग मुझे याद करेंगे।

3. मानसिक तनाव

4. दो-चार या एक माह से घर के लोगों से अलग रहना।

5. मोबाइल, सोशल मीडिया, तथा लोगों के सम्पर्क से दूर रहना।

6.मुझे जीने की इच्छा नहीं है।

7. क्या मेरे जाने के बाद जी लेंगे।

8. जीवन के आगे के रास्ते नहीं दिख रहे है।

9. मादक पदार्थ का अधिक सेवन करना।

आत्महत्या करने के कारण
आत्महत्या करने के कुछ मुख्य कारण है, मनोवैज्ञानिक कारण, सामाजिक दबाव, घरेलू कलह, अच्छा वैवाहिक संबंध का न होना, इत्यादि कारण है।

2016 की आत्महत्या की रिपोर्ट में सबसे अधिक आत्महत्या करने वाले युवा 15 से 29 वर्ष के बीच बताई गयी है। इनमें से सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम परिवार से संबंधित रखते है।

विश्व में आत्महत्या करने वाले में सबसे ज्यादा युवा वर्ग शामिल है। WHO के अनुसार 81% आत्महत्या करने वाले युवा है।

आत्महत्या के रोकथाम
आत्महत्या को रोकने के लिए हर वर्ष WHO एक थीम जारी करती है। आत्महत्या रोकने को लिए देश के सभी व्यक्ति को जागरूक करना होगा। लोगों को उनकी समस्या को सुनना चाहिए। अगर मानसिक बीमारी से पीड़ित है तो उसका इलाज कराना चाहिए।

लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाकर आत्महत्या जैसे मामलों को काफी हद तक रोका जा सकता है। मानसिक अवसाद होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। रोकने के लिए देश की सरकार को अच्छी-अच्छी सुविधा देनी चाहिए।

FAQ’s
Q. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितम्बर को मनाया जाता है।

Q. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2021 की थीम ‘कार्रवाई के माध्यम से आशा बनाना’

Q. आत्महत्या रोकने का क्या उपाय हैं?

Ans : लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाकर आत्महत्या जैसे मामलों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

credit: https://dailyhunthindi.in/world-su***de-prevention-day-2021-in-hindi/
photo credit: National Mental Health Program Durg

 #ज़िंदगीचुनेंविजेताबने  ***dePreventionDay World Su***de Prevention Day (WSPD), celebrated annually on 10 September, is...
09/09/2021

#ज़िंदगीचुनेंविजेताबने

***dePreventionDay

World Su***de Prevention Day (WSPD), celebrated annually on 10 September, is organized by the International Association for Su***de Prevention (IASP) and endorsed by the World Health Organization (WHO). The event represents a global commitment to focus attention on su***de prevention.

The theme of WSPD 2021, “Creating hope through action,” reflects the need for collective, action to address this urgent public health issue. All of us- family members, friends, co-workers, community members, educators, religious leaders, healthcare professionals, political officials and governments- can take action to prevent su***de in the Region.

*DMHP-DURG* 29.01.2021*Mental Health Awareness & Stress Mgmt. Program at Nehru Nagar, Bhilai*राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य ...
29/01/2021

*DMHP-DURG*
29.01.2021

*Mental Health Awareness & Stress Mgmt. Program at Nehru Nagar, Bhilai*

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में नगर निगम भिलाई के स्वच्छता कर्मचारियों हेतु मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन DMHP-दुर्ग द्वारा किया गया।

उपस्थित प्रतिभागियों को कम्युनिटी नर्स कविता द्वारा मनोरोग के विषय में, इसके लक्षण, कारण, गलत धारणाएं तथा निदान के विषय में जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने हेतु स्पर्श क्लिनिक की जानकारी भी दी गयी। मानसिक स्वास्थ्य पठनीय सामग्री कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्रदान की गई।

प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर होने वाले तनाव के विषय में जानकारी दी गयी। तनाव होने के कारण, इसके दुष्परिणाम, तथा इससे बचने हेतु उपाय बताए तथा पीपीटी के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गयी। तनाव प्रबंधन हेतु उपस्थित प्रतिभागियों को समय प्रबन्धन करना, कार्यस्थल एवं दिनचर्या में सामंजस्य बिठाना, स्वयं का ध्यान रखना, भोजन, व्यायाम, स्लीप हाइजीन, लम्बे कार्य के समय में मिनी ब्रेक लेना आदि महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रतिभागियों द्वारा प्रश्न पूछे गए जिनका समाधान DMHP स्टाफ ने किया। PSW हर्ष द्वारा कार्यक्रम का प्रबंधन किया गया।

26/01/2021
*DMHP Durg* 09/10/2020राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी डॉ. खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में *वि...
09/10/2020

*DMHP Durg*
09/10/2020

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी डॉ. खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में *विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस-10 अक्टूबर* के उपलक्ष्य में मनोरोग विभाग द्वारा स्पर्श क्लिनिक, जिला चिकित्सालय-दुर्ग, में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा गुप्ता दानी द्वारा शिविर में आये मरीज़ों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श एवम दवाएं प्रदान की गयी। शिविर के आयोजन तथा संचलन हेतु PSW, साइकियाट्रिक नर्स तथा कम्युनिटी नर्स ने भी अहम भूमिका निभाई।

आज के मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर के पश्चात दुर्ग के आमजनों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता हेतु पैम्फलेट वितरण किया गया।

08/10/2020

8th Oct. 2020 [4 - 6 pm]

District Counselling Center under the National Mental Health Program - W.W. Patankar Girls College, Durg
with Freedom of Speech presents on a webinar on:

कोरोना काल में किशोरो पर कहर: पोषणात्मक, शारीरिक, मानसिक एवं व्यवहारिक पतन: समस्या एवं समाधान

Speakers: Dr. Rashmi Minz (Professor), Govt. D.B. Girls College Raipur; Dr. Reshma Lakesh (Professor), Govt. Dr.W.W.Patankar College, Durg; Dr. Ela Gupta (Sr. Psychologist) Career Counsellor; Mrs. Suresha Choubey (Additional Superintendent of Police, Rajnandgaon)

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
05/09/2020

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

Address

Street No 1
Nehru Nagar
490020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when dmhpdurg posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to dmhpdurg:

Share