Collector Office Neemuch

Collector Office Neemuch Administrative Account of the office of Collector Neemuch, Government of Madhya Pradesh

 #सफलता_की_कहानीआजीविका मिशन से सशक्त होती महिलाएं: **************************************अंजू जाटव ने ऋण लेकर शुरू किया...
08/05/2026

#सफलता_की_कहानी
आजीविका मिशन से सशक्त होती महिलाएं:
**************************************
अंजू जाटव ने ऋण लेकर शुरू किया ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर
*************************************
जावद के ग्राम ढाबा में संगठनात्मक पहल से बदली तस्वीर
************************************
10 स्व-सहायता समूहों से 125 परिवार जुड़े, 55 लाख से अधिक का ऋण वितरित
************************************
म.प्र.राज्य #ग्रामीण_आजीविका_मिशन के माध्यम से जावद विकासखण्ड के ग्राम ढाबा में महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम हो रही है। मिशन के सहयोग से महिलाओं ने स्वरोजगार अपनाकर अपनी एवं परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय प्रगति की है।
➡️अंजू जाटव बनीं आत्मनिर्भर: - मिशन के माध्यम से श्रीमती अंजू जाटव ने म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से ब्यूटी पार्लर एवं जनरल स्टोर का व्यापार कर अपनी स्वयं की एवं परिवार की आर्थिक स्थिति में बहुत प्रगति की है। आज श्रीमती अंजू जाटव एवं उनका परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन व्यापन कर रहा है।
➡️ग्राम में संगठनात्मक पहल से हुआ सुविधाओं का विस्तार:- म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका के प्रयासों से महिला स्वयं सहायता समूह के गठन, सशक्तिकरण एवं बैंक तथा मिशन से प्राप्त धनराशि की उपलब्धता से जहां समूह सदस्यों एवं परिवारजनों हेतु रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, वहीं ग्राम विकास हेतु शासन एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रयास तेज हो रहे हैं।
ग्राम ढाबा में वर्ष 2019 से समूह गठन की मुहिम के बाद आज 10 महिला स्वयं सहायता समूह गठित हैं। इन समूहों को यूको बैंक सरवानिया महाराज एवं एचडीएफसी बैंक नीमच के माध्यम से 55 लाख रुपये से अधिक के ऋण दिलवाए जा चुके हैं। वर्तमान में लगभग 125 परिवार समूह से जुड़ चुके हैं।
#ग्रामीण_आजीविका_मिशन को इसका श्रेय जाता है कि अब ग्राम में विकास की बयार बह रही है तथा पंचायतीराज संस्थाओं को भी मजबूती मिल रही है।

Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

खाद्य सुरक्षा टीम ने फलों की 6 दुकानों का औचक निरीक्षण, कर 11 नमूने लिए 🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹सब्जी मंडी फ्रूट मार्केट में प्रत...
08/05/2026

खाद्य सुरक्षा टीम ने फलों की 6 दुकानों का औचक निरीक्षण, कर 11 नमूने लिए
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
सब्जी मंडी फ्रूट मार्केट में प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग नहीं मिला
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
आम पकाने में FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर का उपयोग पाया गया
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर श्री बीएस कलेश के निर्देशानुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार कोनीमच के फ्रूट मार्केट, सब्जी मंडी में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
➡️निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:- टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत फलों को पकाने में प्रतिबंधित कार्बाइड के उपयोग की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग नहीं पाया । मौके पर आम को पकाने के लिए *FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर* का उपयोग किया जाना पाया गया। तरबूज का भी मौके पर प्राथमिक परीक्षण किया गया।
➡️जांच हेतु लिए गए नमूनों का विवरण:- निरीक्षण उपरांत कुल *11 नमूने* जांच हेतु संग्रहित किए गए, जिनका विवरण इस प्रकार है: फर्म वारिस फ्रूट मर्चेंट, सब्जी मार्केट नीमच - तरबूज का नमूना, फर्म चंदेल फ्रूट कंपनी, सब्जी मंडी नीमच* - बादाम आम का नमूना , फर्म अनवर हुसैन एंड ब्रदर्स* - बादाम आम व लाल पट्टा आम का नमूना, फर्म शहंशाह-ए-हिन्द फ्रूट कंपनी* - बादाम आम व पपीता का नमूना ,फर्म आनंद फ्रूट कंपनी, सब्जी मार्केट, बादाम आम, तोता परी आम, अल्फांसो आम, केसर आम के नमूने,फर्म अतीक फ्रूट कंपनी, वीर पार्क रोड सब्जी मंडी* - तरबूज का नमूना सभी 11 नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल विशेष वाहक के हस्ते भेजा जा रहा है ।
अभिहित अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से इस प्रकार की कार्यवाही जिले में निरंतर जारी रहेगी। प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

08/05/2026
सभी विभाग ग्रामीणों के आवेदनों/समस्‍याओं का सकारात्‍मक निराकरण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा ******************************...
06/05/2026

सभी विभाग ग्रामीणों के आवेदनों/समस्‍याओं का सकारात्‍मक निराकरण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा
***********************************
कलेक्‍टर ने साप्ताहिक बैठक में रात्रि चौपाल में
प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की
****************************************
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय सीमा पत्रों के निराकरण, रात्रि चौपाल कोज्‍या एवं टामोटी में ग्रामीणों से प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे कोज्‍या एवं टामोटी में सम्‍पन्‍न रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से प्राप्‍त समस्‍याओं, आवेदनों का सकारात्‍मक त्‍वरित निराकरण सुनिश्चित करे।
कलेक्‍टर ने टामोटी में जल निगम द्वारा मजरो, टोलो के कुछ घरों में नीला पाईप डालकर कनेक्‍शन से छूट जाने की ग्रामीणों की समस्‍या पर जल निगम महाप्रबंधक को निर्देश दिए, कि वे संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्री के विरूद्ध कार्यवाही कर अवगत कराए और ग्रामीणों की समस्‍या का त्‍वरित समाधान मौके पर सुनिश्चित करें।
कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की मांग पर टामोटी क्षेत्र के कुछ गांव गांधीसागर से रामपुरा, मनासा सूक्ष्‍म प्रेशरयुक्‍त सिंचाई योजना से छूटने पर इन गांवों को शामिल करने की मांग पर कलेक्‍टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री के प्रति अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए सख्‍त निर्देश दिए, कि वे छूटे हुए सभी गांवों को स्‍वीकृत रामपुरा , मनासा सिंचाई परियोजना में शामिल करने के लिए प्रस्‍ताव तैयार कर शासन को तत्‍काल भिजवाए। साथ ही सिंगोली क्षेत्र के एक क्षतिग्रस्‍त जलाशय की जनभागीदारी से मरम्‍मत व सुदृढीकरण का कार्य भी तत्‍काल प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को फलो, सब्जियों के विक्रेताओं, दुकानों व अन्‍य खाद्य पदार्थो की सघन जांच कर नमूने लेने और कार्यवाही करने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए है। सभी एसडीएम को उक्‍त अभियान की सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने दिए है।

Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
PRO Jansampark Neemuch

06/05/2026

नीमच जिले के मनासा तहसील के ग्राम #टामोटी में मंगलवार को #रात्रि_चौपाल पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से चर्चा की।


Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Neemuch

06/05/2026

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ग्राम #टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह की पहली किरण के साथ जल संरचनाओं का किया निरीक्षण, अरावली गौशाला में गौ-सेवा की
================================
ग्राम शिवपुरिया में ग्रामीणों से संवाद कर, ंगा_संवर्धन_अभियान में जनभागीदारी का आह्वान; गायों को खिलाया गो-ग्रास, बछड़ों को किया दुलार
================================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में #रात्रि_चौपाल एवं जल चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद टामोटी में ही रात्रि विश्राम किया। छात्रावास भवन में अधिकारियों के दल के साथ रात गुजारने के बाद बुधवार को सुबह की पहली किरण के साथ ही कलेक्टर ने टामोटी क्षेत्र के गांवों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण कार्यों के स्थल का मौके पर निरीक्षण किया।

➡️ग्राम शिवपुरिया में संवाद:- कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम शिवपुरिया पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और अधिक से अधिक जल संरचनाओं का जन सहयोग से निर्माण करने की समझाइश दी।

➡️अरावली गौशाला में गौ-सेवा:- बुधवार को सुबह कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा टामोटी के समीप पहाड़ी पर स्थित अरावली गौशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गो-ग्रास व चारा खिलाया और गौशाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने गौशाला में उपलब्ध गायों, उनकी देखभाल की व्यवस्था, पशु चारा व पशु आहार की व्यवस्था, पशुओं के लिए पेयजल की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने गाय के बछड़ों को गोद में उठाकर उन्हें दुलार भी किया। गौशाला की समिति सदस्यों ने कलेक्टर का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को टामोटी की रात्रि चौपाल में गौशाला संचालक समिति के पदाधिकारी ने कलेक्टर से भेंट कर उन्होंने कलेक्टर से राजस्व गांव अमेरी जहां पर रजिस्टर्ड अरावली गौशाला संचालित होती है वहां पर 24 घंटे विद्युत सप्लाई नहीं होने से ग्राम वासियों ने आवेदन देकर 24 घंटे विद्युत लाईन से गांव को जोड़ने की मांग कीथी जिस पर कलेक्टर ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे।
➡️उपस्थित अधिकारी:-इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश एवं एसडीएम सुश्री किरण आंजना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



CM Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ग्राम  #टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह की पहली किरण के साथ जल संरचनाओं का किया निरीक्षण...
06/05/2026

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ग्राम #टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह की पहली किरण के साथ जल संरचनाओं का किया निरीक्षण, अरावली गौशाला में गौ-सेवा की
================================
ग्राम शिवपुरिया में ग्रामीणों से संवाद कर, ंगा_संवर्धन_अभियान में जनभागीदारी का आह्वान; गायों को खिलाया गो-ग्रास, बछड़ों को किया दुलार
================================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में #रात्रि_चौपाल एवं जल चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद टामोटी में ही रात्रि विश्राम किया। छात्रावास भवन में अधिकारियों के दल के साथ रात गुजारने के बाद बुधवार को सुबह की पहली किरण के साथ ही कलेक्टर ने टामोटी क्षेत्र के गांवों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण कार्यों के स्थल का मौके पर निरीक्षण किया।

➡️ग्राम शिवपुरिया में संवाद:- कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम शिवपुरिया पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और अधिक से अधिक जल संरचनाओं का जन सहयोग से निर्माण करने की समझाइश दी।

➡️अरावली गौशाला में गौ-सेवा:- बुधवार को सुबह कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा टामोटी के समीप पहाड़ी पर स्थित अरावली गौशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गो-ग्रास व चारा खिलाया और गौशाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने गौशाला में उपलब्ध गायों, उनकी देखभाल की व्यवस्था, पशु चारा व पशु आहार की व्यवस्था, पशुओं के लिए पेयजल की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने गाय के बछड़ों को गोद में उठाकर उन्हें दुलार भी किया। गौशाला की समिति सदस्यों ने कलेक्टर का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को टामोटी की रात्रि चौपाल में गौशाला संचालक समिति के पदाधिकारी ने कलेक्टर से भेंट कर उन्होंने कलेक्टर से राजस्व गांव अमेरी जहां पर रजिस्टर्ड अरावली गौशाला संचालित होती है वहां पर 24 घंटे विद्युत सप्लाई नहीं होने से ग्राम वासियों ने आवेदन देकर 24 घंटे विद्युत लाईन से गांव को जोड़ने की मांग कीथी जिस पर कलेक्टर ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे।
➡️उपस्थित अधिकारी:-इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश एवं एसडीएम सुश्री किरण आंजना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



CM Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मध्य रात्रि में टामोटी छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, रसोई घर का लिया जायजा🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸छात्...
06/05/2026

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मध्य रात्रि में टामोटी छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, रसोई घर का लिया जायजा
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
छात्रावास में विद्यार्थियों की सुविधाओं का किया अवलोकन, जिला संयोजक को दिए आवश्यक निर्देश
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में #रात्रि_चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों के साथ टामोटी में ही मंगलवार को रात्रि विश्राम किया।
➡️मध्य रात्रि निरीक्षण:-मंगलवार की मध्य रात्रि में कलेक्टर श्री चंद्रा ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा।
➡️रसोई का अवलोकन:-कलेक्टर ने छात्रावास की रसोई घर का भी अवलोकन किया। भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई व स्टॉक रजिस्टर की जांच की और विद्यार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री राकेश राठौर को आवश्यक निर्देश दिए।
इस निरीक्षण दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने छात्रावास में
बच्चो की दिनचर्या , आवश्यकताएँ, पढ़ाई और खेल कूद, परिवार के साथ मिलना , बच्चो की सुरक्षा की चर्चा कर जानकारी ली।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि छात्रावास में पेयजल, बिजली, शौचालय व अध्ययन सामग्री की व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए।

➡️उपस्थित अधिकारी:-इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Neemuch

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने  #रात्रि_चौपाल के बाद ग्राम टामोटी में किया रात्रि विश्राम, अधिकारियों ने छात्रावास भवन म...
05/05/2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने #रात्रि_चौपाल के बाद ग्राम टामोटी में किया रात्रि विश्राम, अधिकारियों ने छात्रावास भवन में गुजारी रात
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
बुधवार अल-सुबह जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से करेंगे संवाद; प्रशासन गांव की चौखट पर
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों के बीच आत्मीयता का परिचय देते हुए टामोटी में ही ग्रामीणों के साथ संगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया और टामोटी में ही रात्रि विश्राम भी किया।
➡️अधिकारियों का रात्रि प्रवास:- कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, डीएफओ श्री एस.के. ऑटोदे एवं अन्य जिलाधिकारियों ने भी ग्राम के छात्रावास भवन में रात गुजारी। शासन-प्रशासन द्वारा गांव में रुककर सीधे ग्रामीणों से संवाद की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

➡️बुधवार का कार्यक्रम:- बुधवार अल-सुबह कलेक्टर श्री चंद्रा एवं अधिकारियों का दल ग्राम व आसपास के क्षेत्र में चल रहे जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करेगा। इस दौरान वे मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे, कार्यों की गुणवत्ता देखेंगे तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रशासन गांव की चौखट तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर मिले।

Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Neemuch

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 42 आवेदन प्राप्त; समय-सीमा ...
05/05/2026

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 42 आवेदन प्राप्त; समय-सीमा में निराकरण का दिलाया विश्वास*
==============================
आधार शिविर, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टे व आंगनवाड़ी पुनर्निर्माण के निर्देश,
==============================
जल जीवन मिशन के कार्य सभी मजरे-टोलों तक पहुंचाने पर जोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का सम्मान
===============================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा जिलाधिकारियों के दल के साथ जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में #रात्रि_चौपाल एवं जल चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए। यात्री बस से पहुंचे कलेक्टर व अधिकारियों के दल का बस से उतरते ही ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा निकालकर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया। जल चौपाल में टामोटी और आसपास के क्षेत्र के गांवों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

*कलेक्टर के प्रमुख निर्देश -
◾समस्याओं का निराकरण:* कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित *42 लिखित आवेदन* प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने समय-सीमा में सभी आवेदनों का निराकरण करने का विश्वास दिलाया।
◾आधार शिविर:टामोटी क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर आधार अपग्रेडेशन के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।

◾जन्म प्रमाण पत्र:बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सूची तैयार कर तहसीलदार को उपलब्ध कराने के निर्देश सचिवों को दिए।
◾आबादी भूमि चिन्हांकन:वन क्षेत्र से लगे ग्रामों में आबादी के लिए उपलब्ध जमीन चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
◾वन अधिकार: वन राजस्व सीमा संबंधी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
◾आंगनवाड़ी भवन:बिलवास की जर्जर आंगनवाड़ी भवन को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई कर नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

◾जल जीवन मिशन:जल जीवन मिशन के अधिकारियों को *दो दिन में टामोटी क्षेत्र के सभी गांवों का भ्रमण* कर पेयजल योजना का गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और सभी गांवों, मजरे-टोलों में *हर घर तक नल पाइपलाइन* से जल पहुंचाने के निर्देश दिए।

◾जल चौपाल एवं विभागीय सहभागिता: जल चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण व जल संचय के लिए समझाइश दी गई। पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई।

◾वन विभाग की घोषणाएं:वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. ऑटोदे ने ग्रामीणों से कहा कि जल संरक्षण संरचनाओं के वन क्षेत्र में निर्माण के लिए विभाग प्राथमिकता से अनुमति प्रदान करेगा। वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से वन-राजस्व सीमा संबंधी समस्याओं का मौके पर भ्रमण कर शीघ्र समाधान निकालेगी। उन्होंने वन्यजीव से होने वाले नुकसान पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजनाओं के बारे में भी बताया तथा वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के गहरीकरण-मरम्मत के लिए जनभागीदारी से कार्य की अनुमति भी प्राथमिकता से देने की बात कही।

◾सम्मान समारोह:-रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही पांच लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हितलाभ के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

◾उपस्थित अधिकारी:इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, डीएफओ श्री एस.के. ऑटोदे, एसडीएम सुश्री किरण आंजना सहित सभी जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व महिलाएं उपस्थित थीं।




Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Neemuch

Address

Schme No. 36/B, Jaju Nagar
Neemuch
458441

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Neemuch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Neemuch:

Share