Swachh Neemuch

Swachh Neemuch नगरपालिका परिषद नीमच

नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया     ने  स्वच्छता पर्यवेक्षको की बैठक लेकर की वन टू वन चर्चा      --वर्षा काल हेतु स्पेशल टीम ग...
28/06/2025

नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने स्वच्छता पर्यवेक्षको की बैठक लेकर की वन टू वन चर्चा --
वर्षा काल हेतु स्पेशल टीम गठित करने के दिए निर्देश नीमच /नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने शनिवार 28 जून को नगर पालिका स्थित सीएमओ कक्ष में वर्षा काल में त्वरित सेवा प्रदान करने, जल भराव के दौरान टीम तैनात करने व शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर पालिका के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर उनसे वन टू वन चर्चा की और उनकी समस्या व सुझाव को भी सुना तथा आवश्यक निर्देश दिए l बैठक में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टाक, स्वच्छता निरीक्षक श्री भेरूलाल अहीर, श्री अविनाश घेँघट व प्रभारी स्वच्छता लिपिक श्री शुभम उपाध्यायभी उपस्थित थे l बैठक में श्रीमती बामनिया ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री टांक को वर्षाकाल व जलभराव जैसी आपात स्थिति में त्वरित सेवा हेतु एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश भी दिये जो जब भी आवश्यकता पड़े वहां तत्काल पहुंचकर अपने कार्य को अंजाम दे l श्रीमती बामनिया ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों से अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निभाकर फिल्ड में ड्यूटी समय में तैनात रहकर सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने व समय-समय पर अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी! बैठक मे जब स्वच्छता पर्यवेक्षको ने बताया कि कई नागरिकों ने नाले और नालियों पर चबूतरे आदि बनाकर अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण नाले और नालियों की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती है ओर बारिश में जलभराव जैसी स्थिति पैदा होती है l इस पर श्रीमती बामनिया ने कहां की जहां भी ऐसी स्थिति है वहां संबंधित को नाले व नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाने की समझाइश दे,अगर वह अतिक्रमण नहीं हटाता है तो जेसीबी व कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी का प्रबंध करें ताकि जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं हो
Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Neemuch PRO Jansampark Neemuch

स्वच्छता अभियान के तहत आज दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को बस स्टैंड पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक के नेतृत्व में नगर पाल...
09/10/2024

स्वच्छता अभियान के तहत आज दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को बस स्टैंड पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम एवं "प्रयाम शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति" द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन, डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने की समझाइश देते हुए जहां पर डिस्पोजल एवं पॉलिथीन पाई गई उन्हें जप्त कर चालानी कार्रवाई की गई।

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत वंडरलैंड पब्लिक स्कूल नीमच में स्वच्छता अभियान पर डाइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई Urban Sw...
30/09/2024

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत वंडरलैंड पब्लिक स्कूल नीमच में स्वच्छता अभियान पर डाइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई

Urban Swachh Bharat Mission, Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Sbm Urban MP Swachh Bharat Mission - Urban Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Neemuch PRO Jansampark Neemuch Swati Gaurav Chopra My Clean India Swachh Survekshan Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

नीमच - स्वच्छता ही सेवा अभियान एवम शासन के निर्देशानुसार  स्वास्थ्य शाखा के समस्त कार्यरत सफाईमित्रो का स्वास्थ्य परीक्ष...
29/09/2024

नीमच - स्वच्छता ही सेवा अभियान एवम शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य शाखा के समस्त कार्यरत सफाईमित्रो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें सफ़ाई जनसेवको की नेत्र, दांत, रेडियोलॉजी, X Ray, जनरल मेडिकल आदि की जांच की गई।

Urban Swachh Bharat Mission, Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Sbm Urban MP Swachh Bharat Mission - Urban Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Neemuch PRO Jansampark Neemuch Swati Gaurav Chopra My Clean India Swachh Survekshan Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत नीमच शहर में माननीय डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंहजी धार्व...
28/09/2024

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत नीमच शहर में माननीय डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंहजी धार्वे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री महेंद्रजी वशिष्ठ, नगरपालिका अध्यक्ष स्वातिजी चौपड़ा , अध्यक्ष प्रतिनिधि माननीय गौरव जी चोपड़ा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में नीमच शहर में "स्वच्छता पखवाड़ा अभियान" चलाया जा रहा है। नीमच सिटी के शाबाउमा में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और बच्चो को स्वच्छता की शपथ दिलाई |

शहर में चला जनजागरूकता अभियान स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत नीमच शहर में माननीय डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास परियोजना ...
26/09/2024

शहर में चला जनजागरूकता अभियान
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत नीमच शहर में माननीय डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंहजी धार्वे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री महेंद्रजी वशिष्ठ, नगरपालिका अध्यक्ष स्वातिजी चौपड़ा एवम स्वास्थ्य अधिकारी श्री मान दिनेश जी टांक एवं स्वच्छता निरीक्षक अधिकारी श्रीमान भारत सिंह जी भारद्वाज , स्वच्छता निरीक्षक श्रीमान अविनाश जी गेंघट , स्वच्छता निरीक्षक श्रीमान गोपाल जी नरवले, स्वच्छता निरीक्षक श्रीमान सुनील जी कल्याणी, स्वच्छता परिवेक्षक श्रीमान अरुण जी गेंघट , श्रीमान घनश्याम जी नागदा एवम वार्ड नंबर 18 के पार्षद जी महोदय श्रीमान रूपेंद्र जी लोक्स एवम स्वच्छता संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी एवं संकल्प पर्यावरण संस्था के अधिकारी श्रीमान नवीन जी अग्रवाल एवं श्रीमान दुलीचंद जी कनेरिया के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में नीमच शहर में "स्वच्छता पखवाड़ा अभियान" चलाया जा रहा है।
इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए "प्रयाम शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति" की टीम द्वारा आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को महर्षि वाल्मीकि नगर वार्ड नंबर 18 मे नगरपालिका परिषद की टीम एवम सफाई मित्रो द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और कचरा स्थान को कचरा मुक्त बनाया एवम एवं वार्ड नंबर 18 के कचरा ब्लैक स्पॉट को सफाई कर मैदान में परिवर्तित किया एवम आसपास के कॉलोनीयो में जाकर कचरे को कचरा गाड़ी में ही डाले खाली मैदान में नही डालने की समझाइश दी

#स्वच्छता_ही_सेवा_अभियान

दैनिक भास्कर में प्रसारण 🙏
25/09/2024

दैनिक भास्कर में प्रसारण 🙏

 #स्वच्छता_ही_सेवा_अभियान अंतर्गत की गई सफ़ाई ।  #परियोजना अधिकारी  सीएमओ सर के नेतृत्व में किया गया सफाई अभियान । स्वच्...
20/09/2024

#स्वच्छता_ही_सेवा_अभियान अंतर्गत की गई सफ़ाई ।

#परियोजना अधिकारी सीएमओ सर के नेतृत्व में किया गया सफाई अभियान ।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के चतुर्थ दिवस पर मनासा रोड़ पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफ़ाई अभियान के स्वच्छता लक्षित करते हुए ब्लैक स्पॉट की सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया । डिप्टी कलेक्टर एवम परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंह धार्वे बताया यह अभियान हमारे समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रधानमन्त्री जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने में मदद करेगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री महेंद्र वशिष्ठ जी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से, हम न केवल अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं, बल्कि लोगों को भी स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक कर सकते हैं। यह हमारे समाज को स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद करेगा।

सफाई अभियान अंतर्गत वर्षो से विरान हुए क्षेत्र की सफाई कार्य किया गया एवम 20 ट्रॉली से अधिक कचरा को एकत्र किया गया।

CM Madhya Pradesh Ministry of Housing and Urban Affairs Jansampark Madhya Pradesh Sbm Urban MP Collector Office Neemuch Swachh Bharat Mission, India My Clean India Swachh Survekshan Swachh Bharat Mission - Urban Urban Swachh Bharat Mission, Madhya Pradesh PRO Jansampark Neemuch Swati Gaurav Chopra @

*नगर पालिका परिषद नीमच*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तृतीय दिवस परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंह धार्वे एवम मुख्य नगर पालिका...
19/09/2024

*नगर पालिका परिषद नीमच*

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तृतीय दिवस परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंह धार्वे एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री महेंद्र वशिष्ठ की टीम के द्वारा वॉर्ड क्रमांक 01 व 03 की भ्रमण किया एवम रास्ते में दिखाई देने वाले ब्लैक स्पॉट की सफ़ाई कार्य किए गए। जिसमें वार्ड वासियो की समस्या सुनी, नागरिकों को सहयोग के निर्देश दिए एवम स्वच्छता को स्वभाव एवम संस्कार में लाने की बात श्री धार्वे जी ने कहीं ।

रामपुरा दरवाजा स्थित कलेक्शन प्वाइंट की तत्काल निराकरण cmo श्री महेंद्र जी वशिष्ठ द्वारा किया गया । परियोजना अधिकारी श्री धार्वे जी एवम सीएमओ श्री महेन्द्र वशिष्ठ द्वारा वाटर+ प्रमाणीकरण हेतु उपयोग जल प्रबंधन के कार्य एसटीपी प्लांट का निरक्षण किया गया एवम माननीय राष्ट्रपति जी के लाइव प्रसारण का कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय में किया गया ।

Swachh Bharat Mission, India Swachh Survekshan Urban Swachh Bharat Mission, Madhya Pradesh Ministry of Housing and Urban Affairs Sbm Urban MP Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Neemuch My Clean India CM Madhya Pradesh Swachhbharat Swachh Bharat Mission - Urban Swati Gaurav Chopra

 ंगा_सरक्षण_अभियान #नीमच मेंं कुओं एवं नालो की सफाई अभियान का कार्य किया गया । जल गंगा संरक्षण अभियान अंतर्गत आज दिनांक ...
12/06/2024

ंगा_सरक्षण_अभियान

#नीमच मेंं कुओं एवं नालो की सफाई अभियान का कार्य किया गया ।

जल गंगा संरक्षण अभियान अंतर्गत आज दिनांक 12-06-2024 को बड़े नालों एवं कुओं की सफाई कार्य किया गया । जिसमें शोरूम चौराहे स्थित ग्रीन बेल्‍ड की सफाई कार्य किया गया एवं नगर के प्रमुख नाला फ्रुट मंडी की सफाई कार्य की गई । परियोजना अधिकारी एवं मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री चन्‍दरसिंह धारवे द्वारा सफाई अभियान का निरक्षण कर कुए की सफाई कार्य किया गया । जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल , स्‍वास्‍थ्‍य सभापति श्री धर्मेश पुरोहित सामाजिक संस्‍था श्री संकल्‍प पर्यावरण मित्र संस्‍था के सदस्‍यों द्वारा उक्‍त ग्रीन बेल्‍ड की सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया गया । निकाय के 40 वार्डो में सभी जगह जगह सफाई टीम बनाकर सफाई कार्य किया गया । कार्यक्रम में संकल्‍प पर्यावरण मित्र संस्‍था कें श्री किशोर बागड़ी, श्री नवीन अग्रवाल , डॉं राकेश वर्मा, श्री जुजर भाई , श्री अजय भटनागर आदि गणमान्‍य एवं नगर पालिका से श्री कन्‍हैयालाल शर्मा ,श्री टेकचन्‍द्र बुनकर , श्री भारतसिंह भारद्वाज ,श्री दिनेश टांक , श्री अशोक अहिर , श्री सुरेश पवांर , श्री राजेश मंगल , श्री कचरू आदि गणमान्‍य उपस्थित थें ।

Urban Swachh Bharat Mission, Madhya Pradesh Sbm Urban MP My Clean India Swachh Bharat Mission - Urban My Clean India Swachh Bharat Mission, India Sbm Urban MP Collector Office Neemuch PRO Jansampark Neemuch Swati Gaurav Chopra

 ंगा_सरक्षण_अभियाननिकाय द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व नालों एवम कुओं से सफाई अभियान चलाने का कार्य किया गया। जिसमें इंद्रा न...
11/06/2024

ंगा_सरक्षण_अभियान

निकाय द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व नालों एवम कुओं से सफाई अभियान चलाने का कार्य किया गया। जिसमें इंद्रा नगर की बड़ी नाली, फ्रूट मंडी की बड़ी नाली, भोलाराम कंपाउंड के कुई की सफ़ाई कार्य किया गया।

Urban Swachh Bharat Mission, Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission, India My Clean India Sbm Urban MP Collector Office Neemuch PRO Jansampark Neemuch Swati Gaurav Chopra

प्‍लास्टिक के उपयोग करने एवं गदंगी करने  वाले दुकानदारो पर चालानी कार्यवाही की गई ।  मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी डॉ रश्मि ...
31/05/2024

प्‍लास्टिक के उपयोग करने एवं गदंगी करने वाले दुकानदारो पर चालानी कार्यवाही की गई ।


मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी डॉ रश्मि श्रीवास्‍तव एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी श्री घनश्‍याम नागदा द्वारा गंदगी एवं प्‍लास्टिक प्रयोग करने वालों पर सख्ती के साथ चालानी कार्यवाही की गई । जिसमें कचरा फैलाने वालो पर भी चालानी कार्यवाही की गई । चालानी टीम द्वारा शहर के नया बाजार एवं बद्याना क्षेत्र में चालानी कार्यवाही की गई। चालानी टीम के प्रभारी श्री गोपाल नरवाले एवं श्री ऋषि कलोसिया, श्री सादिक हुसेन , श्री पवन पथरोड़ द्वारा चालानी कार्यवाही की गई । कोई भी व्‍यक्ति द्वारा गदंगी कचने एवं प्‍लास्टिक का प्रयोग करने पर 200 रुपये से लेकर करीब पांच हजार रुपये तक का फाइन लिया जायेगा । .

Urban Swachh Bharat Mission, Madhya Pradesh Swachh Survekshan Swachh Survekshan Sbm Urban MP My Clean India Jansampark Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban My Clean India Collector Office Neemuch Jansampark Madhya Pradesh Swati Gaurav Chopra Urban Swachh Bharat Mission, Madhya Pradesh

Address

Neemuch

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachh Neemuch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Swachh Neemuch:

Share