18/07/2021
*17 जुलाई को प्रयास एक कोशिश संस्था द्वारा विश्व के प्रसिद्ध अनोखे अस्पताल जहाँ सभी सुविधाये निः शुल्क है। जहाँ कोई कैश काउंटर ही नहीं है ऐसे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल नया रायपुर में बच्चों के लिये 60 टिफिन और पानी की बोतल उपहार स्वरूप भेंट की गयी ।। यह विश्व का पहला अस्पताल है जिसमें 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का निशुल्क दिल का ऑपरेशन किया जाता है। इस अस्पताल की अन्य शाखाएं पलवल हरियाणा तथा नवीं मुंबई में भी है। यह हॉस्पिटल दिल की आकार का बना हुआ है। मैनजमेंट द्वारा बहुत अच्छा स्वागत किया गया और सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गयी। ह्रदय के निःशुल्क इलाज के साथ यहाँ गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वाथ्य जाँच भी की जाती है। जल्द यहाँ गर्भवती महिलाओं के लिये "ममत्व अस्पताल" खुल रहा है जहाँ सभी सुविधायें निःशुल्क रहेगी। अंत मे सभी सदस्यों द्वारा श्री सत्य साईं भव्य सौभाग्यम मंदिर का दर्शन कर लाभ लिया गया। आज संस्था से विनोद छेतीजा , शंकरलाल दानवानी , सीमा सिंह , रानी गुप्ता ,रिया तिवारी , युक्ति गुप्ता और विशेष अतिथि के रूप में हरीश दानवानी जी उपस्थित थे विशेष सहयोग स्मिता सिंह और फरजाना खातून जी का प्राप्त हुआ* ।। *जय हिंद* 🇮🇳🇮🇳