10/04/2026
राजस्थान: अगर सरपंच चाह ले तो गांव को स्वर्ग बना सकता है, और अगर न चाहे तो वही गांव नर्क भी बन सकता है।
ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण जालोर जिले के रैथल गांव से सामने आया है, जहां के सरपंच प्रतिनिधि जसराज सिंह राजपुरोहित ने सिर्फ 5 साल में पूरे गांव की तस्वीर बदल दी।
आज रैथल गांव में सीवरेज सिस्टम से लेकर पक्की सड़कें, CCTV कैमरे, रोड लाइट और अस्पताल जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह बदलाव दिखाता है कि सही नेतृत्व हो तो गांव का विकास तेजी से संभव है।