Indian Army Jai hind Jai bharat

Indian Army Jai hind Jai bharat भारतीय सेना

31/12/2025

जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच भी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

वे चौबीसों घंटे गश्त कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

नए साल के अवसर पर इन जवानों ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं,

31/12/2025

जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच भी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

वे चौबीसों घंटे गश्त कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

नए साल के अवसर पर इन जवानों ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं,🚩🚩🕉️🕉️🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

20/12/2025

देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तैनात
सशस्त्र सीमा बल आज अपना 62 वाँ रेज़िंग डे मना रहा है।

इस अवसर पर हम SSB के सभी वीर जवानों और अधिकारियों के अदम्य साहस, अनुशासन और बलिदान को नमन करते हैं।

SSB Raising Day की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिन्द!🇮🇳🇮🇳🇮🇳🔥🔥🔥🙏

07/12/2025

जमीन के नीचे सुरंग बनाकर नक्सलियों ने जरूरत का सामान और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं को सुरक्षा बलों ने बरामत किया 🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हिन्द 🙏

01/12/2025

जय हिन्द भाइयों 🇮🇳🇮🇳🇮🇳👏💯🙏

29/11/2025

डीजी BSF श्री दलजीत सिंह चौधरी जी का विदाई समारोह🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

रात के 1 बजकर 26 मिनट।कामा अस्पताल के बाहर अंधेरा था, पर उस अंधेरे में एक अकेला हवलदार खड़ा था।नाम – तुकाराम गोपाल ओंबले...
27/11/2025

रात के 1 बजकर 26 मिनट।
कामा अस्पताल के बाहर अंधेरा था, पर उस अंधेरे में एक अकेला हवलदार खड़ा था।
नाम – तुकाराम गोपाल ओंबले।
उम्र – 48 साल।
कंधे पर सिर्फ तीन स्टार, पर सीने में पूरा हिंदुस्तान।
सामने थी मौत।
अजमल कसाब।
AK-47 की नाल से अभी-अभी गोलियाँ बरस चुकी थीं।
उसके साथी भाग रहे थे।
कसाब ने सोचा था – अब कोई नहीं रोकेगा।
पर तुकाराम खड़े थे।
बिना बुलेट-प्रूफ जैकेट।
बिना हथियार।
बस एक लाठी और एक हौसला।
जब कसाब ने फिर ट्रिगर दबाया,
तुकाराम ने बंदूक की नाल पकड़ ली।
गोलियाँ उनके सीने में, पेट में, कंधों में समाती गईं…
29 गोलियाँ।
पर उनका हाथ नहीं छूटा।
उन्होंने कसाब को जमीन पर पटक दिया।
साथी पुलिसवाले दौड़े, कसाब को काबू किया।
वो जिंदा पकड़ा गया।
और तुकाराम?
उन्होंने आखिरी साँस तक सिर्फ एक बात कही थी –
“पकड़ो साले को… जिंदा पकड़ो।”
जब अस्पताल ले जाया गया,
डॉक्टरों ने कहा –
“इतनी गोलियाँ खाकर भी 20 मिनट तक जिंदा रहे…
और हाथ से बंदूक नहीं छोड़ी।
ऐसा हौसला हमने पहले कभी नहीं देखा।”
तुकाराम ओंबले।
महाराष्ट्र पुलिस के असिस्टंट सब-इंस्पेक्टर।
घर में दो बेटियाँ और पत्नी इंतज़ार कर रहे थे।
उस रात वो ड्यूटी पर थे,
और ड्यूटी से ऊपर कुछ था –
वो था हिंदुस्तान।
उनकी शहादत ने कसाब को अदालत तक पहुँचाया।
उनकी शहादत ने साबित किया कि
हीरो सिर्फ फिल्मों में नहीं होते।
कभी-कभी वो खाकी वर्दी में,
तीन स्टार लगाए,
लाठी हाथ में लिए भी आते हैं।
आज जब भी कोई कहता है “26/11 का हीरो कौन था?”
तो सबसे पहले एक नाम आता है –
तुकाराम ओंबले।
जो मरकर भी जिंदा हैं।
जो गए, पर हिंदुस्तान को एक सबक देकर गए –
“अगर हौसला हो, तो बंदूक की नाल भी हाथ से छीन लो।”
सैल्यूट है आपको ओंबले साहब।
हर बार, हर साँस के साथ।
जय हिंद। 🙏🇮🇳 जय हिंद

26/11 का मुंबई हमला भारत की आत्मा पर कायरतापूर्ण प्रहार था।आज हम उन वीर पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और निर्दोष नागरिक...
26/11/2025

26/11 का मुंबई हमला भारत की आत्मा पर कायरतापूर्ण प्रहार था।आज हम उन वीर पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

🙏 शत्-शत् नमन🙏🙏🙏

Address

Nh 930
Navi Mumbai (New Mumbai)

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Army Jai hind Jai bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian Army Jai hind Jai bharat:

Shortcuts

Share

Category