Mohanapur Estate-Pandeys of Vrittiha

Mohanapur Estate-Pandeys of Vrittiha Mohnapur Estate

हमे यह कहते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी प्यारी बिटिया सूर्या पांडेय ने PCS अधिकारी का पद प्राप्त करके अपने मा...
11/08/2024

हमे यह कहते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि
हमारी प्यारी बिटिया सूर्या पांडेय ने PCS अधिकारी का पद प्राप्त करके अपने माता पिता,अपने गांव,क्षेत्र और हम लोगों का मान बढ़ाया है...
खूब सारा प्यार और आशीर्वाद हमारी बच्ची को❤️

22/07/2022

आइए मिलते हैं अपने गाँव से:

बखरी की कोठरी के ताखा में जलती ढेबरी देखी है।
दलान को समझा है।
ओसारा जानते हैं।
दुवारे पर कचहरी (पंचायत) देखी है।
राम राम के बेरा दूसरे के दुवारे पहुंच के चाय पानी किये हैं।
दतुअन किये हैं।
दिन में दाल-भात-तरकारी
खाये हैं।
संझा माई की किरिया का मतलब समझते हैं।
रात में दिया और लालटेम जलाये हैं।
डीवहार बाबा के स्थान पर गोड़ धरे हैं।
तलाव (ताल) के किनारे और बगइचा के बगल वाले पीपर और स्कूल के रस्ता वाले बरगद के भूत का किस्सा (कहानी) सुने हैं।
बसुला समझते हैं।
फरूहा जानते हैं।
कुदार देखे हैं।
दुपहरिया मे घूम-घूम कर आम, जामुन, अमरूद खाये हैं।
बारी बगइचा की जिंदगी जिये हैं।
चिलचिलाती धूप के साथ लूक के थपेड़ों में बारी बगइचा में खेले हैं।
पोखरा-गड़ही के किनारे
गोहूं, अरहर, मटरिया का मजा लिये हैं
अगर आपने जेठ के महीने की तीजहरिया में तीसौरी भात खाये हैं,
अगर आपने सतुआ का घोरुआ पिआ है,
अगर आपने बचपन में बकइयां घींचा है।
अगर आपने गाय को पगुराते हुए देखा है।
अगर आपने बचपने में आइस-पाइस खेला है।
अगर आपने जानवर को लेहना और सानी खिलाते किसी को देखा है।
अगर आपने ओक्का बोक्का तीन तलोक्का नामक खेल खेला है।
अगर आपने घर लिपते हुए देखा है।
अगर आपने गुर सतुआ, मटर और गन्ना का रस के अलावा कुदारी से खेत का कोन गोड़ने का मजा लिया है।
अगर आपने पोतनहर से चूल्हा पोतते हुए देखा है।
अगर आपने कउड़ा/कुंडा/ सिगड़ी/ कंडा तापा है।
अगर आप ने दीवाली के बाद दलिद्दर खेदते देखा है।

तो समझिये की आपने एक अद्भुत ज़िंदगी जी है, और इस युग में ये अलौकिक ज़िंदगी मिलना बड़े सौभग्य की बात रही। आने वाली पीढ़ी के लिए आज उपरोक्त चीजें विलुप्त प्राय होती जा रही हैं या हो चुकी हैं। अपनी जड़ों से किसी न किसी तरह सदैव जुड़े रहें।

28/06/2021
16/03/2021

Visiting Mohanapur Estate(Our native place) experience believes in “moving forward in life carrying legacy of beautiful past…” that’s why we have created The page-"Mohanapur Estate".It will provide opportunities for us, families, relatives & friends to get involved in sharing the glimpses of life we spent here altogether.Please share the pictures you have & do write us.
(R.K.Pandey)

Address

Nautanwa
273007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohanapur Estate-Pandeys of Vrittiha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share