Marwadi Yuva Manch Naugachia "jagriti"

Marwadi Yuva Manch Naugachia "jagriti" The main aim of the MANCH is to organize the youth force scattered directionless for want of appropriate leadership....
Established on 11-08-13

It is a voluntary youth organization, membership of which is open to all persons in the age bracket of 18 to 40 and having adopted the life style, language and culture of Rajasthan, Haryana, Malwa in Madhya Pradesh or nearby regions, who themselves or whose fore-fathers living whether in India or any other part of the world identify themselves as Marwari. The main aim of the MANCH is to organize t

he youth force scattered directionless for want of appropriate leadership and to prepare them for making due contribution to the progress of the community as well as of the nation through the process of individual development by mobilizing their youth power in constructive directions and making them conscious about their social obligations so that the dignity of the community may be reestablished. Manch gives ample opportunity to the youths who may give leadership in any sector. It is, therefore, the fundamental desire of the Marwari Yuva Manch that the youth force be organized to become duty bound for all round development of the nation at social, economical, political, physical as well as moral level along with that of the Marwari community.

03/08/2025

नवगछिया मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में मनाया गया मनुहार हरियाली तीज महोत्सव मंच संचालक स्वेता बुबना एवं सपना शर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रिती रानी, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया, सुभाष वर्मा, गोविंद केडिया रवि सरार्फ राजेश चौधरी सपना शर्मा वीणा सरार्फ बबीता वर्मा अध्यक्ष रश्मि सरार्फ आदी के द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम में युगल जोड़ी मे प्रथम प्राइज ईशा मावन्डिया और आकांक्षा मावन्डिया एवं द्वितीय प्राईज शिखा कानोडिया और सुहानी कनोडिया और तृतीय स्थान सरिता यादुका और सुनिता यादुका ने प्राप्त किया और डांस धमाका में सभी बच्चो ने अपने डाँस का हुनर दिखाया रंगविरंगे स्टॉल्स, राजस्थानी व्यंजन, मेहंदी प्रतियोगिता, वन मिनट गेम्स, सरप्राइज गेम्स, लक्की ड्रा हॉजी आदी का कार्यक्रम किया गया एवं सभी को प्राइज दिया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति शाखा की अध्यक्ष रश्मि सराफ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया, बबीता वर्मा, बुलबुल वर्मा, चित्रा टिवडेवाल,पूजा शर्मा,सरिता चिरानिया, रिया चिरानिया, संध्या चिरानिया, रिंकी शर्मा, रितु चिरानिया, खुशबू मवांडिया, बिणा सरार्फ, सपना शर्मा , कबिता अग्रवाल, कंचन खेमका, सीमा गाडोदिया, रीता गाड़ोदिया आदी थी

07/04/2025

रामनवमी निशान शोभयात्रा में सेवा देते हुए।

*प्रेस विज्ञप्ति*-आज दिनांक 07-04-2025 दिन सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया "जागृति" महिला शाखा एवं नवगछिया शाखा द्वार...
07/04/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*-आज दिनांक 07-04-2025 दिन सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया "जागृति" महिला शाखा एवं नवगछिया शाखा द्वारा श्री रामनवमी पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया।जिसमें नवगछिया,तेतरी, मिल टोला,नया टोला,नेशनल हाइवे का भ्रमण करते हुए धर्मप्रेमी निशान हाथों में लिए जय श्री राम,एक ही नारा एक ही नाम,जय श्रीराम जय श्रीराम का उदघोष करते है नवगछिया पंचमुखी धाम (नवादा)पहुंचे।जहां सबों ने श्रद्धापूर्वक निशान पंचमुखी बाला जी को अर्पित किया।
इस शोभायात्रा में करीबन 10000(दस हजार) से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पूरे नगर को भगवा रंग से रंग दिया,चारो तरफ जय श्री राम के झंडे ही झंडे नजर आ रहे थे।शोभायात्रा में युवाओं के साथ साथ महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे।इस आयोजन में मारवाड़ी विवाह भवन के निकट मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नींबू शर्बत,बादाम शर्बत,बेल का शर्बत,पोदीना आम का शर्बत एवं पानी की व्यवस्था की गई।जिसमें करीबन 5000 श्रद्धालु को यह सेवा प्रदान की गई।इस सेवा में सबों का सहयोग प्राप्त हुआ।जिसमें शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका,सचिव दीपक मावण्डिया,पारस खेमका,सौरभ नारनोली,दिनेश केडिया, रमेश चौधरी,विवेक वर्मा,नंदू रूंगटा,मनोज सर्राफ,साहिल वर्मा,पंकज सर्राफ,मनोज चौधरी,रवि सर्राफ,कमल टिबड़ेवाल,गोविंद केडिया, सुमित चिरानियाँ, हरेराम, विपिनके,राम चिरानियाँ,शव चौधरी,एवं महिला शाखा की बबिता वर्मा,सपना शर्मा,रिम्पा केडिया,शालिनी चिरानियाँ, कविता अग्रवाल,चित्रा टिबड़ेवाल के साथ साथ नगर के सभी धर्मप्रेमी सज्जनों का सहयोग प्राप्त हुआ।

सचिव
नीतू चिरानियां

02/04/2025

नवगछिया जागृति का शपथ ग्रहण नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री अश्वनी खटोड़ के द्वारा सम्पन्न किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह मारवाड़ी विवाह...
02/04/2025

प्रेस विज्ञप्ति
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विकास जी खंडेलिया एवं नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़ जी की गरिमामई उपस्थिति से युवा सदस्यों में ऊर्जा का संचार हुआ उनका सम्मान शाखा ने दुपट्टा ,मोमेंटो एवं फूल दे करके किया । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया जी ने सभी सदस्यों को पद की शपथ दिलवाई।
नवगछिया शाखा से प्रांत में पदभार संभालने वाले पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, रवि प्रकाश सर्राफ, गोविंद केडिया ,सौरव गर्ग का सम्मान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़ ने दुपट्टा ओढ़ा के किया।
शपथ ग्रहण में शाखा अध्यक्ष-चेतन कुमार मुनका ,सचिव दीपक मावंडिया और कोषाध्यक्ष आदित्य सर्राफ के साथ शाखा की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में गौरी शंकर सर्राफ और सौरव गर्ग, उपसचिव आयुष खेमका और विवेक वर्मा एवं संयोजक और कार्यकारणी सदस्यों के रूप में-पारस खेमका,नीरज चिरानिया, रवि सर्राफ, गोविंद केडिया,कमल टिबरेवाल, राज चौधरी,सुभाष चंद्र वर्मा,अरुण यादुका आदि ने अपने पद की शपथ ली एवं विश्वास दिलाया शाखा नए कार्यक्रम करती रहेगी ।शाखा अध्यक्ष ने बताया शाखा के द्वारा सामाजिक कार्यक्रम, के साथ अभी 24×7 ऑक्सीजन सेवा निःशुल्क जारी है।

प्रेस विज्ञप्ति:-आज ही दिनांक 24-07-2022 दिन रविवार को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया एवं नवगछिया "जागृति" के द्वारा मारवाड़ी व...
24/07/2022

प्रेस विज्ञप्ति:-

आज ही दिनांक 24-07-2022 दिन रविवार को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया एवं नवगछिया "जागृति" के द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में एक सम्मान समारोह सह संगठन पर चर्चा का आयोजन किया गया।जिसमें अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सिरमौर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कपिल लाखोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।उनके साथ बिहार प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष युवा विकास खंडेलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चमरिया,राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत खंडेलिया,राष्ट्रीय संयोजक सूरज जालान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अश्वनी खटोड़, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानियाँ,प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय अमित खेमका,प्रांतीय संयोजक संगठन विस्तार रवि सर्राफ व प्रांतीय सहायक मंत्री रेशु जी भी इस सांगठनिक दौरे के तहत युवाओं को उत्साहित करने हेतु साथ उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम सभी अधिकारीगण को सम्मान देते हुए मंच ग्रहण कराया गया।इसके बाद सबों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय को दोनों शाखा की ओर से शॉल,दुप्पटा ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाज के प्रमुख व्यवसायी पवन सर्राफ, बाल भारती समिति के उपाध्यक्ष अजय रुंगटा,संरक्षक अभय प्रकाश मुनका,नरेश केडिया, प्रमुख चिकित्सक डॉ ए के केजरीवाल,बिनोद खंडेलिया के साथ लायन्स क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल जी की मौजूदगी ने युवाओं को सम्बल प्रदान किया।

बताते चले कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखोटिया जी का बिहार का यह चार दिवसीय दौरा संगठन को मजबूत करने,बिहार प्रान्त के हर जिले में शाखा व सदस्यता विस्तार करने,समाज के सभी लोगो से मिलकर संगठन को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस हेतु आयोजित किया गया है।

इस मंच का संचालन कर रहे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय फोरम के सदस्य सुभाष चन्द्र वर्मा ने मंच संचालन किया ओर बताया कि आज के समय मे जहां हम सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को मजबूत करने में लगे है ,उस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपनी पूरी टीम के साथ नवगछिया आगमन इनकी सक्रियता ओर मंच के प्रति जागरूकता का परिचायक है। सर्वप्रथम मंच अध्यक्ष विकास चिरानीयां एवं नवगछिया जागृति की अध्यक्ष सपना शर्मा ने आए हुए अतिथि का स्वागत सम्बोधन करते हुए शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया।प्रांतीय उपाध्यक्ष अश्वनी खटोड़ ने दोनों शाखाओं के मनोबल को उत्साहित किया और कहा कि इन शाखाओं से कई शाखा को प्रेरणा भी मिली है।उन्होंने शाखा के कई कार्यक्रमों के बारे में सबों को अवगत कराया और प्रशंसा की। प्रबुद्ध व्यवसायी पवन सर्राफ ने अपने वक्तव्य में नवगछिया के साथ साथ सभी जगहों पर समाज द्वारा दी जा रही सेवा हेतु गर्व का बोध कराया ओर कहा कि हम बहुत खुश है कि ईश्वर ने हमें इस समाज के प्रति सेवा करने का सौभाग्य दिया।अजय रुंगटा जी ने अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदय के द्वारा निभाई जा रही कर्तव्य निष्ठा के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही संगठन को ओर अधिक सशक्त ओर सम्बल प्रदान करने हेतु जोर दिया।साथ ही नवगछिया की दोनों शाखाओं को समाज के प्रति ओर समर्पण भाव से सेवा करने हेतु प्रेरित किया।मंच संरक्षक अभय प्रकाश मुनका ने पूर्व में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में नवगछिया की उपस्थिति की याद दिलाई ओर कहा कि हम उम्मीद करते है कि नवगछिया शाखा व जागृती शाखा समाज के हर तबके के लोगों की सेवा निरन्तर पूर्व की भांति करते रहें।जब आप अधिक कार्य करते है तो समाज को आपसे ओर अधिक कार्य की उम्मीदें जगती है।जिसे पूरा करना आपका फर्ज बनता है।

तद्पश्चात बिहार प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष विकास खंडेलिया ने बिहार प्रान्त की शाखाओं के साथ नवगछिया शाखा की भी विशेष सराहना की,ओर उन्होंने कहा कि उन्होंने नवगछिया शाखा ओर बड़े भाई सुभाष जी से भी मंच के बारे में बहुत कुछ सीखा ओर मंच को नजदीक से जाना।जो आज उनके कार्यकाल में एक संजीवनी का कार्य कर रही है।

इस कड़ी हम सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत,कर्मठ ओर ओजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल जी लाखोटिया ने अपने सम्बोधन से हर युवा को प्रेरित किया,संगठन द्वारा चलाए जा रहे वर्तमान कार्य और आने वाले कुछ नए कार्य जो राष्ट्रीय एकता ओर अखण्डता को सम्बल प्रदान करेंगे ।वैसे कार्यो को जल्द ही सबों के बीच लाने का आश्वासन दिया।सभी सदस्यों को मंच के द्वारा छोटे -छोटे ही सही हमेशा कार्य करते रहने को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि कई जगह ऐसा देखा गया कि छोटे आयोजन पर शाखाएं नही ध्यान देकर सिर्फ बड़े आयोजन को ही करना चाहती है जिससे कई मंच की शाखाएं सुस्त ओर कुछ सदस्यों की बीच ही सिमटी सी रह जाती है।अगर आप छोटे छोटे मंच कार्यो को सभी सदस्यों के साथ मिलकर समय समय पर क्रियान्वित करते है तो शाखा की सक्रियता ओर मंच का हर वो लक्ष्य प्राप्त कर सकते है जो हमारे दिल व इच्छा शक्ति में है।इसलिए सभी युवा से यह निवेदन है कि अपने से बड़ों का सम्मान करते हुए,समाज के अनुभवी वरिष्ठजन से समय समय पर मार्गशन प्राप्त कर कार्य करते रहें।यूँ तो हमारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का संगठन पूरे भारतबर्ष में सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है।जिसकी 800 से भी अधिक शाखाएं पूरे भारतबर्ष के साथ साथ कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संचालित है।जिसके करीबन 73000 से भी अधिक सक्रिय सदस्य है।जरूरत है हमें इस संगठन को आगे बढ़ाने की।इसी क्रम में हम आप सभी के बीच आएं है ।हमें अपने संगठन के बहते बहाव को जारी रखना है और इसे ओर अधिक मजबूत करने हेतु मंच के संविधान के साथ चलते हुए हर उस कार्य को करना है।जिसके लिए इस संगठन को बनाया गया है।

पुनः कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कल ही नवगछिया शाखा के चुनाव में सर्व सम्मति से चयनित नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारष खेमका,सचिव राज चौधरी एवं कोषाध्यक्ष राहुल यादुका को प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा शपथ पाठ का बोध कराया गया,एवं राष्ट्र व प्रान्त के अधिकारी द्वारा उन्हें दुपट्टा ओर बैच पहनाकर सम्मानित किया गया।

अंत में शाखा के प्रोटोकॉल के तहत राष्टगान गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

इस आयोजन को आयोजित करने में सबसे सक्रिय भूमिका में नवगछिया के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व प्रांतीय अधिकारी रवि सर्राफ,कमल टिबरेवाल,सौरभ नारनोली,चेतन मुनका,जागृति की बीना सर्राफ,शालिनी चौधरी,दीपा यादुका,सीमा गाड़ोदिया, रीता गाड़ोदिया,चित्रा टिबरेवाल,एवं पूर्व अध्यक्ष कविता अग्रवाल,कंचन खेमका एवं बबीता वर्मा का विशेष योगदान रहा।इसके साथ ही शाखा के कई सदस्यों के साथ साथ समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही।

प्रेस विज्ञप्ति:-आज दिनांक 28-05-2021 दिन शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति"(महिला शाखा)द्वारा *ऑक्सीजन बैंक*...
28/05/2021

प्रेस विज्ञप्ति:-

आज दिनांक 28-05-2021 दिन शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति"(महिला शाखा)द्वारा *ऑक्सीजन बैंक* के तहत नवगछिया समाज को चार ऑक्सीजन सेवा समर्पित की गई है।जागृति शाखा विगत 8 बर्षो से हर जनसेवा के कार्य को कर रही है।इसी कड़ी में अभी इस कोरोना काल में ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए मंच परिवार ने इस सेवा को करने का बीड़ा उठाया।

जिसका विधिवत उद्धघाटन ज़ूम एप के माध्यम से प्रांतीय अध्यक्ष श्री विकास खंडेलिया,राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रशांत खंडेलिया,प्रांतीय संयुक्त मंत्री निखिल चिराणियां,राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सुभाष चन्द्र वर्मा(सोनी)जी एवं शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल,सचिव सपना शर्मा,रक्तदान संयोजक बबिता वर्मा,सदस्य पार्वती वर्मा, अभिवावक श्री मति नीलम वर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस बड़े जनसेवा कार्य हेतु राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अधिकारी ने जागृति मंच को बहुत बहुत बधाई जी साथ ही हर सम्भव मदद हेतु आश्वस्त भी किया।
इस अभियान में नवगछिया "जागृति" मंच की सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

सचिव
सपना शर्मा
नवगछिया

प्रेस विज्ञप्ति:-अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति"महिला शाखा के तत्वाधान में मंच स्थापना दिवस पर चल रहे युवा...
28/01/2021

प्रेस विज्ञप्ति:-

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति"महिला शाखा के तत्वाधान में मंच स्थापना दिवस पर चल रहे युवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भीषण ठंड को देखते हुए आज शाखा द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल,नंदलाल चौक, मारवाड़ी विवाह भवन एवं अन्य कई जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई ।इस कार्य में मंच सदस्य दिपा जादुका चित्रा टिबड़ेवाल कंचन खेमका बबिता वर्मा,सचिव सपना शर्मा की विशेष भूमिका रही🙏

सचिव
सपना शर्मा
नवगछिया "जागृति"

सपना शर्मा
सचिव

प्रेस विज्ञप्ति:-अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति"महिला शाखा के तत्वाधान में मंच स्थापना दिवस पर चल रहे युवा...
27/01/2021

प्रेस विज्ञप्ति:-

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति"महिला शाखा के तत्वाधान में मंच स्थापना दिवस पर चल रहे युवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज बाल भारती विद्यायल में प्रयावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण का कार्य किया।इस कार्य में मंच सदस्य रेणु वर्मा,चित्रा टिबड़ेवाल ,सचिव सपना शर्मा के साथ ही विद्यालय परिवार का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

सपना शर्मा
सचिव

आज 26 जनवरी दिन मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति" महिला शाखा एवं नवगछिया शाखा के संयुक्त तत्वाधान में झंडोत्त...
26/01/2021

आज 26 जनवरी दिन मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति" महिला शाखा एवं नवगछिया शाखा के संयुक्त तत्वाधान में झंडोत्तोलन कार्यकम मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित किया गया।जिसके तहत सुबह 8:55 में मारवाड़ी विवाह भवन में शाखाध्यक्ष कविता अग्रवाल और नवगछिया शाखा अध्यक्ष विकास चिराणियां ने झंडोत्तोलन किया।इस आयोजन के तुरंत बाद नवगछिया शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जागृति की रेणु वर्मा,सीमा चौधरी,दीपा यादुका,पूनम सर्राफ,कविता अग्रवाल, बबिता वर्मा ने अपना रक्तदान किया।इस कार्यक्रम के बाद जागृति शाखा द्वारा मंच स्थापना दिवस पर मनाए जा रहे "युवा सप्ताह"कार्यक्रम के तहत "आनंद सब के लिए"आयोजन आयोजित किया गया।जिसमें मारवाड़ी विवाह भवन के सामने लगभग 180 गरीब व्यक्तियों और बच्चों के बीच रात्रि भोजन वितरित किया गया।जिसमें सबों को पूरी,सब्जी और राष्ट्रीय मिठाई जलेबी दी गई।इस आयोजन को आयोजित करने में मंच की दीपा यादुका,पूजा रूंगटा,कंचन खेमका,रेणु वर्मा,चित्रा टिबड़ेवाल, कविता अग्रवाल,रिंकी शर्मा,सुमित्रा केडिया,बीना सर्राफ,सीमा चौधरी,पूनम सर्राफ की भूमिका सराहनीय रही।

सपना शर्मा
सचिव
नवगछिया "जागृति"

आज दिनांक 24-12- 2021दिन रविवार को मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति" महिला शाखा के तत्वाधान में शाम 7 बजे  प्रोफेसर कॉलो...
24/01/2021

आज दिनांक 24-12- 2021दिन रविवार को मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया "जागृति" महिला शाखा के तत्वाधान में शाम 7 बजे प्रोफेसर कॉलोनी में हरिजन परिवार एवं जरूरतमंद के बीच 40 कम्बल वितरित किया गया।बताते चले कि पूरे भारत बर्ष में मंच स्थापना दिवस को युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।जिसके तहत अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 700 से भी अधिक शाखाएं अपने अपने क्षेत्र में जनसेवा के अनेकोनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।इस सेवा कार्य मे जागृति की बीना सर्राफ,कंचन खेमका,चित्रा टिबड़ेवाल,रेणु वर्मा,पूनम सर्राफ,रिंकी शर्मा,रितु चिराणियां,पूजा रूंगटा,दीपा यादुका,बबिता वर्मा के साथ समाज का भी सहयोग सराहनीय रहा।

सचिव
सपना शर्मा
नवगछिया "जागृति"

आज दिनांक 22-01-2021दिन शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया "जागृति"महिला शाखा द्वारा युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत श्री...
22/01/2021

आज दिनांक 22-01-2021दिन शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया "जागृति"महिला शाखा द्वारा युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत श्री गोपाल गौशाला में सभी कर्मचारियों के बीच ठंड को देखते हुए पादुका का वितरण किया गया,साथ ही गौसेवा के तहत सभी गायों को हरी सब्जी खिलाई गयी।इस कार्य से सभी कर्मी बहुत खुश थे और उन्होंने मंच सदस्यों के द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य की काफी प्रशंसा की,साथ ही सबों को हृदय से धन्यवाद दिया।इस क्रम में मंच द्वारा और भी कई जरूरतमंद को पादुका वितरित की गई।इस कार्य में रिंकी शर्मा, चित्रा टिबड़ेवाल,सपना शर्मा,बीना सर्राफ,रेणु वर्मा,रितु चिराणियाँ,कंचन खेमका,बबिता वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

सचिव
सपना शर्मा
नवगछिया "जागृति"
https://bit.ly/363XIIY

Address

Naugachia
853204

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marwadi Yuva Manch Naugachia "jagriti" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share