12/06/2019
केसुली में पंच पटेलों की खाप पंचायत ने किया परिवार का हुक्का-पानी बंद,
पीड़ित पहुंचा एस पी के पास
खमनोर () क्षेत्र के केसुली गांव में पंच पटेलों व दंबगो ने गांव के एक परिवार को जमीन से जुड़े एक कथित मामले में पंचायत बुला कर हुक्का-पानी बंद कर दिया है. पिडित को गांव से पीने का पानी भी नहीं लेने दिया जा रहा है केसुली गांव निवासी पीड़ित किशन सिंह पिता नाहर सिंह 40 वर्ष ने मंगलवार को खाप पंचायत के इस फैसले के खिलाफ परिवार सहित राजसमदं जिला पुलिस अधीक्षक के पास उपस्थित होकर परिवाद सौंपा.।
पीड़ित किशन सिंह खरवड का आरोप है कि सन 2009 मे उसके द्वारा गांव मे एक व्यक्ति से खरीदी गई जमीन को जबरन पुन हथियाने के लिए गांव के ही नाथु सिंह पिता गेरु सिंह खरवड ने साजिश रचते हुए गांव के कथित पंचो की खेडा देवी मंदिर पर खाप पंचायत बुला कर
उसके पुरे परिवार को गांव से बाहर करने व समाज से बहिष्कृत करने का फरमान सुना कर उसका हुका पानी बंद करवा दिया,।
इस पुरे मामले मे उसका पक्ष जाने बगैर ही दंबग पंचो ने उसे बुरी तरह से मानसिक रुप से प्रञाडित करने के साथ साथ जमिन की रजिस्ट्री पुन करवाने का दबाव बना रखा है जिसके चलते उसका पुरा परिवार भारी परेशानी का सामना कर रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि दंबग पंचो के तुगलकी फरमान के बाद गांव के लोग ने उससे मुंह मोड लिया है जिससे उसके परिवार को खाने पिने की चिजे नही मिल रही है पंचो ने उसके घर पर पेयजल सप्लाई करने वाली लाइन को भी काट डाला है जिसके चलते पेयजल की भारी समस्या हो गयी है।
पीड़ित का कहना था कि खाप पंचायत ने आदेश दिया है कि जब तक किशन सिंह जमीन की रजिस्ट्री पुन नही कर देता तब तक उसे समाज से बहिष्कृत रखा जाएगा.।
=इनके खिलाफ दिया परिवाद =
किशन सिंह खरवड ने केसुली गांव की खाप पंचायत के दंबग पंच लहर सिंह पिता नाथु सिंह,
मागुं सिंह पिता गेरू सिंह,जय सिंह पिता हिर सिंह गोवर्धन सिंह पिता जय सिंह, शंकर सिंह पिता मनरुप सिंह, माधु सिंह पिता मनरुप सिंह, नाहर सिंह पिता किशन सिंह, कालु सिंह पिता भजे सिंह, किशन सिंह पिता भवर सिंह जाती खरवड राजपूत समस्त निवासी केसुली के खिलाफ लिखित मे परिवाद पेश कर पंचो के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है