10/05/2025
युवा शक्ति संगठन नटेरन द्वारा आयोजित
नटेरन प्रीमियर लीग सीजन 1
(नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट)
फाइनल मुकाबला – YCC नटेरन बनाम सुपर किंग 27
आखिरी गेंद पर सिक्स! YCC नटेरन बनी चैम्पियन
नटेरन प्रीमियर लीग सीजन 1 के 15वें दिन क्वालीफायर 1 (Ycc बनाम सुपर किंग) और एलिमिनेटर मैच (अभिषेक 11 आमखेड़ा बनाम कान्हा 11 ) खेले गए। 16वें दिन टूर्नामेंट का अंतिम चरण खेला गया, जिसमें क्वालीफायर 2 (सुपर किंग 27 बनाम कान्हा 11)और फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ।
फाइनल में आमना-सामना हुआ YCC नटेरन और सुपर किंग 27 के बीच — और मुकाबला रहा बेहद रोमांचक।
समापन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि:
श्री कैलाश रघुवंशी (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, विदिशा)
विशेष अतिथि:
श्रीमती संगीता यशपाल रघुवंशी (जनपद अध्यक्ष, नटेरन)
अन्य गणमान्य अतिथि:
श्री अतुल तिवारी, श्री तख़त सिंह राय, श्री अंशुज शर्मा, श्री सचिन तिवारी,
श्री मनमोहन धाकड़, श्री बृजेंद्र रघुवंशी, श्री गजराज रघुवंशी,
श्री रामकृष्ण रघुवंशी, श्री राम नारायण यादव, श्री लखन सिंह,
श्री राजकुमार शर्मा, श्री देवेंद्र रघुवंशी आदि।
मैच का रोमांच:
YCC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सुपर किंग 27 ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन YCC के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया और सुपर किंग 8 ओवर में 54 रन पर 8 विकेट गंवा बैठी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी YCC की शुरुआत भी खराब रही – 4 ओवर में 20 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। इस संकट में अजय कुशवाह ने मोर्चा संभाला और 6वें ओवर में राजकुमार जाट के खिलाफ दो शानदार छक्के लगाकर टीम को संभालने की कोशिश की। अजय ने तेजतर्रार 28 रन (14 गेंद) बनाए।
लेकिन 7वें ओवर में कप्तान लोकेंद्र ने सुपर किंग के लिए खतरा बनते दिख रहे अजय को आउट कर दिया और इसी ओवर में कुल 3 विकेट लेकर मैच का रुख सुपर किंग की ओर मोड़ दिया।
अंतिम ओवर का रोमांच:
YCC को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, जबकि सुपर किंग को 2 विकेट।
अनुराग और राजीव ने धैर्य के साथ रन जोड़ने की कोशिश की।
अब अंतिम दो गेंदों पर 6 रन चाहिए थे – पांचवीं गेंद खाली गई।
अंतिम गेंद... स्ट्राइक पर अनुराग... और... लॉन्ग ऑन की दिशा में शानदार छक्का!
YCC ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को जीत लिया।
छक्का लगते ही दर्शक मैदान पर दौड़ पड़े और अनुराग को कंधों पर उठाकर जश्न मनाया गया।