09/02/2026
बुढ़ापा पेंशन काटने पर Aadmi Party Haryana करेगी कड़ा विरोध- दिलबाग सिंह
आम आदमी पार्टी जींद जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी की सरकार बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काट कर उनके साथ अन्याय कर रही है। जिसका आम आदमी पार्टी कड़ा विरोध करेगी, इसके लिए क्यों न सड़कों पर उतना पड़े। वे बुजुर्गों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हरियाणा एक समृद्ध प्रदेश होते हुए भी यहां का युवा सड़कों पर भटक रहा है, जो नशे की लत की ओर जा रहा है। भेदभाव के चलते हरियाणा में फिलहाल हुई पीजीटी की भर्ती में 1711 पदों में प्रदेश के सिर्फ 39 युवाओं का ही चयन किया गया। उन्होंने कहा कि क्या हमारे प्रदेश में अब वह योग्यता नहीं रही, क्या यहां तक नौबत आ गई है कि बाहर वाले ही उनकी जगह पर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, हरियाणा में खिलाडिय़ों को डाइट भत्ता नहीं मिल रहा। अगर सरकार ऐसे ही बिना कुछ दिए खिलाडिय़ों से मेडल की उम्मीद करती है, तो वह कैसे हो सकता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि इन सभी कमियों को दूर करे और हरियाणा प्रदेश को आगे बढ़ाने की कोशिश करे।