Collector Narsinghpur

Collector Narsinghpur Official handle of Collector Narisinghpur, Government of Madhya Pradesh

05/06/2026
वृक्ष जीवन का आधार है, जो शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं- विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल...
05/06/2026

वृक्ष जीवन का आधार है, जो शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं- विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल
नर्मदा तटों को हरा-भरा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
==========
विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, जो हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। वृक्ष और समृद्ध जैव विविधता ही मानव जीवन को सुरक्षित और सुखमय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बन गई है। विधायक श्री पटेल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार 5 जून 2026 को जिले के बरमानकलां में हरियाली महोत्सव के तहत पौधरोपण के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

विधायक श्री पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को यह संकल्प लेना होगा कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करें, जल संरक्षण को बढ़ावा दें, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें और आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमसभी का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य प्रदान कर सकता है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनभर निभाए जाने वाली जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें और एक स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन हम प्रतिवर्ष की तरह पौधरोपण का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए जन सहभागिता से 5 जून से पौधरोपण करने का अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 5 जून से 21 जून तक संचालित होगा। इस दौरान पौधरोपण, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण प्राकृतिक खेती और शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान नदी, नालों, तालाबों और जल स्रोतों की साफ- सफाई की जाएगी, जिससे जल स्रोत संरक्षित हो सके।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि नरसिंहपुर जिले को मां नर्मदा जी की कृपा मिली है, यहां की भूमि उपजाऊ है। इस उपजाऊ भूमि में पौधरोपण का कार्य जरूर करें। उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि धान, गेहूं, सोयाबीन, मूंग की खेती के साथ- साथ फलदार खेती भी करें। किसान अपनी खाली पड़ी जमीन या खेतों की मेढ़ों में पौधरोपण करें। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों के किनारे पौधरोपण करना अनिवार्य है। नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों की मिट्टी का कटाव होने से प्रतिवर्ष मिट्टी कटकर नर्मदा नदी में प्रवाहित हो जाती है। नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों में पौधरोपण करने से मिट्टी का कटाव रूकेगा और भूमि की उर्वरकता-क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा तटीय क्षेत्रों को हरा-भरा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिले में जल संरक्षण को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नदी-नालों, तालाबों और जल स्रोतों की साफ-सफाई की जा रही है। भू-जल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 70 हजार कंटूर ट्रेंच बनाए गए हैं। जिससे वर्षा के जल को रोककर भूमिगत किया जा सके।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। इस अतिक्रमण मुक्त की गई शासकीय भूमि में भी पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा 2 से 3 लाख पौधे सभी के सहयोग से लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए फेसिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे पौधों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जा सके। जिले में स्वसहायता समूहों एवं स्वयं सेवी संगठनों के द्वारा सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर पौधरोपण कार्य करने में कठिनाई होगी, उन स्थानों पर सीड बॉल के माध्यम से पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख सीड बॉल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में उद्यानिकी विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख भूमिका होगी।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, जनपद पंचायत करेली की अध्यक्ष सुश्री प्रतिज्ञा परिहार और सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र नागेश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने किया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर की नवांकुर, प्रस्फुटन संस्थाएं, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी, परामर्शदाता, शिवाजी व शक्ति क्लब बरमान के वालेंटियर्स, स्वैच्छिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वसहायता समूह की महिलाएं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों और स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पर्यावरण का संदेश देते हुए आम, जामुन सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।


CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने की विद्युत विभाग की समीक्षा==========कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभा...
05/06/2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने की विद्युत विभाग की समीक्षा
==========
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विद्युत अधोसंरचना में किए जा रहे कार्य एवं उनकी प्रगति, अद्यतन मूल्यांकन, आरआरआरडीएस समाधान योजना, लगाए गए स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता तथा पॉवर ट्रांसफार्मर/ क्षमता वृद्धि की समीक्षा की। बैठक में अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग श्री नीलाभ श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता नरसिंहपुर श्री विवेक जसेले व कार्यपालन अभियंता गाडरवारा श्री आशुतोष ओझा और वृत के सभी उपसंभाग प्रभारी और वितरण केन्द्र प्रभारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बैठक में मैदानी क्षेत्रों में राज्य शासन की नीति के अनुसार किसानों को निरंतर विद्युत आपूर्ति एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत विद्युत वितरण के कार्य में विभागीय स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा कर कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों के बिजली बिलों को सुधार करने के लिए सरपंच/ सचिव से समन्वय कर विशेष शिविरों के माध्यम से बिजली बिलों का निराकरण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को उनके सही भार के अनुसार बिल दिए जावें। वितरण केन्द्र स्तर पर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।


CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh

Address

Collector And District Magistrate
Narsinghpur
487001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Narsinghpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Narsinghpur:

Share