Wsso/Phed District Mahendergarh-Haryana

Wsso/Phed District Mahendergarh-Haryana Water & Sanitation Support Organization, District Mahendergarh O/o Public Health Engineering Department, Division No. 1, Narnaul
Govt. of Haryana

Executive Engineer Pradeep Kumar and District Consultant Mangtu Ram Sarswa briefed Deputy Commissioner Smt Anupama Anjal...
20/05/2026

Executive Engineer Pradeep Kumar and District Consultant Mangtu Ram Sarswa briefed Deputy Commissioner Smt Anupama Anjali (IAS) of Narnaul, district Mahendragarh, in detail about the Drinking Water Operation and Maintenance Policy 2026. The Deputy Commissioner appreciated this policy of the government and directed that it be implemented at the earliest. For this purpose, she scheduled a meeting of the District Water and Sewerage Mission for the next week and issued instructions to convene the meeting so that the policy can be implemented smoothly in the district.

Ranbir Singh Gangwa Jal Shakti Abhiyan Haryana PHED Haryana Wsso Mahendragarh Jal Jeevan Mission, India Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India

सिगड़ी गांव: पानी की किल्लत बीते दौर की बात, अब 24 घंटे नल से बरसेगा जल! 💧✨🔎​महेंद्रगढ़ के सिगड़ी गांव को 'रोल मॉडल ग्रा...
29/04/2026

सिगड़ी गांव: पानी की किल्लत बीते दौर की बात, अब 24 घंटे नल से बरसेगा जल! 💧✨🔎

​महेंद्रगढ़ के सिगड़ी गांव को 'रोल मॉडल ग्राम पंचायत' के रूप में विकसित करने की तैयारी। ✨🏛️

​✅ योजना: जल जीवन मिशन 2.0 के तहत चयन।

✅ एक्शन: 1 मई से घर-घर जागरूकता और सर्वेक्षण शुरू।

✅ क्षमता: 26 लाख लीटर स्टोरेज टैंक से मिलेगी निरंतर सप्लाई।

✅ विज़न: गुणवत्तायुक्त जल और पारदर्शी शिकायत निवारण प्रणाली।

​बदलता हरियाणा, बढ़ता महेंद्रगढ़! 🇮🇳🚩

​ Wsso Mahendragarh Nayab Saini Ranbir Singh Gangwa PHED Haryana WSSO PHED SIHMA C R Paatil Press Information Bureau - PIB, Government of India Mangtu Ram Sarswa Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India WSSO Nangal Chaudhary M/garh WSSO Phed block mahendergarh WSSO Phed satnali Wsso Nizampur Wsso phed kanina Dr. Arvind Sharma Inderjit WSSO PHED Narnaul Jal Shakti Abhiyan Haryana Jal Jeevan Mission, India

नारनौल में उत्साह के साथ मनाया गया 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस', जल संरक्षण का लिया संकल्प! 🏛️💧​आज 24 अप्रैल को जिले के ...
24/04/2026

नारनौल में उत्साह के साथ मनाया गया 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस', जल संरक्षण का लिया संकल्प! 🏛️💧
​आज 24 अप्रैल को जिले के विभिन्न खंडों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीणों को नई पेयजल नीति 2026 की जानकारी दी गई और "स्वच्छ सुजल गांव" की शपथ दिलाई गई। ✅📑
​📍 मुख्य आकर्षण:
🔹 ऐतिहासिक महत्व: 1993 के 73वें संवैधानिक संशोधन की याद में ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
🔹 नई पेयजल नीति: अब जल प्रबंधन में ग्राम पंचायतों और समुदायों की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाया गया है।
🔹 अपील: बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल का दुरुपयोग न करें। नलों पर टोंटी लगाएं और खुले में पानी न बहाएं।
🔹 शपथ: "हर घर जल" और ओडीएफ प्लस सत्यापन के लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प।
​पानी की एक-एक बूंद कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें। 🤝🚩

स्वस्थ बचपन, सुरक्षित जल: नारनौल में 'पौष्टिक आहार' थीम पर मनाया गया पोषण पखवाड़ा! 🍏💧जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और ...
17/04/2026

स्वस्थ बचपन, सुरक्षित जल: नारनौल में 'पौष्टिक आहार' थीम पर मनाया गया पोषण पखवाड़ा! 🍏💧

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से जिलेभर में 9 से 23 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नांगतिहाड़ी, मौड़ी, सिहमा, गोलवा और नांगल सिरोही सहित कई ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ✅📑

📍 मुख्य संदेश:

🔹 संतुलित आहार: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पारंपरिक और पौष्टिक भोजन अनिवार्य है।

🔹 स्वच्छ जल: विभाग का लक्ष्य हर आंगनबाड़ी तक नल से जल पहुँचाना है, लेकिन पानी को बचाना और प्रदूषण से मुक्त रखना हम सबका कर्तव्य है।

🔹 स्वच्छता: व्यक्तिगत सफाई और नियमित शौचालय का उपयोग बीमारियों से बचने का सबसे सरल तरीका है।

🔹 डिजिटल डिटॉक्स: बच्चों को मोबाइल-टीवी से दूर कर खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करें।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। आइए, कुपोषण मुक्त समाज का संकल्प लें! 🤝🇮🇳

जल जीवन मिशन के तहत 9 से 23 अप्रैल तक जिलेभर में मनाया जा रहा है पोषण पखवाड़ाअच्छा स्वास्थ्य पोष्टीक भोजन व स्वच्छ पेयजल ...
16/04/2026

जल जीवन मिशन के तहत 9 से 23 अप्रैल तक जिलेभर में मनाया जा रहा है पोषण पखवाड़ा

अच्छा स्वास्थ्य पोष्टीक भोजन व स्वच्छ पेयजल से ही संभव: मंगतु राम सरसवा

नारनौल, 16 अप्रैल: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों, शिक्षा विभाग के स्कूलों तथा पंचायत विभाग की पंचायती राज संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर जिले भर में जल जीवन मिशन के तहत पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि विभाग द्वारा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक इस पखवाड़े को पोषण पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता का प्रदर्शन किया जा रहा है तथा स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे हाथों की सफाई और नियमित रूप से शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अभिभावकों, बच्चों एवं समुदाय के लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विभाग की टीमें प्रत्येक खंड में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक, जल चौपाल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बैठक तथा स्कूल गतिविधियां जैसे रैली आदि के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता, साफ-सफाई, स्वच्छता एवं शौचालय उपयोग के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा नई पेयजल एवं संचालन नीति 2026 के तहत पंचायतों के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल से विभिन्न ग्राम पंचायतों में गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कनीना खंड के अगियार, नांगल चौधरी के गोठड़ी, नारनौल के हाजिपुर, सतनाली के ढाढोत तथा सिहमा के सुरानी ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शुक्रवार को कनीना के मोड़ी, महेन्द्रगढ़ के नांगल सिरोही, नांगल चौधरी के मेघोत बिंजा, नारनौल के नांगतिहाड़ी, निजामपुर के गोलवा, सतनाली के डिगरोता तथा सिहमा के दुलोठ जाट गांव में पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियां आयोजित कर बच्चों, महिलाओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

जिला सलाहकार ने बताया कि पोषण पखवाड़े का मुख्य विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के शुरुआती मानसिक एवं शारीरिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना, पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देना तथा कुपोषण को दूर करना है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में हम मशीनों पर अधिक निर्भर हो गए हैं और स्वास्थ्य के प्रति कम सजग हैं।

Activity - Celebration of Poshan Pakhwada IEC Activities at Anganwadi Centres, Orientation on the New O&M Policy 2026 wi...
13/04/2026

Activity - Celebration of Poshan
Pakhwada IEC Activities
at Anganwadi Centres,
Orientation on the New
O&M Policy 2026 with
Gram Panchayat and
VWSC Members, and
IEC Activities in School
Village mundiakhera
Block WSSO PHED SIHMA
BRC Dharmendra

Block kanina District mahenderagarh BRC Mohit Kumar Village Baghot Activity - Celebration of Poshan Pakhwada IEC Activit...
13/04/2026

Block kanina
District mahenderagarh
BRC Mohit Kumar
Village Baghot
Activity - Celebration of Poshan
Pakhwada IEC Activities
at Anganwadi Centres,
Orientation on the New
O&M Policy 2026 with
Gram Panchayat and
VWSC Members, and
IEC Activities in School

Ranbir Singh Gangwa PHED Haryana Nayab Saini WSSO PHED SIHMA WSSO Nangal Chaudhary M/garh C R Paatil Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India Mangtu Ram Sarswa Press Information Bureau - PIB, Government of India

महेंद्रगढ़ ज़िले के उपभोक्ता अपना बिल जमा कराएं सरचार्ज माफ़ी का फायदा उठाएं Ranbir Singh Gangwa PHED Haryana Nayab Sain...
10/04/2026

महेंद्रगढ़ ज़िले के उपभोक्ता अपना बिल जमा कराएं
सरचार्ज माफ़ी का फायदा उठाएं
Ranbir Singh Gangwa PHED Haryana Nayab Saini Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India Press Information Bureau - PIB, Government of India Wsso phed kanina WSSO Nangal Chaudhary M/garh Wsso Nizampur WSSO PHED SIHMA WSSO Phed satnali WSSO Phed block mahendergarh Mangtu Ram Sarswa Dr. Arvind Sharma C R Paatil Jal Shakti Abhiyan Haryana Jal Jeevan Mission, India Inderjit WSSO PHED Narnaul Wsso Mahendragarh

मिडिया कवरेज़ जिला महेंद्रगढ़
29/03/2026

मिडिया कवरेज़
जिला महेंद्रगढ़

जिला जल एवं सीवरेज मिशन की 5वीं बैठक आयोजित, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णयनलों पर टूंटियां लगाने व प...
25/03/2026

जिला जल एवं सीवरेज मिशन की 5वीं बैठक आयोजित, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय

नलों पर टूंटियां लगाने व पेयजल शुल्क एकत्रित करने वाली ग्राम पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित, अवैध कनैक्शन व पेयजल बर्बाद करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नारनौल, 25 मार्च। लघु सचिवालय नारनौल स्थित सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में जिला जल एवं सीवरेज मिशन, जिला महेंद्रगढ़ की 5वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जल जीवन मिशन के तहत जिला महेंद्रगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से 10 एजेंडों पर चर्चा हुई, जिनमें जल अर्पण दिवस, जल महोत्सव, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल एवं सीवरेज के बकाया बिल, शिकायत निवारण, पेयजल की जांच, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों के बैंक खाते खुलवाना, जल सेवा आंकलन, गर्मी के मौसम में विभाग की तैयारियां, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा तथा जिला तकनीकी इकाई का गठन शामिल था, जो ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति एवं जिला जल एवं सीवरेज मिशन को तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी।
जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से एजेंडों को विस्तार से बताया जिस पर मिशन के सदस्यों ने चर्चा कर अंतिम रूप दिया।
अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार ने कहा कि जो ग्राम पंचायतें अपने उपभोक्ताओं से पेयजल के 100 प्रतिशत बिल वसूल करेंगी तथा प्रत्येक नल पर टोंटी लगवाएंगी, उन्हें गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ग्राम पंचायतों को हर घर में नल से जल उपलब्ध हो रहा है, इसलिए जल की बर्बादी रोकने के लिए पंचायतें पहल करें और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिलों का भुगतान भी करवाएं।
उन्होंने हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाए, ताकि उनमें से एक महिला को ग्राम जल एवं सीवरेज समिति में शामिल किया जा सके। यह महिला गांव में पेयजल बिलों का भुगतान करवाने एवं नए कनेक्शनों की स्वीकृति का कार्य करेगी। इसके लिए एकत्रित राशि का 10 प्रतिशत मानदेय के रूप में प्रदान किया जाएगा।
उपभोक्ता अपने पेयजल बिलों का भुगतान विभाग की वेबसाइट, गूगल पे, फोन पे, भीम यूपीआई आदि माध्यमों से भी कर सकते हैं।

Address

Narnaul
123001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Wsso/Phed District Mahendergarh-Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share