Rajesh Kumar Yadav

Rajesh Kumar Yadav Social Activist

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न​ आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जिला व...
07/09/2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न
​ आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के तत्वावधान में खंड शिक्षा अधिकारी अटेली के सौजन्य से खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर के प्राचार्य श्री सतबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अटेली श्रीमती कुसुम यादव ने शिरकत की।
​इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में बीआरपी अजीत सिंह, एबीआरसी संजय तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने अपनी सूझ-बूझ और पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष एवं सफल निर्णय दिया, जिसकी सभी ने सराहना की। ​प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा सिंहराज एबीआरसी द्वारा की गई ।प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी राजेश यादव प्रवक्ता ने प्रतियोगिता का संचालन किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज कुल दस प्रकार की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके परिणाम में ​पेंटिंग प्रतियोगिता में निशिता आरपीएस स्कूल प्रथम, रितिका ताजपुर स्कूल द्वितीय, वर्षा कन्या बांछोद स्कूल तृतीय।
​भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना ताजपुर स्कूल प्रथम, खुशबू आरएनआर सलीमपुर द्वितीय, निधि नीरपुर स्कूल तृतीय।
​नाटक प्रतियोगिता में आरएनआर सलीमपुर प्रथम, चंद्रपुरा द्वितीय, ताजपुर स्कूल तृतीय।
​पीपीटी प्रतियोगिता में भूमिका आरएनआर सलिमपुर प्रथम, मीनाक्षी बाछोद द्वितीय, विशाल आरपीएस स्कूल तृतीय।
​स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में परेश राव आरपीएस स्कूल प्रथम, इशिका कांटी स्कूल द्वितीय, अमित कुमार मॉडल स्कूल अटेली तृतीय।
​निबंध प्रतियोगिता में पायल ताजपुर प्रथम, कशिश आरपीएस स्कूल द्वितीय, तमन्ना चंद्रपुरा स्कूल तृतीय। ​प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल प्रथम, ताजपुर स्कूल द्वितीय, आरएनआर पब्लिक स्कूल तृतीय। ​कविता पाठ प्रतियोगिता में शुभम आरएनआर स्कूल प्रथम, साक्षी ताजपुर स्कूल द्वितीय, कनिका आरपीएस स्कूल तृतीय। ​वाद-विवाद में प्रतियोगिता आरएनआर सलीमपुर प्रथम, आरपीएस स्कूल द्वितीय, चंद्रपुरा स्कूल तृतीय। ​डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा आरपीएस स्कूल प्रथम, राधिका आरएनआर सलेमपुर द्वितीय, नितेश ताजपुर तृतीय।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर (ब्लॉक अटेली)​सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गोविंद और पुनीत ने हासिल...
01/09/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर (ब्लॉक अटेली)
​सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गोविंद और पुनीत ने हासिल किया प्रथम स्थान।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर ब्लॉक अटेली में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को विद्यालय इंचार्ज माया यादव की अध्यक्षता में 'सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रवक्ता एवं आर.एस.ओ. राजेश यादव द्वारा किया गया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक नारनौल, डॉ. कविता ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नारनौल ट्रैफिक एस.एच.ओ. श्री भगत सिंह उपस्थित रहे।
​विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. कविता डीएसपी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नई क्षमताओं का विकास करती हैं और उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में अत्यंत मददगार साबित होती हैं। विशिष्ट अतिथि एस.एच.ओ. भगत सिंह ने प्रतियोगिता की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत वर्ष 2013-14 में तत्कालीन एडीजीपी श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
​प्रतियोगिता के परिणाम में ​लेवल 2 में ​प्रथम: गोविंद,​द्वितीय: अभय कुमार,​तृतीय: रिया,​लेवल 3 में प्रथम: पुनीत,​द्वितीय: आशीष​तृतीय: नितेश रहे।​प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने तथा सही निर्णय देने में निर्णायक मंडल के सदस्यों में प्रवक्ता कुसुम यादव, उमा कुमारी, प्रियंका गोयल, मीनाक्षी, प्रदीप यादव, मनजीत, गायत्री, हिमांशी, और एबीआरसी संजय का विशेष सहयोग रहा।
​इस अवसर पर कुसुम सैनी, पूजा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में प्रवक्ता राजेश यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया और पारदर्शी निर्णय के लिए निर्णायक मंडल की सराहना की।

01/09/2026
15 अगस्त 2026 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर ब्लॉक अटेली जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा।
22/08/2026

15 अगस्त 2026 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर ब्लॉक अटेली जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा।

खंड स्तरीय युवा ग्राम सभा प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर ब्लॉक अटेली जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा।
22/08/2026

खंड स्तरीय युवा ग्राम सभा प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर ब्लॉक अटेली जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा।

capacity building in educational research SCERT Gurgaon Haryana
22/08/2026

capacity building in educational research SCERT Gurgaon Haryana

Capacity building training on action research SCERT Haryana gurugram
22/08/2026

Capacity building training on action research SCERT Haryana gurugram

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में 'वन महोत्सव' का आयोजन।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के दिशा-निर्देशानुसार ...
28/07/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में 'वन महोत्सव' का आयोजन।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के दिशा-निर्देशानुसार लीगल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर में 'वन महोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सतवीर सिंह ने की। इस अवसर पर लीगल लिटरेसी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश यादव और लीगल लिटरेसी इंचार्ज माया यादव प्रवक्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पौधे लगाए गए। विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों एवं प्रत्येक बच्चो ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया। पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विद्यालय से बाहर भी ले जाने के लिए कुछ पौधे विद्यार्थियों को घर पर लगाने और उनकी देखभाल करने हेतु वितरित किए गए। विद्यार्थियों में पर्यावरण सुरक्षा और संवर्धन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।पर्यावरण की रक्षा ही हमारे आने वाले कल की सुरक्षा है। पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व की मिसाल, पुलिस कमिश्नर ADGP डॉ. राजश्री सिंह जी को जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ।​...
05/07/2026

कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व की मिसाल, पुलिस कमिश्नर ADGP डॉ. राजश्री सिंह जी को जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ।
​आपका न्यायप्रिय दृष्टिकोण और जनता के प्रति संवेदनशीलता वाकई अनुकरणीय है। ईश्वर आपको दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें, ताकि आपके मार्गदर्शन में समाज सुरक्षित और समृद्ध बना रहे। हैप्पी बर्थडे मैम!

Address

VPO NANGAL KATHA
Narnaul
123001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajesh Kumar Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajesh Kumar Yadav:

Shortcuts

Share

Category