Fluorosis Programme Kanker-C.G.

Fluorosis Programme Kanker-C.G. STOP FLUORIDE,BE CARE.GET INVOLVED

07/02/2024

फ्लोरोसिस प्रभावित ग्रामों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को किया जाएगा जागरूक ..

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम नियंत्रण कार्यक्रम  अंतर्गत  ग्राम शामतरा, विकासखंड नरहरपुर में स्वास्थ्य सह जन जागरूकता कार्...
14/12/2022

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम शामतरा, विकासखंड नरहरपुर में स्वास्थ्य सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुल 133 मरीजों को स्वास्थ्य जांच किया गया
स्वास्थ्य शिविर में मुख्यतः फ्लोरोसिस स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बताई गई साथ ही साथ गैर संचारी रोग जांच एवम उपचार किया गया
*शिविर में दंत फ्लोरोसिस के संभावित 30 बच्चे पाए गए जिनका सैंपल जिला प्रयोगशाला में जांच हेतु लाया गया है, कंकालीय फ्लोरोसिस के एक संभावित मरीज को गृह भेट कर फिजियोथैरेपी सुविधा विटामिन सी, डी एवम आवश्यक दवाईयां प्रदाय की गई एवं 17 लोगो को नॉन फ्लोरिडेटेड टूथपेस्ट प्रदाय किया गया*
शिविर में वृद्धजनों हेतु फिजियोथेरेपी सुविधा प्रदाय की गई
विशेष योगदान - शामतरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मचारी विकासखंड नरहरपुर टीम एवं समर्थन फॉर डेवलपमेंट के वालंटियर

NPPCF co-ordination meeting For fluorosis prevention and managementराष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंत...
16/09/2021

NPPCF co-ordination meeting For fluorosis prevention and management
राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 16.9.2021 को जिला कांकेर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला पंचायत के सभा कक्ष में पंचायत विभाग,शिक्षा विभाग,कृषि विभाग,समर्थन फॉर डेवलपमेंट, वाटर एड एवं अन्य विभाग से फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण के विषय पर चर्चा की गई

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम साईंमुंडा विकासखंड नरहरपुर में स्वास्थ्य परीक्षण सह जागर...
22/07/2021

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम साईंमुंडा विकासखंड नरहरपुर में स्वास्थ्य परीक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन कोविड नियमो का पालन कर किया गया शिविर मुख्य रूप से फ्लोराइड की अधिकता से होने वाली बीमारी फ्लोरोसिस समस्या हेतु आयोजित की गई थी साथ ही साथ रक्तचाप ,शुगर, खून की कमी, बहरापन व वृद्धो में होने वाली बीमारियां, मलेरिया परीक्षण, एवं अन्य सुविधाएं भी स्वास्थ्य शिविर में दी गई
शिविर में कुल 182 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
जिसमे हल्के दंत फ्लोरोसिस -32
मध्यम दंत फ्लोरोसिस -33,गंभीर दंत फ्लोरोसिस -28,हड्डी संबंधी फ्लोरोसिस 01,
हीमोग्लोबिन परीक्षण 42,उच्चरक्तचाप 10,रक्तशर्करा 18,वयोवृद्ध 35,बहरापन 05,मलेरिया 01 व अन्य मरीजों का उपचार किया !

शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से फ्लोरोसिस बचाव व वैक्सिनेशन हेतु जागरूकता प्रदाय कर नान फ्लोरिडेट टूथपेस्ट व वाकिंग स्टिक डिस्ट्रीब्यूट किया गया
स्वास्थय एवम परिवार कल्याण विभाग, जिला कांकेर ( छत्तीसगढ़)

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत नरहरपुर विकासखंड के मितानिन  प्रशिक्षकों को फ्लोरोसिस संबंधी प...
10/07/2021

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत नरहरपुर विकासखंड के मितानिन प्रशिक्षकों को फ्लोरोसिस संबंधी प्रशिक्षण जैसे - बीमारी की पहचान करना,सामुदायिक स्तर पर जागरूकता हेतु गतिविधियां , जल परीक्षण इत्यादि संबंधी जानकारी प्रदाय की गई

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षण ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला/ पुरुष)...
09/09/2020

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षण ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला/ पुरुष) के लिए आयोजित की गई थी जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

1.फ्लोरोसिस के केस की पहचान एवं क्लिनिकल परीक्षण
2. दंत एवम् हड्डियों में होने वाले फ्लोरोसिस केसेस की लाइन लिस्टिंग
3. खान पान सम्बन्धी सलाह एवं बचाव के तरीके
4. जल एवं मूत्र में फ्लोराइड की मात्रा की परीक्षण जिला चिकित्सालय कांकेर में होने वाली सुविधाएं व स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी दी गई

wall writing in fluorosis affected areas
13/03/2019

wall writing in fluorosis affected areas

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे. एल. उइके निर्देशानुसार एवम् डॉक्टर लोकेश देव जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्...
27/02/2019

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे. एल. उइके निर्देशानुसार एवम् डॉक्टर लोकेश देव जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय मेगा फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन ग्राम डूमर पानी में दिनांक 25 फरवरी 2019 को किया गया जिसमें फ्लोराइड की अधिकता से होने वाली बीमारी जैसे कि दंत फ्लोरोसिस ,स्केलेटल फ्लोरोसिस की जानकारी पाम्फ्लेट एवं संगोष्ठी के माध्यम से स्कूली छात्र छात्राओं ,शिक्षकों एवं ग्रामीण जनों को दी गई इस शिविर में 165 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे रक्त शर्करा,रक्तचाप एवं अन्य गैर संचारी रोग सम्बन्धी बीमारियों की जांच की गयी,जिसमें संभावित 28 हड्डियों संबंधित(फ्लोरोसिस) मरीजो का पंजीयन कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई
एवं मेडिकल मैनेजमेंट एवं रिहैबिलिटेशन हेतु जिला अस्पताल उच्च स्तरीय इलाज हेतु रेफ़र करने हेतु स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निर्देशत किया गया
स्वास्थय शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी,नरहरपुर डा.प्रशांत सिंह एवं उनकी ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य अमला का विशेष और महत्वपूर्ण योगदान रहा

फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत चंडीगढ़ में हुए कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में जिसमे उत्तर भारत के नौ राज...
22/02/2019

फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत चंडीगढ़ में हुए कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में जिसमे उत्तर भारत के नौ राज्यों से आये हुए राज्य/जिला नोडल अधिकारी एवं जिला सलाहकार उपस्थित थे!
अत्यंत हर्ष के साथ यह बात जाहिर कर रहा हु की जिला-कांकेर,कोरबा और कोंडागांव,छत्तीसगढ़ को इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया☺
जिला स्वास्थय समिति कांकेर का प्रयास फ्लोरोसिस एवं अन्य स्वास्थय सुविधाओ में हमेशा कार्यरत और तत्पर रहेगा|
"STOP FLUORIDE,BE AWARE.GET INVOLVED"

विनीत-जिला स्वास्थय समिति कांकेर,छत्तीसगढ़

  Of RBSK MO,Dental Surgeon & Physiotherepist #"Successfully Completed"😇As per the directions of Chief Medical Officer, ...
29/12/2018


Of RBSK MO,Dental Surgeon & Physiotherepist #

"Successfully Completed"😇

As per the directions of Chief Medical Officer, under the guidance of DHO, DNO(NPPCF), and DPM,one day programme with training was conducted for fluoride prevention and management for Chiragh Medical Officers, dentists and physiotherapists on 28/12/2018.
The fluorosis patients were marked, the chirayu team also gave guidelines for referral procedures, dental treatment and skeletal related physiotherapy were provided.
Dentists were included along with the chirayu team to increase the dental OPD

Laboratory procedure, Live Demonstration also included in Training

                       1 दिसंबर दुनिया भर में वर्ल्ड AIDS डे के नाम से जाना जाता है. इस दिन का मकसद लोगों को इस बीमारी क...
01/12/2018



1 दिसंबर दुनिया भर में वर्ल्ड AIDS डे के नाम से जाना जाता है. इस दिन का मकसद लोगों को इस बीमारी के प्रति और इस बीमारी से जुड़े लक्षणों के प्रति जागरुक करना है. इस दिन की शुरुआत James W. Bunn और Thomas Netter ने 1988 में की थी. इस दिन को शुरू करने का उद्देश्य लोगों को HIV के प्रति जानकारी देना था. लोगों को सिखाया गया कि कैसे इस बीमारी से बचा जाए. जो भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके आस-पास का माहौल कैसे सुधारा जाए.
"Know your status .Get tested"

District health society kanker,C.G

Address

Narharpur
494335

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fluorosis Programme Kanker-C.G. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share