15/10/2023
माँ दुर्गा का सिर पर हाथ हो,
पूरे परिवार में खुशियों का वास हो,
घर में सुख-शांति का निवास हो,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
देखों, सिंह पर सवार होकर आई है मेरी माँ,
मन के सारे मुराद पूरी करने आई है मेरी माँ,
सारे जग में कोई नहीं माँ से बड़ा कृपालु
सारे दुःख और कष्ट को हरने आई है मेरी माँ.
माँ दुर्गा की चरणों में जब जाता हूँ,
सच कहूँ तो बड़ा सुकून पाता हूँ,
सारे मुसीबतों से लड़ जाता हूँ,
जब कोई विकट दुःख आता है
तो मैं माँ के चरणों में आ जाता हूँ.