District Administration, Nalanda

District Administration, Nalanda This is the official Facebook Account of District Administration, Nalanda. This is the Official page of District Administration, Nalanda

Our aim is to disseminate information in a manner that turns out to be beneficial to the maximum population.

06/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक–06 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

उदेरास्थान बराज एवं नालंदा की नदियों में जलस्तर लगातार घट रहा, जिले में बाढ़ की स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में

बिहारशरीफ:उदेरास्थान बराज सहित नालंदा जिले के विभिन्न अंचलों से होकर गुजरने वाली सभी प्रमुख नदियों में जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और संपूर्ण जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं सुरक्षित है। आपदा प्रबंधन शाखा, नालंदा से प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार आम नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

उदेरास्थान बराज के गेज रिपोर्ट के अनुसार बराज के कुल 30 फाटकों में से मात्र 2 गेट ही खुले रखे गए हैं, जबकि शेष 28 गेट पूरी तरह बंद हैं। बराज से वर्तमान में कुल 4,632 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है, जिसमें डाउनस्ट्रीम में 3,915 क्यूसेक, दायां मुख्य नहर (RLC) में 407 क्यूसेक और बायां मुख्य नहर (LLC) में 309 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बराज की अधिकतम सुरक्षित डिजाइन क्षमता 1,59,000 क्यूसेक है, जिसके सापेक्ष वर्तमान डिस्चार्ज बेहद सीमित है तथा जलस्तर लगातार नीचे की ओर (falling trend) जा रहा है। वर्तमान में अपस्ट्रीम जलस्तर 80.34 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम जलस्तर 76.00 मीटर दर्ज किया गया है।

जिले के विभिन्न अंचलों की स्थिति की समीक्षा में पाया गया है कि बिहारशरीफ, हरनौत, रहुई एवं सिलाव में पंचाने नदी का पानी घट रहा है। वहीं अस्थावां, सरमेरा और बिन्द अंचल में जीराईन, सोईवा, गोईठवा व कुम्भरी नदियों के जलस्तर में खासी कमी आई है। अस्थावां और बिन्द क्षेत्र में तटबंधों की मरम्मती का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है तथा तटबंधों के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी जारी है। इसके अतिरिक्त हिलसा, एकंगरसराय, इस्लामपुर, परवलपुर, चंडी एवं करायपरसुराय में लोकाईन, मुहाने व जलवार नदियों का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। राजगीर, वेन, गिरियक और कतरीसराय में भी पैमार एवं सकरी नदियों में जलस्तर लगातार कम हो रहा है।

जिला प्रशासन नदियों के बहाव और जलस्तर पर चौबीसों घंटे पैनी नजर बनाए हुए है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति, आधिकारिक जानकारी अथवा सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के *दूरभाष:* 06112-233168, *मोबाइल:* 8789858336 पर संपर्क कर सकते
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Bsdma

06/09/2026
06/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक–06 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

घट रहा जलस्तर, तटबंध सुरक्षित: नालंदा के सभी 20 अंचलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में

बिहार शरीफ (नालंदा): ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 20 अंचलों में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तटबंधों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

*उदेरास्थान बराज की स्थिति (प्रातः 10:00 बजे तक)*
बराज के कुल 30 फाटकों में से केवल 02 फाटक खुले हैं तथा शेष 28 फाटक बंद हैं।
कुल जलस्राव 4,742 क्यूसेक है, जो कि बराज की कुल डिजाइन क्षमता (1,59,000 क्यूसेक) की तुलना में अत्यंत कम और पूरी तरह नियंत्रित है।
जलस्तर में लगातार घटने की प्रवृत्ति (Falling trend) बनी हुई है।

*अंचलों एवं प्रमुख नदियों की स्थिति*
बिहारशरीफ, हरनौत एवं रहुई में पंचाने नदी; नूरसराय में शाशी एवं अधियारी नदी; हिलसा एवं करायपरसुराय में लोकाईन नदी; एकंगरसराय, परवलपुर, चण्डी एवं थरथरी में मुहाने नदी; तथा गिरियक व कतरीसराय में सकरी नदी का जलस्तर कम हो चुका है और स्थिति सामान्य है।
नगरनौसा अंचल अंतर्गत नोनाई नदी में पानी का कोई प्रवाह दर्ज नहीं किया गया है। राजगीर, सिलाव, वेन एवं इसलामपुर में भी नदियों का जलस्तर पूरी तरह सामान्य बना हुआ है।

अस्थावाँ अंचल में जीराईन एवं सोईवा नदी के तटबंध की मरम्मती का कार्य 100% पूर्ण हो चुका है तथा तटबंध को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य प्रगति पर है। बिन्द अंचल में भी तटबंध मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

*जनहित में आवश्यक अपील एवं दिशा-निर्देश*
आम जनता से अपील है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, मनगढ़ंत अथवा अतिरंजित खबरों पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें।
किसी भी सूचना की पुष्टि एवं नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एवं सरकारी बुलेटिन से जुड़े रहें।

किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति, समस्या या सूचना के सत्यापन हेतु जिला प्रशासन के 24x7 संचालित आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें:
*दूरभाष:* 06112-233168
*मोबाइल:* 8789858336
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Bsdma

06/09/2026

“सफलता का वास्तविक बिंदु है आत्मनिर्भरता, मूल्यों की रक्षा और आत्मसम्मान”: शिक्षक दिवस पर छात्राओं से बोलीं नालंदा डीएम

• ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत हरदेव भवन में आयोजित हुआ ‘शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम’
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्तिस्थान : नालंदादिनांक–05 सितंबर 2026जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा“सफलता का वास्तविक बिंदु है आत्मनिर्भरता...
05/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक–05 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

“सफलता का वास्तविक बिंदु है आत्मनिर्भरता, मूल्यों की रक्षा और आत्मसम्मान”: शिक्षक दिवस पर छात्राओं से बोलीं नालंदा डीएम

• ​‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत हरदेव भवन में आयोजित हुआ ‘शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम’
• ⁠जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने छात्राओं से साझा किए जीवन व करियर के गूढ़ अनुभव
• आईआईटी दिल्ली के दिनों को किया याद
• ⁠छात्राओं ने जाना आई.सी.सी.सी. (ICCC) का सुरक्षा तंत्र और लोक शिकायत निवारण प्रणाली का महत्व

*बिहार शरीफ (नालंदा):* ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाहरणालय परिसर स्थित हरदेव भवन में ‘शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने कन्या मध्य विद्यालय (कमरुद्दीनगंज) की छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सपनों की उड़ान, व्यवहारिक समस्याएं एवं कृषि पर चर्चा
संवाद सत्र में छात्राओं ने निर्भीक होकर आईएएस, शिक्षक बनने तथा एनजीओ के जरिए समाज सेवा करने के अपने लक्ष्यों को साझा किया। साथ ही छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी समस्याएं—जैसे शिक्षकों की कमी और स्टेज खुला होने के कारण धूप-बारिश में सांस्कृतिक गतिविधियों में होने वाली कठिनाइयां—डीएम के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में छात्रा सुप्रिया कुमारी ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि माँ जीवन देती है, किंतु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का निःस्वार्थ कार्य शिक्षक ही करते हैं।

जिलाधिकारी का छात्राओं को दार्शनिक व प्रेरणादायी संदेश
छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ने दार्शनिक अंदाज में जीवन, करियर और समाज से जुड़े कई गूढ़ पहलुओं से अवगत कराया। ​जिलाधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए सफलता के मायने अलग-अलग होते हैं। जिस दिन आप आत्मनिर्भर हो जाते हैं और खुद में सक्षम बन जाते हैं, वही आपकी सफलता का वास्तविक बिंदु है। अपने मानवीय व नैतिक मूल्यों (Values) को प्राप्त करना, उन्हें बचाए रखना और समाज के लिए अच्छा कार्य करना ही सफलता का मूल मंत्र है।

​उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि समाज में हर व्यक्ति आपकी तारीफ करे। यदि आप अपने भीतर आत्मसम्मान बना पाते हैं, तो उससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं है। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जिस दिन उनका चयन आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) में हुआ था, उसी दिन उनमें यह गहरा आत्मविश्वास जगा कि वे जीवन में कुछ सार्थक और बड़ा कर सकती हैं। आत्मनिर्भरता और आत्मबल मनुष्य की सोच और प्रतिक्रिया को बदलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

​उन्होंने समझाया कि अकादमिक जगत में हमेशा नए और इनोवेटिव विचारों का स्वागत होता है, जबकि प्रशासनिक व्यवस्था में अधिकांश प्रक्रियाएं और दायित्व पूर्व-निर्धारित (Defined) होते हैं।

​किसान आज भी मजबूर क्यों हैं और उनकी स्थिति दयनीय क्यों है? छात्रा द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पारंपरिक पैटर्न की जगह आधुनिक, यंत्रीकृत और मिश्रित खेती (Mixed Farming) के साथ नवाचार को अपनाने से किसानों की आर्थिक स्थिति में व्यापक बदलाव आएगा।

​जिलाधिकारी ने कहा कि भारत की गुरु-शिष्य परंपरा सदियों पुरानी और पवित्र है। अंग्रेजी भाषा में ‘गुरु’ और ‘शिष्य’ शब्दों की गरिमा को पूरी तरह परिभाषित करने वाला कोई पर्यायवाची शब्द नहीं है। यही कारण है कि अपनी समृद्ध ज्ञान परंपरा के बल पर भारत प्राचीन काल से ही विश्वगुरु रहा है।

*​आई.सी.सी.सी. एवं लोक शिकायत निवारण कार्यालय का एक्सपोजर विजिट*

संवाद के पहले जिलाधिकारी के निर्देशानुसार छात्राओं को प्रशासनिक व सुरक्षा तंत्र से रू-ब-रू कराने के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट कराया गया:
​आई.सी.सी.सी. (ICCC): छात्राओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को देखा, जहाँ 491 सीसीटीवी कैमरों से लाइव कंट्रोल, 15 प्रमुख स्थानों पर आपात उद्घोषणा प्रणाली (Public Address System) तथा 10 स्थानों पर त्वरित सहायता हेतु लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ECB) के संचालन को प्रदर्शित किया गया।
​लोक शिकायत निवारण कार्यालय: छात्राओं को बताया गया कि आम नागरिक किस प्रकार 60 कार्य दिवसों के भीतर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इसे सरल उदाहरण से समझाया गया कि जिस तरह विद्यालय स्तर पर समस्या का निदान न होने पर बच्चे प्रधानाध्यापक या शिकायत पेटी का सहारा लेते हैं, उसी तरह नागरिक विभिन्न विभागीय समस्याओं के समाधान हेतु इस पारदर्शी मंच का उपयोग करते हैं।
​उपस्थित पदाधिकारी
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री हेमचंद्र, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) श्रीमती अर्चना कुमारी, सम्मानित शिक्षकगण, जिला मिशन समन्वयक, मनो-सामाजिक परामर्शदाता एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Mithilesh Kumar Tiwari
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्तिनालन्दादिनांक:- 05 सितंबर 2026................................... एनेमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम के तहत जी...
05/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
दिनांक:- 05 सितंबर 2026...................................

एनेमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की हो रही एनेमिया जाँच

नालंदा: एनेमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम के तहत नालंदा जिले में जीविका संपोषित संकुल संघ स्तर पर एनेमिया जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की एनेमिया की जाँच की जा रही है। साथ ही, एनेमिया से बचाव एवं इसके प्रति जागरूकता को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है।

इसी क्रम में सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालंदा द्वारा रहुई प्रखंड स्थित मनोकामना संकुल संघ में आयोजित एनेमिया जाँच शिविर का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने जाँच की प्रक्रिया एवं शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा जीविका दीदियों को एनेमिया के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए अभिप्रेरित किया।

उन्होंने स्वयं मनोकामना संकुल संघ की मासिक बैठक में भी भाग लिया गया।

उन्होंने जीविका दीदियों को एनेमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जाँच एवं उपचार के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जाँच, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के माध्यम से एनेमिया की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों को अपने परिवार के सदस्यों की भी नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने तथा एनेमिया से संबंधित किसी भी लक्षण की स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र से आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका; प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रहुई; प्रबंधक-स्वास्थ्य एवं पोषण, जीविका सहित मनोकामना संकुल संघ की जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar

प्रेस विज्ञप्तिनालन्दा।दिनांक:- 05 सितंबर 2026................................... जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ई.वी.ए...
05/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
दिनांक:- 05 सितंबर 2026...................................

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ई.वी.एम. वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

श्रीमती उदिता सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं श्री हृदयकांत कुमार, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा द्वारा माघड़ा स्थित ई.वी.एम. वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरिक्षण के क्रम में राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि इंडियन नेशनल कॉग्रेस के मो॰ असगर भारती, जनता दल (यूनायटेड) के श्री संजय पासवान, भारतीय जनता पार्टी के श्री कृति, बहुजन समाज पार्टी के श्री उमेश पंडित तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के श्री महेन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नालंदा, अग्निशमन पदाधिकारी, नालन्दा उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar

Address

Near Amber Chowk Biharsharif
Nalanda
803101

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

06112-235203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Nalanda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, Nalanda:

Shortcuts

Share