Asthawan

Asthawan Asthawan is a historic town and community block in Nalanda, Bihar, known for its rich heritage, agriculture, and growing development.

This page brings you local news, government updates, history, culture, tourism, and community events.

अस्थावां में सफ़ाई कर्मियों की हड़ताल।
01/08/2026

अस्थावां में सफ़ाई कर्मियों की हड़ताल।

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

अस्थावां कलश यात्रा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज कराया गया ह...
28/07/2026

अस्थावां कलश यात्रा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज कराया गया है

🚜 नहरों से हटेगा अतिक्रमण, वर्षों से बंद सिंचाई व्यवस्था फिर होगी बहालअस्थावां क्षेत्र में वर्षों से उपेक्षा, गाद और अति...
18/07/2026

🚜 नहरों से हटेगा अतिक्रमण, वर्षों से बंद सिंचाई व्यवस्था फिर होगी बहाल

अस्थावां क्षेत्र में वर्षों से उपेक्षा, गाद और अतिक्रमण की शिकार नहरों एवं चोरनिया पैन की उड़ाही और सफाई का कार्य तेज़ी से चल रहा है। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीनों की मदद से नहरों को अतिक्रमण मुक्त कर प्राकृतिक जल प्रवाह बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल से किसानों को दोहरा लाभ मिलने की उम्मीद है। एक ओर वर्षों से बंजर पड़ी कृषि भूमि तक फिर से सिंचाई का पानी पहुंचेगा, वहीं दूसरी ओर बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या में भी कमी आएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बहादुरपुर से गिलानी पैन तक जीर्णोद्धार और उड़ाही का कार्य समय पर पूरा हो जाता है, तो हजारों एकड़ कृषि भूमि दोबारा सिंचित हो सकेगी, जिससे फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके आधार पर गिलानी पैन के संपूर्ण जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।

अस्थावां के किसानों और ग्रामीणों के लिए यह पहल कृषि, जल निकासी और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

#अस्थावां #बिहार #सिंचाई #किसान #जलनिकासी #ग्रामीणविकास

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बिहार के 102 गांवों का चयन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में पेयजल...
17/07/2026

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बिहार के 102 गांवों का चयन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में पेयजल, शौचालय, सड़क और अन्य विकास कार्यों पर ₹20 लाख से ₹1 करोड़ तक खर्च किए जाएंगे।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला एवं ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। यह पहल विशेष रूप से दलित एवं महादलित समुदायों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

📍 नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड से चयनित गांव:
✅ देशना
✅ जंगीपुर
✅ पेसौरा
✅ कटहरी
✅ शहबाजपुर
✅ नौरोजपुर
✅ गोंगाचक
✅ लखनुबिगहा
✅ अम्बाबिगहा
✅ खोरमपुर

16/07/2026

पंचायत चुनाव अपडेट ℹ️
पहले होगा परिसीमन, आरक्षण का रोस्टर नए सिरे से लागू होगा, 2011 की जनगणना के आधार पर नया परिसीमन

15/07/2026

🚨अस्थावां में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में भर्ती का सुनहरा मौका!

अगर आपके परिवार, रिश्तेदार या दोस्तों में कोई Engineering या Chemistry से जुड़ा है, तो यह जानकारी उनके लिए बहुत काम की हो सकती है.

राजकीय पॉलिटेक्निक, अस्थावां (नालंदा) में Guest Instructor एवं Guest Lab Assistant के पदों पर Walk-in Interview आयोजित किया जा रहा है.

📌 शाखाएँ:
✅ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
✅ सिविल इंजीनियरिंग
✅ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
✅ रसायन विज्ञान (Chemistry)

🗓️ Walk-in Interview: 16 जुलाई 2026
📍 स्थान: राजकीय पॉलिटेक्निक, अस्थावां, नालंदा (बिहार)

📢 यह पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें, हो सकता है आपकी एक शेयर से किसी योग्य उम्मीदवार को नौकरी का अवसर मिल जाए।

नगर पंचायत अस्थावां बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नालों की सफाई अभियान में तेजी ला र...
14/07/2026

नगर पंचायत अस्थावां बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नालों की सफाई अभियान में तेजी ला रहा है। जेसीबी मशीन और सफाईकर्मियों की मदद से नालों से गाद, कचरा और झाड़-झंखाड़ हटाने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि समय रहते यह कार्य पूरा होने से बाजार और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी। आपके मोहल्ले में नालों की सफाई के बारे में क्या स्थिति है? कमेंट करके बताएं। #नगरपंचायत #स्वच्छता

Address

Asthawan
Nalanda
803107

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Asthawan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share