14/10/2025
*स्वच्छ भारत अभियान के तहत काशीपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
*काशीपुर, 14 अक्टूबर* – भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा स्वच्छोत्सव – स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्कूल, अलीगंज रोड काशीपुर में पूर्व प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच "स्वच्छता ही सेवा" तथा "एक पेड़ मां के नाम" विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता, “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट”, एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि काशीपुर नगर निगम श्री राहुल अग्रवाल तथा हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अर्पण शर्मा एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने जानकारी दी कि दिनांक15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काशीपुर में होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महापौर श्री दीपक बाली, अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी, काशीपुर उपस्थित रहेंगे।