IRB FIRST Uttarakhand Police

IRB FIRST Uttarakhand Police मित्रता, सेवा,सुरक्षा

आई0आर0बी0 परिवार द्वारा  सेवानिव्वृत अधिकारियों को दी विदाई__________________________________________________पुलिस विभाग...
30/05/2026

आई0आर0बी0 परिवार द्वारा सेवानिव्वृत अधिकारियों को दी विदाई
__________________________________________________
पुलिस विभाग एवं आईआरबी परिवार से दिनांक 31-05-2026 को अधिवर्षता अवधि पूर्ण कर सेवानिव्वृत होने वाले अधिकारीगण सहायक सेनानायक श्री प्रमोद कुमार साह एवं उपनिरीक्षक श्री चंद्र सिंह मेहता को आज दिनांक 30 मई 2026 को आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी में विदाई समारोह आयोजन कर उन्हें विदाई दी गई।
सेवानिव्वृत समारोह में सेनानायक आई0आर0बी0 प्रथम महोदय द्वारा सेवानिव्वृत अधिकारियों को मोमेंटो , प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर खुशहाल एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये विदाई दी गयी व उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये अहम योगदानो की सराहना की गई । इस अवसर पर उप सेनानायक श्री बिमल कुमार आचार्य , श्री अजय कुमार आर्य शिविरपाल एवं श्री पलविंदर सिंह आर0आई0 दूरसंचार द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियो के साथ बिताए गए पलों तथा सहायक सेनानायक श्री प्रमोद कुमार साह व उपनिरीक्षक श्री चंद्र सिंह मेहता द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया , समारोह में उपस्थित अधि0/कर्म0 द्वारा भी सेवानिव्वृत अधिकारियों को फूलमालायेंं पहनाकर शुभकामनाएं दी गयी । विदाई समारोह के अवसर पर उप सेनानायक श्री बिमल कुमार आचार्य , शिविरपाल श्री अजय कुमार आर्या ,आरआई आरटीसी श्री श्यामपाल सिंह , आरआई दूरसंचार श्री पलविंदर सिंह एवं सूबे0 सैन्य सहायक श्री योगेन्द्र सिंह अधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा सेवानिव्वृत अधि0 के परिजन/ रिश्तेदार मौजूद रहे।
मीडिया सैल
आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी,
बैलपडाव, नैनीताल।

आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी में मासिक सैनिक सम्मेलन/गोष्ठी का आयोजन ______________________________________________श्री अमित श...
29/05/2026

आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी में मासिक सैनिक सम्मेलन/गोष्ठी का आयोजन
______________________________________________

श्री अमित श्रीवास्तव (IPS) सेनानायक, महोदय आई0आर0बी0 प्रथम द्वारा आज दिनांक 29-05-2026 को वाहिनी मुख्यालय में अधि0/कर्म0 का मासिक सैनिक सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान सर्वप्रथम सूबे0सैन्य0सहायक द्वारा विगत माह हुये सम्मेलन में कर्मियो द्वारा रखी गयी समस्याओं एवं उनके निस्तारण के संबंध में की गयी कार्यवाही से अवगत कराया गया , तत्पश्चात महोदय द्वारा वाहिनी से बाहर व्यवस्थापन स्थलों में नियुक्त दलों के दलनायको/ प्रभारी दलनायको से वीडियो कॉल के माध्यम से कर्मियों के सामूहिक/ व्यक्तिगत समस्याए पूछे गये तथा सम्मेलन में उपस्थित दलों के एचक्यूएम/एएचक्यूएम द्वारा अपने- अपने दलों में नियुक्त अधि0/कर्म0 के व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया । महोदय द्वारा कार्मिकों के समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया तथा सभी दलों से अच्छे कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कृत किए जाने हेतु नामांकन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री बिमल कुमार आचार्य उप सेनानायक , श्री प्रमोद कुमार साह सहायक सेनानायक , श्री अजय कुमार आर्य शिविरपाल, श्री श्यामपाल सिंह आर0आई0 आर0टी0सी0 , श्री पलविंदर सिंह आर0आई0 दूरसंचार,श्री जोगेंद्र सिंह आशुलिपिक ,श्री गिरिजेश सिंह प्रभारी दलनायक , श्री केशर सिंह प्रधानलिपिक, श्री योगेंद्र सिंह अधिकारी सूबे0सैन्य0सहायक , श्रीमती रितु राणा आंकिक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस मॉर्डन स्कूल आईआरबी प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव मे हुआ टिनी टेल्स कार्नर (लाइब्रेरी ) का उद्घाटन ________________________...
26/05/2026

पुलिस मॉर्डन स्कूल आईआरबी प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव मे हुआ टिनी टेल्स कार्नर (लाइब्रेरी ) का उद्घाटन
__________________________________________________
आईआरबी प्रथम वाहिनी मे स्थापित पुलिस मॉर्डन स्कूल मे बच्चो हेतु टिनी टेल्स कार्नर ( tiny tales corner ) लाइब्रेरी का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद और डी ए वी पब्लिक स्कूल के सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्री एस पी श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया, जिनके द्वारा कलरव संस्था की तरफ से लाइब्रेरी हेतु ज्ञानवर्धक पुस्तके प्रधानाचार्य पुलिस मॉर्डन स्कूल को भेंट की गयी और भविष्य मे भी कलवर संस्था द्वारा और भी पुस्तके उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया , विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा बच्चों को खेल-खेल मे किताबों से जुड़ने और मानसिक विकास के लिये बचपन से ही पढ़ने की आदत डालना जरूरी है बताया गया , इस अवसर पर श्री अमित श्रीवास्तव (आईपीएस ) सेनानायक महोदय द्वारा विशिष्ट अतिथि महोदय का स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सेनानायक महोदय द्वारा अपने बचपन की कहानी सुनाकर सभी बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री बिमल कुमार आचार्य उप सेनानायक, श्री प्रमोद कुमार साह सहायक सेनानायक, श्री अजय कुमार आर्य शिविरपाल, श्री श्यामपाल सिंह रावत आर0आई0 आरटीसी, श्री पलविंदर सिंह आर0आई0 दूरसंचार, श्री योगेंद्र अधिकारी सूबे सैन्य सहायक एवं पुलिस मॉर्डन स्कूल के स्टॉफ व अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

आईआरबी प्रथम वाहिनी मे टीo बीo मुक्त अभियान के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन ---------------------------------------------...
25/05/2026

आईआरबी प्रथम वाहिनी मे टीo बीo मुक्त अभियान के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन
------------------------------------------------------------------
आईआरबी प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव चिकित्सालय मे रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर की टीम द्वारा ' टीबी मुक्त भारत ' अभियान के अंतर्गत 100 दिवस विशेष कैंप के तहत स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे वाहिनी मे नियुक्त कर्मियों, रिक्रूट आरक्षियों और वाहिनी आवासीय परिसर मे निवासरत कर्मियों के परिजनों का निशुल्क टीबी रोग जाँच किया गया तथा उसकी समय से रोकथाम एवं लक्षणों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी। चिकित्सा टीम मे रवि कुमार सीनियर सुपरवाइजर, कमल सैनी टेक्निशियन, मनोज पल सुपरवाइजर ,सोलोमन मेसी नर्स एवं वाहिनी फार्मासिस्ट बसंत बृजवाल मौजूद रहे।

25/05/2026

40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में तैनात आरक्षी स्व0 श्री राजीव रावत जी के असामयिक निधन पर श्री दीपम सेठ,DGP महोदय सहित समस्त बल दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।

23/05/2026

🙏 #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि 🙏
ऊधमसिंहनगर पुलिस, आरक्षी स्वर्गीय श्री विपिन बिष्ट जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है।
कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील एवं समर्पित पुलिसकर्मी के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय निधन पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
॥ ॐ शांति ॥ 💐🙏🏻
Uttarakhand Police
Udham Singh Nagar Police Uttarakhand
Nainital Police
Almora Police Uttarakhand
Pithoragarh Police Uttarakhand
Bageshwar Police Uttarakhand
Champawat police

आईआरबी प्रथम वाहिनी से जनपद नैनीताल में व्यवस्थापित सी दल में नियुक्त मुख्य आरक्षी 3175 अमित कुमार व आरक्षी 3425 मो इमरा...
22/05/2026

आईआरबी प्रथम वाहिनी से जनपद नैनीताल में व्यवस्थापित सी दल में नियुक्त मुख्य आरक्षी 3175 अमित कुमार व आरक्षी 3425 मो इमरान जो दिनांक 21-05-2026 को भवाली क्षेत्र के अंतर्गत कैंचीधाम रोड में ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त थे दोपहर के समय लगभग 14:15 बजे सेनेटोरियम -रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल महोदय के निर्देश पर दुर्घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त उक्त दोनों कर्म0 ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त आरक्षी के साथ तत्काल दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु पहुंचे । उक्त हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य व एक ड्राइवर शामिल थे। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई , जिनके शवों को उक्त कर्मचारियों द्वारा स्थानीय लोगों , एसडीआरएफ व एसएसबी के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

आईआरबी कर्मियों द्वारा लौटाया महिला का खोया हुआ पर्स -------------------------------------------------------------------...
21/05/2026

आईआरबी कर्मियों द्वारा लौटाया महिला का खोया हुआ पर्स
-------------------------------------------------------------------
वाहिनी से चारधाम ड्यूटी मे व्यवस्थापित डी दल मे नियुक्त मुख्य आरक्षी 3056 शेर सिंह व आरक्षी 3258 नाजिम हुसैन जो क़स्बा तिलवाड़ा थाना अगस्तमुनी जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्र मे दिनांक 20-05-2026 को ड्यूटी पर नियुक्त थे दौरान ड्यूटी एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा गाडी मे किसी महिला के गिरे पर्स को सुपुर्द किया गया, उक्त पर्स को पीआरडी जवान संजय लाल की मदद से चैक कर उसमे मिले आईडी के माध्यम से सम्बंधित को फोन द्वारा तत्काल सूचना दी गयी, प्राप्त सूचना के आधार पर महिला के ग्राम प्रधान द्वारा कर्म0 से संपर्क कर पर्स को सकुशल प्राप्त किया तथा कर्म0 के इस कार्य की सराहना करते हुये उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया।

Address

Bailparao
Nainital
263140

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IRB FIRST Uttarakhand Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IRB FIRST Uttarakhand Police:

Share