28/04/2022
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में परामर्श सत्र-"चुप्पी तोड़ो खुल के बोलो"का आयोजन
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय नैनी में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया जिसका विषय "चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो"था। इस कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक सलाहकार के रूप में डॉ रेनू सिंह, मनोविज्ञानशाला, प्रयागराज उत्तर प्रदेश उपस्थित थी। आपने स्नातक प्रथम वर्ष से लेकर स्नातकोत्तर वर्ष के छात्राओं का काउंसलिंग किया तथा उनकी मनोवैज्ञानिक समस्याओं को जानकर उनका निदान भी बताया आपने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं रहती हैं इन समस्याओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका समाधान खोजने की कोशिश करना चाहिए यदि समाधान खुद के स्तर की नहीं हैं तो किसी बड़े या मनोवैज्ञानिक परामर्श दाता से उसका समाधान करवाने का प्रयास करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनंदा चतुर्वेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि आज सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना तथा सामाजिक क्रियाकलापों में उनके योगदानो को बढ़ाना है। यदि एक छात्रा के रूप में आप अपनी समस्या को नहीं समझ पाती हैं कि समस्या क्या है?तो यह एक अध्यापक के लिए सोचनीय विषय हो जाता है कि छात्राओं या महिलाओं को समाज की प्रत्येक क्रियाकलापों में किस तरह से भागीदारी सुनिश्चित की जाए जिससे समाज उन्नति कर सके यदि हमारे बच्चे या बच्चियां अपनी बातों को अपने बड़ों या अभिभावकों के समक्ष नहीं रख पाती हैं तो इसके लिए हमें विशेष प्रयास करने की जरूरत है। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ नीतू सिंह ने छात्राओं को उत्साहित किया कि वे अपनी समस्याओं का बिना किसी झिझक के परामर्शदाता से समाधान पूछें आपने कार्यक्रम का बड़े ही शालीन तरीके से संचालन किया। इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के समन्वयक डॉ धीरेंद्र कुमार ने छात्राओं को अपने जीवन में किस तरह से छोटी-छोटी समस्याओं को अपने स्तर से हल करें , इस पर विस्तृत चर्चा की। मनोविज्ञान के प्रभारी डॉ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याएं होती हैं उससे परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि उसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए तथा एक विधिवत योजना के अनुसार उसको निस्तारित करने की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्वान प्राध्यापक डॉ मंजू लता, डॉ हरगोविंद चौरसिया, डॉ संदीप कुमार, डॉ नूर फातिमा तथा मीडिया प्रभारी डॉ भास्कर शुक्ला, डॉ अमित मिश्रा तथा कर्मचारी गण में श्री महावीर प्रसाद, (कार्यालय अधीक्षक),श्री उदय शंकर पाल, श्री रामबाबू, श्री गेंद लाल, श्री भवाना प्रसाद इत्यादि मौजूद रहे।