Police Station Nahan

Police Station Nahan OFFICIAL PAGE OF POLICE STATION NAHAN SADAR

दिनांक 25.05.2023 को ग्राम पंचायत बनेठी के 3-4 व्यक्ति एक व्यक्ति को थाना पर लाए जिन्होंने पुछने पर बताया कि यह व्यक्ति ...
27/05/2023

दिनांक 25.05.2023 को ग्राम पंचायत बनेठी के 3-4 व्यक्ति एक व्यक्ति को थाना पर लाए जिन्होंने पुछने पर बताया कि यह व्यक्ति 3-4 दिन से बनेठी क्षेत्र में घुम रहा था और इसका नाम पता पुछने पर हिंसक हो रहा था जिस संदर्भ में ये लोग इस व्यक्ति को थाना पर लाए है । जब थाना पर इस व्यक्ति से पुछताछ की गई तो यह सही से जबाब न दे पा रहा था और मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा था जिसने वामुश्किल अपना नाम राजु बतलाया और बार–बार अपना पत्ता गौंडा बोल रहा था । जिसका पुलिस द्वारा अस्पताल नाहन से मेडिकल मुलाहजा करवाया गया तथा थाना पर सुरक्षित रखा गया । दिनांक 26.05.2023 को सुबह जिला पुलिस कंट्रोल रुम गौंडा उ0प्र0 से बजरिया फोन संपर्क करके इसके स्थानीय थाना नबाबगंज का नंबर हासिल कर बातचीत की गई जहां से इसके गांव दुर्गागंज के सरपंच का फोन नं0 प्राप्त कर इसके घरवालों से बातचीत की गई तथा उनको इसकी फोटो व्हाटस एप करके व वीडियो काल करके इसकी पहचान सुनिश्चित की गई इसके परिवारजनों ने बताया कि इसका असल नाम शिव कुमार यादव पुत्र श्री कन्हैया लाल यादव है और यह लगभग 6-7 सालों से गुमशुदा है । इसके परिवार जन इसको लेने के लिए दुर्गा गंज गौंडा उत्तर प्रदेश से आ रहे हैं । पुलिस सदर थाना नाहन व उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त प्रयास से इस मंदबुद्धि व्यक्ति का अपने परिवार जनों से लगभग 6-7 सालों बाद मिलना संभव हो पाया है । आज दिनांक 27-05-2023 को शिव कुमार यादव का भाई राजकुमार यादव पुत्र श्री कन्हैया लाल यादव निवासी दुर्गा गंज प्युरशिव दयाल गंज तहसील तराब गंजजिला गोंडा उत्तर प्रदेश व उम्र 42 साल । श्री लाल जी यादव व अन्य साथी के साथ थाना पर हाजिर आए । राजकुमार यादव ने अपने भाई शिव कुमार यादव की शिनाख्त की तथा शिव कुमार यादव ने भी अपने भाई राज कुमार यादव को देखते ही पहचान लिया तथा बतलाया की यह इसका बड़ा भाई है । जो शिव कुमार यादव को इसके सगे भाई राजकुमार के हवाले किया गया ।

आज दिनांक 26.05.2023 को बनेठी बीट आरक्षी राजेश कुमार न0 573 थाना नाहन द्वारा ग्राम पंचायत बनेठी में सामुदायिक  योजना व न...
26/05/2023

आज दिनांक 26.05.2023 को बनेठी बीट आरक्षी राजेश कुमार न0 573 थाना नाहन द्वारा ग्राम पंचायत बनेठी में सामुदायिक योजना व नशा निवारण मीटिंग प्रधान श्रीमती बीना शर्मा की अध्यक्षता में की गई। जिसमे पंचायत के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे वा इसके अलावा नाहन खंड से विकास खंड अधिकारी श्री विवेक पोल जी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मीटिंग में आरक्षी राजेश कुमार न0 573 द्वारा नशा निवारण और अन्य योजनाओं के बारे में सभी पंचायत के सदस्यों को जानकारी दी गई, मुख्य बिंदु नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। गांव में भांग की खेती व कोई नशे से संबंधित कोई खरीद फरोख्त करता हो उसके बारे में भी आम जनता पुलिस को शिकायत कर सकती है और जिसकी जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी मेरे द्वारा दी गई और साथ में हिमाचल नशा मुक्त ऐप कोई सभी सदस्यों के फोन में डाउनलोड कराया गया। मीटींग में मोजुद सभी सदस्यों का आरक्षी राजेश कुमार न0 573 द्वारा धन्यवाद किया गया तथा पंचायत बनेठी के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग भी आरक्षी राजेश कुमार न0 573 के साथ रहा है।

15/04/2022

जिला में बच्चों के नदी में डूबने की घटनाएं सामने आ रही है। सभी अभिभावकों से निवेदन है कि वह अपने बच्चों को समझाएं कि वह अकेले किसी नदी या टैंक में तैरने ना जाएं।

20/11/2020

शिमला/नाहन, 20 नवंबर : हाल ही में सिरमौर से एसपी के पद से पुलिस मुख्यालय (Police Head Quarter)स्थानांतरित हुए आईपीएस (IPS) अजय कृष्ण श.....

05/11/2020
31/10/2020

सिरमौर :— जिला सिरमौर मे कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान अब पुलिस महकमे द्धारा नुक्कड नाटको के माध्य

31/10/2020
29/10/2020

नाहन, 29 अक्तूबर : डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज में सतौन के रहने वाले चंबेल सिंह को आपातकालीन स्थिति में दुर्लभ ब्ल....

28/10/2020

*****जिला पुलिस सिरमौर ने किया " रन फ़ॉर यूनिटी" का आयोजन******।
आज दिनांक 28.10.2020 को पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “पुलिस कल्याण सप्ताह” के अन्तर्गत ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में “Run for Unity ” का आयोजन जिला पुलिस सिरमौर द्वारा किया गया। जिसमें जिला पुलिस सिरमौर, छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी, धौलाकुंआ व जिला युवा एवं खेल विभाग के प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 21 अक्तूबर को शहीद हुए जवानों की याद में पूरे भारतबर्ष में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसी के अन्तर्गत राष्ट्र की एकता, अखण्ड़ता के लिए “Run for Unity ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्तमान कोरोना महामारी को मध्यनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को इस महामारी से बचाव के लिए फेस मास्क, परस्पर उचित सामाजिक दूरी एवं सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने आदि नियमों के पालन करने के लिए कहा और युवा पीढ़ी को नशा की बुराई से भी दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने सभी से यह भी आग्रह किया कि सभी प्रतिभागी अपने आसपड़ोस के लोगों को भी उक्त नियमों के बारे में जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक महोदय ने हरी झंड़ी दिखाकर “Run for Unity ” में शामिल प्रतिभागियों को रवाना किया व स्वयं भी दौड़ में हिस्सा लिया।
जय हिंद

28/10/2020

-

24/10/2020

Address

Nahan
173001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Police Station Nahan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Police Station Nahan:

Share