Pyare Khan - Haq Ki Awaz

Directions

Pyare Khan - Haq Ki Awaz Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pyare Khan - Haq Ki Awaz, Social service, Nagpur.

104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की तैयारियों के सिलसिले में नागपुर के पुलिस आयुक्त आईपीएस विश्वास नां...
07/07/2026

104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की तैयारियों के सिलसिले में नागपुर के पुलिस आयुक्त आईपीएस विश्वास नांगरे पाटिल सहाब ने ताजबाग दरगाह परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया।

इस दौरान उर्स में आने वाले लाखों ज़ायरीन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक इंतज़ामों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे ज़िया खान, सेक्रेटरी ताज अहमद राजा, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र जिचकर, ट्रस्टी हाजी फारूक बावला, मुस्तफ़ा टोपीवाला, गजेंद्र पाल लोहिया एवं हाजी इमरान ताज़ी उपस्थित रहे।

उर्स की तैयारियाँ निरंतर जारी हैं।

104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मुबारक अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडक...
07/07/2026

104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मुबारक अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट कर उर्स में पधारने हेतु सादर आमंत्रण पत्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन जनाब प्यारे ज़िया खान, सेक्रेटरी जनाब ताज अहमद राजा, वाइस चेयरमैन श्री सुरेंद्र जिचकर, ट्रस्टी जनाब हाजी फारूक बावला, जनाब मुस्तफ़ा टोपीवाला, श्री गजेंद्र पाल लोहिया तथा जनाब हाजी इमरान ताज़ी उपस्थित रहे।

अल्लाह तआला से दुआ है कि 104वाँ उर्स-ए-मुबारक अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम लेकर कामयाबी के साथ संपन्न हो।

104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मुबारक अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के माननीय मंत्री एवं भारतीय जनता प...
07/07/2026

104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मुबारक अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के माननीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उर्स-ए-मुबारक में पधारने हेतु सादर आमंत्रण पत्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन जनाब प्यारे ज़िया खान, सेक्रेटरी जनाब ताज अहमद राजा, वाइस चेयरमैन श्री सुरेंद्र जिचकर, ट्रस्टी जनाब हाजी फारूक बावला, जनाब मुस्तफ़ा टोपीवाला, श्री गजेंद्र पाल लोहिया तथा जनाब हाजी इमरान ताज़ी उपस्थित रहे।

अल्लाह तआला से दुआ है कि 104वाँ उर्स-ए-मुबारक अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम लेकर सफलतापूर्वक संपन्न हो।

104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मुबारक अवसर पर हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन जनाब प्यारे ...
07/07/2026

104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मुबारक अवसर पर हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन जनाब प्यारे ज़िया खान एवं Ashmi Group of Companies की जानिब से उर्स मुबारक के आयोजन हेतु ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) का सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर यह सहयोग राशि नागपुर के पुलिस आयुक्त श्री विश्वास नांगरे पाटिल साहब के शुभ हाथों द्वारा हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट को सौंपी गई।

यह सहयोग उर्स मुबारक की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लाखों ज़ायरीन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

अल्लाह तआला इस नेक ख़िदमत को क़ुबूल फ़रमाए और सभी ख़िदमतगारों को बेहतर जज़ा-ए-ख़ैर अता फ़रमाए। आमीन।

25/02/2026

Nagpur Ka Sabse Bada Eid Bazar ❤️😍

Address

Nagpur
440 001 – 440 037

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pyare Khan - Haq Ki Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share