12/04/2026
प्रेस विज्ञप्ति
नागपुर शहर में हुक्का पार्लरों के विरोध को लेकर भीम सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। नागपुर के माननीय जिलाधिकारी श्री कुमार आशीर्वाद (IAS) को दिए गए निवेदन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि 8 दिनों के भीतर सभी हुक्का पार्लर पूर्णतः बंद किए जाएं, अन्यथा भीम सेना की ओर से माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय, हैदराबाद हाउस, नागपुर के समक्ष वृहद आंदोलन किया जाएगा।
निवेदन के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि माननीय जिलाधिकारी महोदय ने इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्त से चर्चा कर नागपुर शहर के हुक्का पार्लरों को पूर्णतः बंद करने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद भीम सेना ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर ठोस एवं दृश्यमान कार्यवाही नहीं होती है, तो आंदोलन अवश्य किया जाएगा।
भीम सेना ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि हुक्का पार्लरों के विरोध में अब तक आठ बार लिखित निवेदन दिए जा चुके हैं, फिर भी नागपुर शहर के हुक्का पार�