Manoj Rathi

Manoj Rathi निःशुल्क मोहनश्री विद्यापीठ (स्व. श्री मोहनलाल जी राठी की स्मृति में राठी परिवार द्वारा संचालित)

एक सेवा का कार्य यह भी..🙏🙏आज तक कई छोटे से मानवता के कार्य करने का प्रयास किया है पर किसी के गिरवी रखे हुए मकान के कागज ...
24/06/2025

एक सेवा का कार्य यह भी..🙏🙏

आज तक कई छोटे से मानवता के कार्य करने का प्रयास किया है पर किसी के गिरवी रखे हुए मकान के कागज वापस देने में बहुत संतुष्टि मिली..💐💐

गरीबी और उस पर बीमारी पूरे परिवार को तोड़ कर रख देती हैं.. खजूर वाले बाबा की दरगाह के पास टॉपरी निवासी रघुनाथ जो कि कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हो गया था.. घर में अकेला कमाने वाला शख्स था.. बीमारी की वजह से परिवार पर ओर संकट आ गया पहले पत्नी ने घर के छोटे मोटे सामान बेचकर पति का इलाज करवाया और बाद में इलाज के लिए मकान तक गिरवी रखने की नौबत आ गई.. कुछ दिन पहले उनकी पत्नी मेरे पास आई और अपनी पीड़ा बताई तब मोहन श्री फाउंडेशन द्वारा उन्हें उपचार ओर घरेलू जरूरतों के लिए चालीस हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई थी..

थोड़े दिन पहले उनकी पत्नी ने बताया कि मकान गिरवी रख कर उपचार के लिए पचास हजार रुपए किसी से लिए थे अब उनकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि फिर से पचास हजार रुपए की व्यवस्था करके मकान वापस छुड़वा ले.. अगर परिवार के सर से छत भी हट जाती तब उनकी स्थिति का अंदाजा लगाया ही जा सकता है तब मेने देवचंद्र नामक व्यक्ति जिनके पास मकान गिरवी रखा हुआ था उनसे बात की तो उन्होंने भी पीड़ित की स्थिति देखकर बड़ा मन दिखाते हुएं पहले ब्याज माफ करने ओर फिर मूल में भी समझौता करने की बात की.. चार दिन पहले उन्हें बुलाकर मेने उन्हें तीस हजार रूपये देकर मकान के कागजात वापस लेकर रघुनाथ जी ओर उनकी पत्नी को सौंप दिए..

भाइयों आपके आसपास अगर कोई परिवार वाकई में पीड़ित हैं तो आप उनकी जरूर मदद करे और संभव नहीं हो ओर व्यक्ति की स्थिति मदद लायक हो तो मोहनश्री फाउंडेशन के पास जरूर भेजे.. सभी की तो नहीं पर कुछ की मदद करने का हर संभव प्रयास हमारे परिवार द्वारा किया जाएगा..🙏🙏

मोहन श्री फाउंडेशन (स्वर्गीय श्री मोहनलाल जी राठी की स्मृति में राठी परिवार द्वारा संचालित बिना किसी बाहरी या शासकीय सहायता प्राप्त)

मनोज राठी (बारदाना वाला)
9827086137

Address

Jawahar Marg
Nagda
456335

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manoj Rathi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category