10/04/2026
NIFAA Rajasthan की तरफ से
#विनम्र #श्रद्धांजलि #दादा
निफा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष #श्री #अनिमेष #देबरॉय (कोलकाता )के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। समाज के लिए कुछ करने की सदैव इच्छा रखने वाले अनिमेष देबरॉय के नेतृत्व में निफा ने बहुत से सामाजिक कार्य देश भर में किए। पश्चिमी बंगाल में केवल महिलाओं का रक्त दान शिविर लगाने, देश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्लोबल साइकिल राइड, विश्व माहवारी दिवस पर देश भर में निशुल्क बाला पैड बाँटने, उड़ीसा व पश्चिमी बंगाल में तूफ़ान व बाड़ पीड़ितों की मदद, सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए त्रिपुरा व अन्य जगहों में संस्कृतिक उत्सव जैसे अनेक कार्य उन्होंने किए।
उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
धर्मेन्द्र प्रजापति
प्रदेश अध्यक्ष निफा राजस्थान