Nagaur - नागौर

Nagaur - नागौर Nagaur (नागौर) is a city in the state of Rajasthan in India. It is the administrative headquarters of Nagaur District.

The Nagaur city lies about midway between Jodhpur and Bikaner. The kingdom of Ahichhatrapur which Arjun is said to have conquered and subsequently offered to his Guru Dronacharya, was perhaps some of the area of the Nagaur district. The birth place of Meera and Abul Fazal, Nagaur district has a Charbhuja and Parsawanath Temple at Merta and the Dargah of Sufi Saint Tarkin at Nagaur city. Nagaur als

o witnessed the valour of Great Rao Amar Singh Rathore who challenged the mighty Mughal Empire. The large old Fort has many glorious tales of bravery of the erstwhile rulers of the states.

75th Independence Day..Aajadi Ka Amrit Mahotsav Nagaur - नागौर
15/08/2022

75th Independence Day..
Aajadi Ka Amrit Mahotsav Nagaur - नागौर

नागौर में बदला मौसम:तेज अंधड़ के बाद बरसे बदरा, बारिश से मौसम हुआ सुहावना......नागौर में मौसम ने शुक्रवार दोपहर बाद एक बा...
28/05/2021

नागौर में बदला मौसम:तेज अंधड़ के बाद बरसे बदरा, बारिश से मौसम हुआ सुहावना......

नागौर में मौसम ने शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर अचानक करवट ली। दिनभर तेज धूप रही और दोपहर को जिले के डीडवाना, डेगाना, परबतसर और कुचामन क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी चली। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। दोपहर बाद अंधड़ और बारिश के बाद छाये रहे बादलों से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे जिले में लोगों को तेज गर्मी से भी राहत मिली।

सावधान!!!! नागाौर में ताऊ ते तूफ़ान आने वाला है:गांव-ढाणी तक प्रशासन की टीम अनाउंसमेंट के सहारे कर रही सचेत, पम्प संचालको...
18/05/2021

सावधान!!!! नागाौर में ताऊ ते तूफ़ान आने वाला है:
गांव-ढाणी तक प्रशासन की टीम अनाउंसमेंट के सहारे कर रही सचेत, पम्प संचालकों को 500 लीटर पेट्रोल व 1000 लीटर डीजल का रिजर्व स्टॉक रखने के आदेश|

चक्रवाती तूफान का नागौर में 2 दिन रहेगा असर, 64 से 200 एमएम तक हो सकती है बारिश:-
सावधान!!! ताऊ ते तूफ़ान आ रहा है, कोई भी घरों से बेवजह बाहर न निकले व सचेत रहे। इस अनाउंसमेंट के सहारे जिले के प्रत्येक गांव-ढाणी में प्रशासन लोगों को चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ के संभावित खतरे को लेकर आगाह कर रहा है। चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ आज से नागौर में असर दिखाएगा। चक्रवात के राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही मंगलवार को नागौर में तूफानी हवाओं (50 से 60 किमी प्रति घंटा) के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है। तूफान जिले में कई स्थानों पर तबाही मचा सकता है। अलर्ट के बाद प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रदेश के नागौर शहर का आज स्थापना दिवस ( Nagaur Foundation Day ) है। हर वर्ष अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ही नागौर का स्थ...
14/05/2021

प्रदेश के नागौर शहर का आज स्थापना दिवस ( Nagaur Foundation Day ) है। हर वर्ष अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ही नागौर का स्थापना दिवस आता है। ख़ास बात ये है कि जहां राजधानी जयपुर, जोधपुर और बीकानेर सहित कई ज़िलों का सार्वजनिक घोषित स्थापना दिवस है वहीं नागौर अब तक इससे महरूम है। यदि नागौर के इतिहास से जुड़े कई दस्तावेजों को देखें तो अक्षय तृतिया के दिन ही इस शहर की स्थापना होना मानते हैं।

********नागौर जिले में धार्मिक स्थल*********

- वीर तेजाजी का मन्दिर खरनाल गाँव
- संत लिखमिदास जी महाराज मंदिर अमरपुरा गाँव
- पशुपतिनाथ मंदिर माझंवास नागौर
- चतुरदासजी महाराज मंदिर बुटाटी गाँव
- हरीराम जी महाराज मंदिर झोरङा गाँव
- मीरा बाई मन्दिर मेङता गाँव
- दधिमती माता मंदिर गोठ मागलोद गाँव जायल
- सूफी हमीदुद्दीन नागौरी दरगाह
- बड़े पीर साहब गोस पाक की दरगाह

******आवागमन********

हवाई अड्डा : सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर विमानक्षेत्र है। यह जगह नागौर से 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेल मार्ग : नागौर का सबसे बङा रेल्वे स्टेशन मेड़तारोड़ का है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन नागौर में है।सड़क मार्ग : नागौर के लिए सीधी बस-सेवा है। दिल्ली, अहमदाबाद, अजमेर, आगरा, जयपुर, जैसलमैर और उदयपुर से बस-सेवा की सुविधा उपलब्ध है।

Address

Nagaur
341001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagaur - नागौर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share