Nabinagar, Aurangabad, Bihar

Nabinagar, Aurangabad, Bihar बिहार का चितौंडगढ। A well known place Nabinagar Under Aurangabad District of Bihar

नबीनगर को चितौड़गढ़ के नाम से जाना जाता है लेकिन UGC और आरक्षण सुधार आंदोलन के पक्ष में एक भी नेता आगे नहीं आ रहे हैं, फ...
26/08/2026

नबीनगर को चितौड़गढ़ के नाम से जाना जाता है
लेकिन UGC और आरक्षण सुधार आंदोलन के पक्ष में एक भी नेता आगे नहीं आ रहे हैं, फिर काहे का चितौड़गढ़,
सब के सब राजनीति के गुलाम हैं, कोई न्याय के पक्ष में नहीं खड़ा दिख रहा है

04/08/2026
24/05/2026

रविंद सिंह भाटी हम सबके लिए प्रेरणा श्रोत हैं, वे आपके सोच से ऊपर हैं

विकाश कुमार सिंह
21/05/2026

विकाश कुमार सिंह

🚨*नबीनगर में 11 हजार वोल्ट करंट से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम* 🛑📰 खबर विस्तार से:औरंगाबाद जिला (बिहार) के नबीन...
02/05/2026

🚨*नबीनगर में 11 हजार वोल्ट करंट से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम* 🛑

📰 खबर विस्तार से:

औरंगाबाद जिला (बिहार) के नबीनगर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

नबीनगर पुरानी पीएनबी के सामने पटना जाने वाली मंटू बस की छत पर सामान चढ़ाने-उतारने के दौरान एक मजदूर युवक की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान भवानोखाप निवासी विनोद राम, पिता विश्वनाथ राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बस के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की नंगी बिजली तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने नबीनगर-स्टेशन मुख्य सड़क पर शव रखकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और बस मालिक से उचित मुआवजे की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही नबीनगर थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार उपाध्याय और चंद्रगढ़ पंचायत के मुखिया अमोद चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। प्रशासन ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल, औरंगाबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग और अव्यवस्थित बस ठहराव को लेकर लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नबीनगर में करोड़ों की लागत से बस स्टैंड बना है, लेकिन बसें अब भी सड़क किनारे खड़ी होती हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ता जा रहा है।

05/11/2025

एक दूसरे को समर्थन देने के बाद, नबीनगर विधानसभा से अमोद चंद्रवंशी और मृत्युंजय यादव दोनों जीत रहे हैं
#कटाक्ष

Address

Nabinagar, Aurangabad
Nabinagar
824301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nabinagar, Aurangabad, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share