Dayanand Public School Pandusar nabha

Dayanand Public School Pandusar nabha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dayanand Public School Pandusar nabha, Public School, DAYANAND PUBLIC SCHOOL PANDUSAR NABHA, Nabha.

14/05/2026
दयानंद पब्लिक स्कूल की एनसीसी कैडेट्स को मिला 'बेस्ट कैडेट' सम्मान दयानंद पब्लिक स्कूल, पांडूसर, नाभा की दो प्रतिभाशाली ...
08/05/2026

दयानंद पब्लिक स्कूल की एनसीसी कैडेट्स को मिला 'बेस्ट कैडेट' सम्मान

दयानंद पब्लिक स्कूल, पांडूसर, नाभा की दो प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट्स, लक्ष्मी खट्टर और मैहकप्रीत कौर, ने स्कूल का मान बढ़ाया है। दिनांक 04 मई 2026 को 14 पंजाब बटालियन एनसीसी, नाभा द्वारा इन्हें 'बेस्ट कैडेट्स अवार्ड-2025' और 6000 रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ब्रिगेडियर एच.एस. संधु, ग्रुप कमांडेंट तथा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गौरव थप्पा द्वारा प्रदान किया गया। स्कूल लौटकर दोनों कैडेट्स ने अपनी इस उपलब्धि को प्रधानाचार्य सुभाष चंद भारद्वाज के साथ साझा किया। प्रधानाचार्य ने कैडेट्स को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
प्रधानाचार्य ने कहा, "यह स्कूल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है और सभी छात्र-छात्राओं के लिए अनुशासन, सेवा भावना और उत्कृष्टता की प्रेरणा बनेगी।"

Dayanand Public School, Pandusar, NabhaCBSE CBP on Use of Artificial Intelligence in classroomsMay 02, 2026One day CBSE ...
04/05/2026

Dayanand Public School, Pandusar, Nabha

CBSE CBP on Use of Artificial Intelligence in classrooms

May 02, 2026

One day CBSE training programme on the 'Use of Artificial Intelligence in the classrooms' was organized in Dayanand Public School, Pandusar, Nabha on May 2,2026. Mr Napoliyan Nelson, PGT, Chandigarh Baptist School, Chandigarh and Ms. Minakshi Janjua, TGT, Guru Teg Bahadur Public School, Bardwal, Dhuri were the resource persons for the day. The program started with Deep Prajwalan by the resource persons along with the Principal. The purpose of the training was to equip teachers with the necessary knowledge and skills to effectively integrate AI into the teaching-learning process. The session focused on enhancing educators’ understanding of Artificial Intelligence and its growing importance in modern education which emphasizes the development of 21st-century skills among students.
During the training, expert resource persons introduced the participants to the basic concepts of Artificial Intelligence and explained how these can be incorporated across various subjects. The session included demonstrations of AI tools that can be used for lesson planning, assessment and personalized learning. Teachers were actively engaged through interactive activities, discussions and real-life classroom examples, which helped them understand how AI can make teaching more effective and student-centered. The training also highlighted the importance of ethical and responsible use of AI in education.
The programme proved to be highly informative and enriching, as it enhanced the confidence of teachers in using technology in classrooms. Overall, the training was a valuable initiative that encouraged educators to embrace modern pedagogical practices and prepare students for a technologically advanced future. In the end, the token of gratitude was given to both the resource persons. The program ended with Sukhna Mantra.

Dayanand Public School, Pandusar, NabhaCBSE CBP on Life SkillsMay 01, 2026A Capacity Building Programme (CBP) on Life Sk...
04/05/2026

Dayanand Public School, Pandusar, Nabha

CBSE CBP on Life Skills

May 01, 2026

A Capacity Building Programme (CBP) on Life Skills was organised by Dayanand Public School Pandusar Nabha on May 1,2026. Ms. Amanpreet Kaur Bedi, Principal Sri Guru Gobind Singh Collegiate Public School, Chandigarh and Ms. Amandeep Sharma, Principal Himland Public School Dirba were the resource persons. The workshop started with Deep Prajwalan by both the resource persons and Principal of the school . It aimed at enhancing teachers’ understanding of the importance of life skills in students’ holistic development.
The programme focused on essential life skills such as critical thinking, decision-making, effective communication, problem-solving, self-awareness, empathy and stress management. The resource persons shared innovative strategies and interactive activities to integrate life skills into classroom teaching.
The workshop highlighted the role of teachers in nurturing emotionally balanced, confident and responsible learners. Various practical examples, group discussions and activity-based learning methods were demonstrated to make teaching more engaging and effective.
Ms. Amanpreet Kaur Bedi and Ms. Amandeep Sharma imparted valuable insights and taught modern pedagogical approaches to promote life skills among students. They expressed their commitment to implementing these strategies in the classroom to ensure the overall personality development of learners.
The programme proved to be highly informative and enriching, empowering educators to create a supportive and skill-oriented learning environment in schools.
After both the sessions, a token of remembrance was given to both the resource persons. The workshop ended with Sukhna Mantra.

दयानंद पब्लिक स्कूल,नाभा में संगठन मंत्री श्री राजेंद्र जी का प्रवासदयानंद पब्लिक स्कूल, पांडूसर, नाभा में दिनांक 29 अप्...
30/04/2026

दयानंद पब्लिक स्कूल,नाभा में संगठन मंत्री श्री राजेंद्र जी का प्रवास

दयानंद पब्लिक स्कूल, पांडूसर, नाभा में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को संगठन मंत्री पंजाब प्रांत श्री राजेंद्र जी का प्रवास रहा। माता सरस्वती वंदन एवं पुष्प अर्पण के बाद विद्यालय के प्राचार्य श्री सुभाष चंद भारद्वाज एवं अध्यक्ष श्री इंदर राज नैय्यर ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ श्री परमार जी एवं परमजीत जी भी उपस्थित रहे।
श्री राजेंद्र जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करने तथा मोबाइल फोन का न्यूनतम प्रयोग करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने उनके प्रेरक उद्बोधन पर तालियां बजाकर स्वागत किया। अंत में प्राचार्य ने श्री राजेंद्र जी एवं अन्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। यह कार्यक्रम स्कूल परिवार के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

विभागीय प्रधानाचार्य बैठक दयानंद पब्लिक स्कूल, पांडूसर, नाभा में संपन्नदयानंद पब्लिक स्कूल, पांडूसर, नाभा में 29 अप्रैल ...
30/04/2026

विभागीय प्रधानाचार्य बैठक दयानंद पब्लिक स्कूल, पांडूसर, नाभा में संपन्न

दयानंद पब्लिक स्कूल, पांडूसर, नाभा में 29 अप्रैल 2026 को विभागीय प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन हुआ। संगठन मंत्री श्री राजेंद्र कुमार जी तथा महामंत्री श्री संदीप धुडिया जी, पंजाब प्रांत की गरिमामयी उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई। मां सरस्वती की भावपूर्ण वंदना के बाद विद्यालय प्राचार्य श्री सुभाष चंद भारद्वाज जी, अध्यक्ष श्री इंदर राज नैय्यर जी, प्रबंधक श्री सतीश मुखेजा जी एवं विभाग सचिव श्री प्रमोद जैन जी द्वारा दोनों अतिथियों को श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रथम सत्र में संगठन मंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पौधा रोपण, कोल्ड ड्रिंक्स एवं प्लास्टिक के परहेज तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों पर मार्गदर्शन दिया। छह विभागों से कुल 44 प्रतिभागियों की भागीदारी वाली यह बैठक तीन सत्रों एवं विभिन्न गतिविधियों में विभाजित रही। संकुल संयोजकों ने अपने संकुलों की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की।
अंतिम सत्र में श्री संदीप धुडिया जी ने विद्या भारती के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। वंदे मातरम के 150 वर्ष 25 सितंबर को राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाए जाने की जानकारी, संत रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर प्रत्येक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने के सुझाव दिए तथा 8वीं एवं 10वीं कक्षा के उत्कृष्ट परिणामों पर बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन के बाद वंदे मातरम् के गान से बैठक का समापन हुआ।

*Pride of Dayanand: Dr. Harleen Kaur**One more feather in the cap of Dayanand.*​The Management, Teachers, Parents and st...
30/04/2026

*Pride of Dayanand: Dr. Harleen Kaur*

*One more feather in the cap of Dayanand.*

​The Management, Teachers, Parents and students are immensely proud to share the stellar achievement of *our alumna, Dr. Harleen Kaur, who has carved a niche for herself in the global medical arena. Dr. Harleen Kaur is currently pursuing her MD in Vascular and Interventional Radiology* at the prestigious *Saint Louis University (SLU)* in the *United States.*
​In a remarkable testament to her dedication and expertise, *she is one of only 16 individuals selected worldwide for this highly specialized and competitive program— and a feat that highlights her position among the elite in the field of radiology.*


*​A Legacy of Excellence*
​Dr. Harleen’s success reinforces our school's commitment to nurturing global leaders and high achievers. Her journey reminds us that with perseverance and a clear vision, the world is truly a canvas for our students' ambitions.
​We congratulate Dr. Harleen Kaur on this monumental milestone and wish her continued success as she advances the frontiers of medical science in the United States!

क्षेत्रीय विषयों की बैठक का शुभारंभ एवं समापन सत्रदिनांक : 26/04/2026 से 27/04/2026दयानंद पब्लिक स्कूल पांडूसर नाभा में ...
29/04/2026

क्षेत्रीय विषयों की बैठक का शुभारंभ एवं समापन सत्र

दिनांक : 26/04/2026 से 27/04/2026

दयानंद पब्लिक स्कूल पांडूसर नाभा में 26/4/26 को शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के क्षेत्रीय विषयों की बैठक में श्री विजय जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री, श्री दिलाराम चौहान क्षेत्रीय महामंत्री, श्री बाल कृष्ण जी क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री, डॉक्टर गगनदीप शर्मा की उपस्थिति में मां सरस्वती की वंदना के साथ प्रथम सत्र शुरू हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष भारद्वाज द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी की सदस्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा की पुस्तक गर्भ संस्कार का विमोचन माननीय उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया तत्पश्चात क्षेत्रीय महामंत्री श्री दिलाराम जी ने अपने उद्बोधन में प्रैक्टिकल लर्निंग अप्रोच, स्किल डेवलपमेंट, कोलैबोरेशन, नवाचार एवं प्रोब्लम सॉल्विंग जैसे विषयों को शामिल किया। अंत में आदरणीय विजय जी ने गर्भ संस्कार और कौन से विषय इंपॉर्टेंट और कौन से विषय अर्जेंट को देखने की जरूरत पर विशेष जोर दिया। वंदे मातरम् के साथ प्रथम सत्र संपन्न हुआ।
दयानंद पब्लिक स्कूल,पांडूसर, नाभा में 27/04/2026 क्षेत्रीय विषयों की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र में श्री विजय जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री, श्री दिलाराम चौहान जी क्षेत्रीय महामंत्री, श्री बाल किशन जी क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री, श्री सुरेंद्र अत्री जी संरक्षक विद्या भारती हरियाणा, श्री जयदेव बातिश जी संरक्षक विद्या भारती पंजाब, श्री सुभाष महाजन जी कौशल विकास प्रमुख पंजाब, विद्यालय के प्रधान श्री इंद्र राज जी एवं प्रधानाचार्य श्री सुभाष भारद्वाज जी उपस्थित रहे। बैठक में 37 विषय संयोजक 22 सह-संयोजक 4 प्रभारी एवं 4 प्रमुख सहित कुल प्रतिभागिता 67 रही। सात सत्रों में चली इस बैठक के सभी विषयों पर गहनता से चर्चा की गई। मां सरस्वती की वंदना के साथ सत्र शुरू हुआ। अधिकारियों के परिचय उपरांत श्री बालकृष्ण जी ने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन,वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष तथा स्वदेशी पर बात की।अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सुरेंद्र अत्री जी ने सभी विषयों के ऊपर से नीचे तक के मूल्यांकन की बात कही, धन्यवाद ज्ञापन श्री दीलाराम जी द्वारा रहा। अंत में श्री विजय नड्डा जी ने विद्या भारती द्वारा दी जाने वाली शिक्षा को तपस्या और साधना के समान बताया तथा विद्या भारती हम में कितनी समाहित हुई, को विचारने की बात की। बैठक का समापन वंदे मातरम से हुआ।

First PTM Sparks Strong Parent-Teacher PartnershipsDayanand Public School, Pandusar, Nabha, successfully organized the f...
11/04/2026

First PTM Sparks Strong Parent-Teacher Partnerships

Dayanand Public School, Pandusar, Nabha, successfully organized the first Parent-Teacher Meeting (PTM) of the 2026-27 academic session on Saturday, April 11, 2026. The event covered Class - Nursery to X and Class XII, with each class holding sessions in their respective classrooms to enable personalized interactions.
A large number of parents attended, fostering strong home-school collaboration. Teachers shared detailed progress reports on students' academic performance, attendance, and behaviour from the initial term. Key discussions focused on strategies to enhance learning outcomes, effective homework routines, and preparation for upcoming assessments.
Parents actively participated, sharing concerns and suggestions regarding curriculum support and extracurricular activities. Principal Sh. Subash Bhardwaj emphasized holistic child development and the school's commitment to excellence. The PTM concluded on a positive note, strengthening parent-teacher bonds for the session ahead.

दयानंद पब्लिक स्कूल पांडुसर नाभा में हनुमान जयंती मनाई गईहनुमान जयंती भारत का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान हनुमान जी ...
08/04/2026

दयानंद पब्लिक स्कूल पांडुसर नाभा में हनुमान जयंती मनाई गई

हनुमान जयंती भारत का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जयंती का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। दयानंद पब्लिक स्कूल पांडूसर,नाभा मेें 2 अप्रैल 2026 को विद्यालय में बल,बुद्धि और निष्ठा देने वाले एवं अष्ट चिरंजीवियों में से एक हनुमान जी की जयंती मनाई गई। विद्यालय में वैदिक मंत्रों के साथ प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज जी ने हनुमान जी की पूजा करते हुए पुष्प अर्पित किए। शिक्षकों और छात्रों ने भी पुष्प अर्पित कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Address

DAYANAND PUBLIC SCHOOL PANDUSAR NABHA
Nabha
147201

Telephone

9914134321

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dayanand Public School Pandusar nabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category