30/01/2025
आज दिनांक 30 जनवरी को मुजफ्फरपुर, डुमरी, गोबरसही में अखिल भारतीय कानू हलवाई विचार मंच के द्वारा कानू हलवाई समाज के छायावादी युग के चार स्तम्भों में से एक हिन्दी कवि, उपन्यासकार, निबंधकार, नाट्यकार, महाकवि #जयशंकरप्रसाद जी की जयंती मंच के सहसंयोजक अनिल गुप्ता के आवास पर मनाया गया। सभी उपस्थित लोगों ने महाकवि के जीवन पर प्रकाश डाला और तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मंच के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र गुप्ता, प्रो जनमेजय प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष संजय गुप्ता, भोला गुप्ता किशोर, कृष्ण मुरारी मुरली, अर्जुन गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार गुप्ता,नन्द किशोर गुप्ता, परितोष कुमार किरण, राकेश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, प्रभू साह, अभाष कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, उमेश साह, बादल गुप्ता, धर्मनाथ साह, रंजन कुमार, दिलीप गुप्ता, कृष्णकांत कुमार, सुनील कुमार, आदि। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रो. जनमेजय प्रसाद, संचालन अखिल भारतीय कानू हलवाई विचार मंच के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र गुप्ता और धन्यावाद ज्ञापन राकेश कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।