11/01/2026
आसान है करना प्रधानमंत्री की आलोचना मुख्यमंत्री की करना उससे थोड़ा मुश्किल विधायक की आलोचना में ख़तरा ज़रूर है लेकिन ग्राम प्रधान के मामले में तो पिटाई होना तय है।
अमेज़न के वर्षा वनों की चिंता करना कूल है हिमालय के ग्लेशियरों पर बहस खड़ी करना थोड़ा मेहनत का काम, बड़े पावर प्लांट का विरोध करना एक्टिविज्म तो है जिसमें पैसे भी बन सकते हैं लेकिन पास की नदी से रेत बजरी भरते हुए ट्रैक्टर की शिकायत जानलेवा है।
स्थानीयता के सारे संघर्ष खतरनाक हैं भले ही वे कविता में हों या जीवन में।
प्रदीप सैनी लोक पंक्तियाँ