सखी वन स्टॉप सेन्टर,मुजफ्फरनगर

सखी वन स्टॉप सेन्टर,मुजफ्फरनगर One stop centre muzaffarnagar 🌷🌷

दिनांक 2.1.2023 को थाना खतौली से एक लापता मूकबधिर महिला को वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर में अल्पावास हेतु लाया गया महिला अत...
11/01/2023

दिनांक 2.1.2023 को थाना खतौली से एक लापता मूकबधिर महिला को वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर में अल्पावास हेतु लाया गया महिला अत्यधिक कमजोर लग रही थी एक दिन बाद ही महिला की तबीयत अत्यधिक खराब होने के कारण महिला को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया महिला द्वारा छाती में दर्द बताया गया क्योंकि महिला बोल नहीं सकती थी इसलिए महिला के परिवारजनों के बारे में जानने हेतु संकेतों से बात की गई लिखवा कर पूछा गया परंतु कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया महिला के जिला चिकित्सालय में भर्ती दौरान सभी टेस्ट कराए गए जिसमें सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई महिला बोल नहीं सकती थी और कोई अता पता ना हो पाने के कारण थाना खतौली द्वारा महिला का आंखों व उंगलियों के निशान द्वारा आधार वेरिफिकेशन कराया गया खतौली थाना द्वारा आज दिनांक 10.01.2023 को महिला को जब तक उसके परिजनों का पता नहीं चल पाता शुकरताल के एक आश्रम में निवासरत कराया गया

♦️जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय♦️🙏🏻🙏🏻आज दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को जिलाधिकारी महोदय एवं श्री सतीश चंद्र गौतम जिला प्रोबे...
29/10/2022

♦️जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय♦️🙏🏻🙏🏻
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को जिलाधिकारी महोदय एवं श्री सतीश चंद्र गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर के निर्देशन में ग्राम पंचायत बढेडी मैं विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में बदलाव लाने हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं मैं प्रेरक कहानियों को साझा किया गया व अन्य हेल्पलाइन नंबर और वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गई श्रीमती कविता शर्मा व अन्य महिलाओं को उनके उत्साह पूर्वक कार्य व कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने हेतु सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र व उपहार दिए गए कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर के क्रमिक श्रीमती पूजा नरूला सेंटर मैनेजर, श्रीमती सुषमा शर्मा पैरामेडिकल स्टाफ नर्स, श्रीमती सुविधा साहू पैरामेडिकल स्टाफ नर्स व श्री अमित कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया!

निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के पत्रांक- 1634 दिनांक 12 अक्टूबर 2022 के अनुपालनार्थ आज दिनांक 16 अगस्त 2022 को बाल...
18/10/2022

निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के पत्रांक- 1634 दिनांक 12 अक्टूबर 2022 के अनुपालनार्थ आज दिनांक 16 अगस्त 2022 को बाल विवाह की कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत ,सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत अभियान के संचालन हेतु बाल विवाह के विरुद्ध सखी वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर में उपस्थित क्रमिको द्वारा एक दिया प्रज्वलित किया गया

दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को विशेष अभियान  2.0 के अनुपालन में शासन द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्री चंद...
18/10/2022

दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को विशेष अभियान 2.0 के अनुपालन में शासन द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सतीश चंद गौतम के निर्देशन में किया गया श्रीमती पूजा नरूला, वन स्टॉप सेंटर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा महिलाओं को यौन हिंसा लैंगिक असमानता घरेलू हिंसा के बचाव हेतु जागरूक किया गया व वन स्टॉप सेंटर पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया 181 1090 1098 1076 112 108 102 इत्यादि हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर के क्रमिक श्रीमती पूजा नरूला, श्रीमती सुषमा शर्मा पैरामेडिकल स्टाफ नर्स, श्रीमती सुविधा साहू पैरामेडिकल मेडिकल स्टाफ नर्स, श्रीमती श्वेता भारद्वाज व डॉक्टर अंजली शर्मा उपस्थित रहे!

♦️ *प्रोबेशन विभाग* ♦️*कलैक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आज जनपद स्तरीय कार्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्...
07/10/2022

♦️ *प्रोबेशन विभाग* ♦️
*कलैक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आज जनपद स्तरीय कार्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्री चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में समपन्न हुआ।*

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेन्टर के तत्वााधान में संचालित *”स्वच्छता अभियान स्पेशल कैंपेन 2.0“* के अर्न्तगत 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित किये जाने है जिसके अर्न्तगत आज *दिनांक 07.10.2022* को कलैक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जनपद स्तरीय कार्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्री चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में समपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं पत्रकार बन्धुओं तथा अन्य विभाग के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है जिसके लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा निरन्तर रुप से कार्य कराया जा रहा है वृक्षारोपण के कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपने अपने स्तर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर फलदार एवं छायादार पौधे जैसे-अशोक, आंवला, फाईकस, गुडहल, गुलाब, गेन्दा, करी पत्ता इत्यादि का पौधारोपण किया जा रहा है जो कि निकट भविष्य में आम जन-मानस को अत्याधिक लाभ देगा एवं पर्यावरण के हित में लाभकारी होगा।
जनपद स्तर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री अरविन्द कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री अनुप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सतीश चन्द्र गौतम एवं राजीव कुमार, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, श्रीमति पूजा नरुला, प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर‚ बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति नीना त्यागी‚ आहार विशेषज्ञ आयुषी अग्रवाल एवं सोनिया सिंघल तथा जिला प्रोेबेशन कार्यालय के सदस्य उपस्थित रहे!

*गांधीजी* एवं *शास्त्री जी* की *जयंती* पर उन्हें याद कर दी गई *श्रद्धांजलि* ====== आज 2 अक्टूबर 2022 को वन स्टॉप सेंटर म...
02/10/2022

*गांधीजी* एवं *शास्त्री जी* की *जयंती* पर उन्हें याद कर दी गई *श्रद्धांजलि* ======
आज 2 अक्टूबर 2022 को वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर कार्यालय में भारत के दो महानायको एवम महापुरुषों
*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी* एवं *भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी भारत रत्न* को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी को महात्मा गांधी जी के बताए गए रास्ते *अहिंसा*, *सत्य* एवं *अपरिग्रह* को जीवन में अपनाने की अपील की गई ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती को पूरे विश्व में *अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस* के रूप में मनाया जाता है। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी जिन्होंने *जय जवान जय किसान* का नारा दिया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार,मोहम्मद आरिफ सहायक आंकड़ा प्रविष्टि प्रचालक, जिला प्रोबेशन कार्यालय से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी हेमलता, प्रभारी वन स्टॉप सेंटर से प्रबंधक पूजा नरूला, केस वर्कर शरमीन जैदी, एएनएम सुविधा व प्रमिला, कंप्यूटर ऑपरेटर रजनी भास्कर , अमित कुमार व संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी,पुलिस स्टाफ प्रियंका *जय जवान जय किसान* के नारे के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए,
राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।

♦️जिला प्रोबेशन अधिकारी♦️ जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.08.2022 को जिला अस्पताल में सखी वन स...
22/08/2022

♦️जिला प्रोबेशन अधिकारी♦️
जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.08.2022 को जिला अस्पताल में सखी वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर के क्रमिको द्वारा महिला हेल्पलाइन 181 का प्रचार प्रसार किया गया व भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजना सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में बताया गया जिसमें श्रीमती पूजा नरूला सेंटर मैनेजर श्रीमती शरमीन जैदी केस वर्क श्रीमती सुषमा शर्मा पैरामेडिकल स्टाफ नर्स व श्री अमित कुमार मल्टीपरपज स्टाफ उपस्थित रहे

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को शिव चौक मुजफ्फरनगर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के ...
13/08/2022

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को शिव चौक मुजफ्फरनगर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशन में सखी वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर में क्रियान्वित योजना का प्रचार प्रसार किया गया🌷🌷🌷🌷

वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर टीम द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया🌷🌷🌷🌷
11/08/2022

वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर टीम द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया🌷🌷🌷🌷

थाना खतौली से प्राप्त अज्ञात महिला जो 112 पीआरवी द्वारा वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर पर छोड़ी गई थी आज दिनाक 11.08.2022 को ...
11/08/2022

थाना खतौली से प्राप्त अज्ञात महिला जो 112 पीआरवी द्वारा वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर पर छोड़ी गई थी आज दिनाक 11.08.2022 को केस वर्कर श्रीमती शरमीन जैदी एवम महिला कांस्टेबल श्रीमती सुषमा द्वारा महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द दिया गया।

राज्यपाल महोदया आनंदी बेन पटेल 🌷🌷🌷🌷
05/08/2022

राज्यपाल महोदया आनंदी बेन पटेल 🌷🌷🌷🌷

ब्लॉक दिवस 🌷🌷
05/08/2022

ब्लॉक दिवस 🌷🌷

Address

Govt Hospital
Muzaffarnagar
251001

Telephone

+918859305150

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सखी वन स्टॉप सेन्टर,मुजफ्फरनगर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सखी वन स्टॉप सेन्टर,मुजफ्फरनगर:

Share