महद्दीपुर, मुंगेर

महद्दीपुर, मुंगेर Very beautiful village..

“ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव”आज पावन महाशिवरात्रि महापर्व के शुभ अवसर पर कीजिए प्रभु श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग के दिव...
15/02/2026

“ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव”
आज पावन महाशिवरात्रि महापर्व के शुभ अवसर पर कीजिए प्रभु श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग के दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार दर्शन 🙏

आप सभी को #महाशिवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ 🙏❤️

ॐ नमः शिवाय 🔱
हर हर महादेव शंभू 🙏🏻🚩

28/01/2026

मां 🥺

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देव...
23/01/2026

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा माम् पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे ग्राम महद्दीपुर, मुंगेर में धूम धाम से मनाया जा रहा है आप सभी से अनुरोध है कृप्या आप सभी अपने अपने परिवार के साथ एक बार जरूर पधारे।
सभी को हमारी ओर से वसंत पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। मां शारदे हम सभी पे अपनी कृपा बनाए रखें 🙏🏻 🚩

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के शिष्यों और पुलिस के बीच हुआ टकराव केवल एक घटना न...
21/01/2026

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के शिष्यों और पुलिस के बीच हुआ टकराव केवल एक घटना नहीं, बल्कि सनातन परंपरा पर सीधा प्रहार है।
जिस सनातन धर्म ने पूरी दुनिया को 'मर्यादा' और 'सम्मान' सिखाया, आज उसी धर्म के सर्वोच्च पद 'शंकराचार्य' के साथ अभद्र व्यवहार होते देखना हृदयविदारक है।
“संतों की चोटी उखाड़ना हिंदू धर्म में सबसे बड़ा पाप है।”
माघ मेला, जो तप, त्याग और साधना का प्रतीक है, वहां संतों के साथ ऐसा व्यवहार होना पूरे हिंदू समाज को गहरा आघात पहुंचाता है। यह घटना बताती है कि सत्ता के नशे में सरकार अब धर्म, मर्यादा और परंपरा की सीमाएं भी लांघ चुकी है। यदि समय रहते दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आक्रोश केवल संत समाज तक सीमित नहीं रहेगा।
​स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि आदि गुरु शंकराचार्य की उस महान परंपरा के ध्वजवाहक हैं, जिसने भारत को एक सूत्र में पिरोया है।
क्या राजनीतिक विचारधाराएं इतनी बड़ी हो गई हैं कि हम 'गुरु-परंपरा' का अपमान करने लगे हैं?
​क्या शास्त्रों और धर्म की रक्षा करने वाले संतों को सड़क पर इस तरह के व्यवहार का सामना करना सही है?
​मौन रहना भी सहभागिता है। यदि आज हम अपने शंकराचार्य के सम्मान में खड़े नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ी को हम क्या विरासत देंगे?
​हम इस दुर्व्यवहार का पुरजोर विरोध करते हैं। मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन मर्यादा का उल्लंघन अक्षम्य है। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन धर्म और धर्मदंड अटल हैं।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया जी की पुण्यतिथि पर गर्वपूर्ण नमन। #अरावली की चट्टानों सा अडिग योद्धा जिसने सिंह...
19/01/2026

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया जी की पुण्यतिथि पर गर्वपूर्ण नमन।
#अरावली की चट्टानों सा अडिग योद्धा जिसने सिंहासन नहीं, स्वाधीनता चुनी।
रणभूमि में शौर्य की ज्वाला जली—प्रताप अमर है, मेवाड़ अमर है।
भूख सही, वनवास सही-पर प्रताप की प्रतिज्ञा अडिग रही, स्वाधीनता अमर रही।
जय हिंद। जय भारत। जय जय राजपूताना 🙏🏻🚩

अंग्रेजी नव् वर्ष 2026 की नूतन बेला पर आप सभी भक्तों का हार्दिक अभिनंदन व् शुभ् कामनाएं  !!      🙏😊🙏आपका आने वाला हर पल ...
01/01/2026

अंग्रेजी नव् वर्ष 2026 की नूतन बेला पर आप सभी भक्तों का हार्दिक अभिनंदन व् शुभ् कामनाएं !! 🙏😊🙏
आपका आने वाला हर पल मंगल ही मंगल हो !!
हम सभी मिलकर भगवान् श्री राम से प्रार्थना करते है कि हे! प्रभू हमें सद्भुद्धि दीजिये जिस से हम आपके बताये हुए भक्ति मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहे और आपको साक्षी मानते हुए अपने नित कर्मो का श्रधा और सदभाव से सम्पादन कर सके।।

राम राम 🙏🏻🚩

11/11/2025

सफियासराय थाना चौक 8-11-2025 दोपहर करीब 1:30 पे लगा जाम बिहार पुलिस का एक कांस्टेबल भी मौजूद नहीं वो तो बस 2 से 3 बसें बीएसएफ वालों की गुजर रही थी मुझे लगा वो जाम खुलवा रहे है लेकिन उन्होंने भी सिर्फ अपनी गाड़ी निकलवाई और चलते बने कोई पीछे हटने को तैयार नहीं।

10/11/2025

ॐ शांति 🙏🏻

Address

Mahaddipur
Munger
811201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when महद्दीपुर, मुंगेर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share