23/05/2026
आज बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय Samrat Choudhary जी से आत्मीय मुलाकात हुई । बातचीत के दौरान बिहार के विकास, युवाओं के भविष्य और राज्य में औद्योगिक निवेश की नई संभावनाओं को लेकर उनका स्पष्ट विजन और मजबूत संकल्प देखने को मिला।
मुख्यमंत्री जी की सकारात्मक सोच और प्रभावी नेतृत्व यह विश्वास दिलाता है कि बिहार अब उद्योग, रोजगार और निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने वाला है। इस दौरान मैंने भी बिहार के औद्योगिक विकास और प्रगति में अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान देने का भरोसा दिलाया।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी के स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणादायक विचारों के लिए हृदय से आभार।
जय हिंद, जय बिहार।