17/07/2026
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल (RUC) मुंबई यूनिट की ओर से मुंब्रा में SIR के संबंध में एक सहायता शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता को हर संभव सहायता प्रदान की गई।
इस शिविर में विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में सहयोग प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना तथा आवश्यक औपचारिकताओं को सरल और सुगम बनाना था।
जनसेवा ही हमारी पहचान है। यही राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी साहब की शिक्षा एवं मार्गदर्शन है, जिसके अनुरूप राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल (RUC) सदैव समाज की सेवा, जनहित और लोगों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
— मो. आबिद खान
वरिष्ठ युवा नेता
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल (RUC)